A.M. College, Gaya Info
СтатистикаOwner: @ItzRishavMani 👋 School Code: 21003 College Code: 101 Dice Code: 10350912417 We do not officially represent the College, this channel is only for students help purpose.
- Последний пост
- 14 авг.
- Последнее чтение
- 22:20
- Постов за неделю
- 4
- Всего постов
- 22
- Тип
- открытый
- Язык
- английский
- Категория
- Образование (по похожим)
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 2 695
- 1/48двое суток
- 3 088
- 1/72трое суток
- 3 331
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को सूचित किया जाता है कि मगध विश्वविद्यालय के निर्देशन में मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज, गया जी के द्वारा गया कॉलेज गया जी, जगजीवन महाविद्यालय गया जी, गौतम बुद्धा महिला कॉलेज, गया जी एवं अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज गया जी के संयुक्त सहयोग से "हर घर तिरंगा सम्मान यात्रा एवं झांकी" का आयोजन दिनांक 17.08.2026 को किया गया है। इस अवसर पर आप सभी की गरिमामय उपस्थिति अपेक्षित है। ANUGRAH MEMORIAL COLLEGE, GAYA JI Venue : •Date : 17.08.2026 •Time : 09:00 AM
महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 15.08.2026 को सुबह 09:30 बजे महाविद्यालय प्रांगण में झण्डोतोलन समारोह मनाया जाना सुनिश्चित है। इस अवसर पर आप सभी की उपस्थिति अपेक्षित है।
चार वर्षीय स्नातक (CBCS) सत्रः 2025-29 एवं 2024-28 के वैसे सभी छात्रा-छात्राओं को सूचित किया जाता है जो अभी तक किसी कारणवश स्नातक (CBCS) तृतीय सेमेस्टर (2025-29) एवं पंचम सेमेस्टर (2024-28) में नामांकन नहीं ले सके है। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए स्नातक तृतीय सेमेस्टर (2025-29) एवं पंचम सेमेस्टर (2024-28) का नामांकन की तिथि दिनांक 18.08.2026 तक विस्तारित की जाती है। शेष नियम व शर्तें पूर्ववत रहेगी।
Anugrah Memorial College के 2023-27 और 2024-28 के छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने Internship के लिए Registration करवा लिया है तथा जिन्होंने अभी तक Registration नहीं करवाया है, वे सभी इस Internship Consent Letter का Print निकलवाकर उसमें आवश्यक विवरण भरें। इसके बाद Consent Letter लेकर अपने College जाकर निम्नलिखित अधिकारियों से Signature एवं College Seal/Muhar अवश्य करवाएं: ▪️ HOD ▪️ Internship Nodal Officer ▪️ Principal, Anugrah Memorial College इसके बाद सभी आवश्यक Signature एवं Principal की मुहर लगने के बाद Consent Letter को उस Internship Providing Company/Organization की Website पर Upload करें, जहां से आप Internship कर रहे हैं।
N.C.C. Enrolment Notice
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया | Samarth Student Portal Registration Full Process 🔗 आधिकारिक पोर्टल: https://magadhuniversityadm.samarth.edu.in मगध विश्वविद्यालय के सभी नामांकित छात्र एवं छात्राओं के लिए Samarth Student Portal पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय की विभिन्न सेवाएं जैसे नामांकन, परीक्षा फॉर्म, शुल्क भुगतान, विषय चयन एवं अन्य शैक्षणिक कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। Step 1: आधिकारिक पोर्टल पर प्रवेश दिए गए लिंक पर क्लिक करके मगध विश्वविद्यालय के समर्थ एडमिशन पोर्टल को खोलें। मुख्य पृष्ठ (Homepage) पर उपलब्ध "New Registration" विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ें। Step 2: छात्र विवरण (Student Details) दर्ज करें इस चरण में सबसे पहले अपना संबंधित पाठ्यक्रम (जैसे: B.A., B.Sc., B.Com., M.A., M.Sc. आदि) Select Programme से चुनें। इसके बाद अपना नाम केवल अपनी 10वीं (Matriculation) के प्रमाण पत्र के अनुसार ही दर्ज करें। फिर अपना एनरोलमेंट नंबर या यूनिवर्सिटी परीक्षा रोल नंबर भरें और अंत में स्क्रीन पर प्रदर्शित सुरक्षा कोड (Captcha) दर्ज करके Submit पर क्लिक करें। Step 3: ओटीपी सत्यापन (OTP Verification) आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी पर एक समय सीमित ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा। प्राप्त ओटीपी को निर्धारित बॉक्स में दर्ज करें और Submit OTP पर क्लिक करके अपना पहचान सत्यापन पूरा करें। Step 4: यूजरनेम एवं पासवर्ड निर्माण अपनी पसंद का एक सुरक्षित पासवर्ड बनाएं (उदाहरण: Rishav@123) जिसमें अक्षरों, अंकों और विशेष वर्णों का मिश्रण हो। प्रक्रिया पूर्ण होने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित Username और अपने बनाए गए Password को भविष्य के संदर्भ के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर नोट कर लें। Step 5: प्रथम लॉगिन (First Time Login) पंजीकरण पूरा होने के बाद पोर्टल के मुख्य Login पृष्ठ पर जाएँ। यहाँ अपने नए Username तथा Password को दर्ज करके अपने अकाउंट में प्रवेश करें। Step 6: एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (ABC ID) लिंकिंग लॉगिन करने के पश्चात सीधे Profile Section में जाएँ। यहाँ अपनी ABC ID (Academic Bank of Credits) दर्ज करके उसे समर्थ अकाउंट से लिंक करें, क्योंकि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत क्रेडिट ट्रांसफर हेतु यह अनिवार्य है। Step 7: शुल्क भुगतान एवं कोर्स चयन अपने डैशबोर्ड पर Admission / Fee Payment विकल्प का चयन करें और अपने संबंधित सत्र की फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (UPI, Net Banking या Card) से पूरा करें। सफल भुगतान के पश्चात Payment Receipt अवश्य डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। ध्यान रहे कि शुल्क भुगतान पूर्ण होने के उपरांत ही आप अपने विषयों एवं Elective Courses (Course Selection) का चयन कर पाएंगे। महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं सावधानियाँ: यदि आप भविष्य में कभी अपना पासवर्ड भूल जाते हैं, तो भूलकर भी नया अकाउंट न बनाएं। पुनः पंजीकरण करने से आपका आधिकारिक रिकॉर्ड मिसमैच हो सकता है। इसलिए पासवर्ड की पुनर्प्राप्ति के लिए हमेशा Reset Password विकल्प का ही प्रयोग करें। साथ ही, पोर्टल पर केवल अपना स्थायी एवं सक्रिय मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी ही दर्ज करें, ताकि विश्वविद्यालय के सभी आधिकारिक संदेश और परीक्षा संबंधी अपडेट्स आपको समय पर प्राप्त हो सकें।
रसायन विज्ञान विभाग के B.Sc. (CBCS) MJC और MIC के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आपकी कक्षाएँ प्रारंभ हैं, परंतु आपकी उपस्थिति बहुत ही कम है, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है। अतः सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को यह स्मरण दिलाया जाता है कि मगध विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय के नियमानुसार 75% उपस्थिति अनिवार्य है। यदि आपकी उपस्थिति 75% नहीं होती है, तो आपको आगामी परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित किया जा सकता है।
Students enrolled in Semester V (Session: 2024-2028) of Mathematics are informed that their regular classes are underway and commence at 10:30 AM. A minimum of 75% attendance is mandatory as per Magadh University Rules to be eligible for continuous internal assessment (CIA) and the semester-end examination. Assignments, which carry 10 marks, will only be given during class lectures. Therefore, students are cautioned to attend classes regularly. Non-attendance or irregular attendance may result in strict disciplinary action as per Magadh University norms.
N.C.C. Enrolment Notice
जूलॉजी डिपार्टमेंट / प्राणी विज्ञान संकाय के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि आपकी कक्षाएं 1 जुलाई 2026 से ही प्रारंभ है, परंतु दुख के साथ या कहना पड़ रहा है कि आप छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत ही कम या नगण्य है जो की एक चिंता का विषय है। अतः सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को यह पुनः सूचित किया जाता है कि मगध विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की नियमानुसार 75% की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि आपकी उपस्थिति 75% नहीं होती है या कम होती है, तो विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार आपका नामांकन रद्द किया जा सकता हैं या आपको आगामी परीक्षा का फॉर्म भरने से वंचित किया जा सकता है।
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अध्यक्ष, छात्र कल्याण (D.S.W.) द्वारा निर्गत पत्रांक DSW/87/26 दिनांक 22.07.2026 के आलोक में सभी इच्छुक अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि स्नातक (CBCS) B.A./B.Sc. सत्र-2026-30 में ऑनलाईन मेधा सूची के उपरान्त रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट नामांकन हेतु ए. एम. कॉलेज, गया जी में इच्छुक अभ्यार्थियों को निम्नलिखित निर्देश दिया जाता है-
N.C.C. Enrollment Notice
गणित के सेमेस्टर III (सत्र 2025-2029) के सभी छात्रों को सूचित किया जाता है कि उनकी नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और ये सुबह 10:30 बजे से संचालित हो रही हैं। सेमेस्टर अंत परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य है। असाइनमेंट केवल कक्षा के दौरान ही दिए जाएंगे, इसलिए, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इसे प्राथमिकता दें और नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहें।
स्नातक (CBCS) प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) में नामांकन हेतु प्रकाशित द्वितीय मेधा सूची के माध्यम से अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज, गया में चयनित अभ्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के ज्ञापांक DSW/86/26 दिनांक 18.07.2026 के निर्देशानुसार नामांकन की तिथि दिनांक 21.07.2026 अपराह्न 06:00 बजे तक विस्तारित किया जाता है। शेष नियम व शर्तें पूर्ववत रहेंगे।
अब Magadh University के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी एक ही चैनल पर। यहाँ आपको मिलेगी: • Internship Opportunities • Registration Updates • Application Process • Eligibility & Guidelines • Course Completion Process • Certificate & Stipend Updates • Internship से जुड़े सभी महत्वपूर्ण अपडेट 🔗 अभी जुड़ें: https://t.me/MUInfoInternshipCell
जब एक HOD अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाता है, तब सिर्फ एक विभाग नहीं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था के लिए एक मिसाल बन जाती है। आज जब कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में नियमित कक्षाओं का अभाव, अनुशासनहीनता और शैक्षणिक लापरवाही आम बात बन चुकी है, तब कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने काम से यह साबित करते हैं कि यदि नेतृत्व सही हो तो किसी भी विभाग की तस्वीर बदली जा सकती है। ऐसे ही व्यक्तित्व हैं डॉ. मणिक मोहन शुक्ला सर, HOD, B.Ed Department, Anugrah Memorial College, Gaya डॉ. शुक्ला सर ने अपने विभाग में केवल पढ़ाई पर ही नहीं, बल्कि पूरे शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया है। विभाग में प्रवेश करते ही साफ सफाई, व्यवस्थित कक्षाएं और अनुशासन का माहौल साफ दिखाई देता है। क्लासरूम की बेंच से लेकर विभाग के हर कोने तक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां तक कि विभाग का शौचालय भी साफ सुथरा और व्यवस्थित रहता है। विभाग में छात्रों के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे पढ़ाई का माहौल और भी बेहतर बनता है। विभाग में नियमित उपस्थिति, समय की पाबंदी, प्रार्थना, ड्रेस कोड और अनुशासन का पालन केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वहां की दैनिक संस्कृति बन चुकी है। छात्रों को समय का महत्व सिखाया जाता है और उन्हें एक जिम्मेदार एवं अनुशासित शिक्षक बनने के लिए तैयार किया जाता है। पढ़ाई के साथ साथ विभाग में कंप्यूटर क्लास, साइकोलॉजी की कक्षाएं, खेलकूद, संगीत जैसी सह पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी बराबर ध्यान दिया जाता है। विभाग की अपनी लाइब्रेरी है, जहां प्रत्येक सप्ताह विद्यार्थियों को अध्ययन का अवसर मिलता है। सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि डॉ. मणिक मोहन शुक्ला सर स्वयं प्रतिदिन सबसे पहले विभाग पहुंचते हैं और सबसे अंत में विभाग से निकलते हैं। जब विभागाध्यक्ष खुद समय और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तो पूरा शिक्षक वर्ग भी उसी संस्कृति का पालन करता है। यही कारण है कि विभाग के सभी शिक्षक समय पर अपनी कक्षाएं लेते हैं और छात्र भी पूरी गंभीरता के साथ नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं। कुछ लोगों को उनका स्वभाव थोड़ा सख्त लग सकता है, लेकिन शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्ती भी उतनी ही जरूरी होती है। खासकर आज जिस तरह का माहौल के कई कॉलेजों में देखने को मिलता है, वहां बिना मजबूत नेतृत्व के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कल्पना करना कठिन है। यदि हर विभाग में ऐसा नेतृत्व हो, तो निश्चित रूप से पूरे विश्वविद्यालय की तस्वीर बदल सकती है। यह पोस्ट किसी की आलोचना करने के लिए नहीं, बल्कि एक ऐसे शिक्षक और विभागाध्यक्ष के कार्यों को सम्मान देने के लिए है, जिन्होंने यह दिखाया है कि यदि नीयत साफ हो और काम के प्रति समर्पण हो, तो सरकारी कॉलेज में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सकता है। मेरी उम्मीद है कि विश्वविद्यालय के अन्य HOD और शिक्षक भी इससे प्रेरणा लेकर अपने अपने विभागों को छात्रों के लिए और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।