tgindex
All In One Status

All In One Status

Статистика

Chhath puja Status <<Buy Adds >>https://telega.io/c/A_To_Z_Status

Последний пост
11 авг.
Последнее чтение
13 авг.
Постов за неделю
2
Всего постов
21
Тип
открытый
Язык
und
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
6 244
−9 за 2 дн.
Сутки
−9
−0,14%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
944
21 постов
Вовлечённость
15,1%
к подписчикам
Постов в день
0,3
всего 21
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
290
1/48двое суток
332
1/72трое суток
358

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • https://t.me/+m6hNpTkcGt4yOGVl

  • 10 авг.3602из success_life_95

    जिस मिट्टी पर हम अपना घर बनाते हैं, उसी मिट्टी में मजदूर अपना पसीना बहाते हैं। हमारी खुशियों की नींव में अक्सर, उनके अधूरे सपनों की ईंटें लगी होती हैं।” 😢😢

  • 7 авг.57431из success_life_95

    दो ही विकल्प मिलेंगे 'ईश्वर को छोड़ दो' या 'ईश्वर पर छोड़ दो'..! 💛🌻

  • 3 авг.8738из success_life_95

    मेरी प्यारी बिटिया रानी, तुम्हें पता नहीं है शायद दुनिया कितनी बुराइयों से भरी हुई है, और तुम, एक प्यारी-सी परी हो मेरी। मेरी लाडली बिटिया! मैंने सिर्फ़ मेहनत की है उम्रभर, इसलिए न कभी सूरज देखा, और न ही कभी शीतल चंद्रमा। मगर तुम, देखना भोर की पहली किरण, और महसूस करना चाँदनी को, तुम फैलाना अपने पंख और उड़ जाना सतरंगी आसमान में अपनी खुशियों के साथ। हाँ, शायद ये संसार बाँधे तुम्हें संस्कारों की डोर में, शायद उस वक़्त मैं भी खामोश रहूँ, मगर तुम, अपने सपनों को साकार करना, और बनना मेरी अनकही बोली, जो शायद मैं तुमसे कह न सकूँ।. मैं रहूँ या न रहूँ एक दिन, पर मेरी दुआएँ तुम्हारे साथ चलेंगी, मेरी प्यारी बिटिया रानी, तुम्हारी हर उड़ान में मेरी मुस्कान मिलती रहेगी। #Bhagyashree 2 june 2026

  • 1 авг.7951из success_life_95

    किताबें और कविताएं भूखी होती हैं दुखों की , ये निगल जाती हैं सारा अकेलापन सारा दुख... ❤️😇

  • 29 июл.9334из success_life_95

    आप की ज्यादातर इच्छाएँ वास्तव में आप की नहीं होती, आप बस उन्हें अपनी सामाजिक परिस्थितियों से उठा लेते है....🙂🌻

  • 28 июл.1 0672

    चेहरा समय के साथ बदल जाता है, पर चरित्र ही वह दर्पण है, जिसमें मनुष्य जीवन भर दिखाई देता है..!! 🤍

  • 26 июл.1 04651из success_life_95

    Women strength 🫡 प्रेम ने उन्हें सुंदर बनाया, संघर्ष ने उन्हें अद्भुत बनाया, और क्रांति ने उन्हें अमर बना दिया। #Bhagyashree 24 July 2026

  • 24 июл.1 08551из success_life_95

    तुम सत्ता के मद में बैठे हुए हमको आँख दिखाते हो, हमारे सामने शीश झुकाकर हमको ही मरवाते हो। तुम कहते हो हमको हम देशद्रोही, और आतंकवादी हैं... हम वंदे मातरम् गाते हैं, तुम बंदूक चलाते हो। हम फूल तुम्हें पकड़ाते हैं, तुम लाठियाँ बरसाते हो। हम उठाते संविधान को, तुम हमसे डरते जाते हो। और तुम्हारी हकीकत इतनी-सी है... अपराधियों को संसद में बैठाकर, निर्दोषों पर आरोप लगाते हो। मीडिया को खरीदकर, दोस्तों को देश बेचते जाते हो। इंकलाब को देशद्रोह बताते हो, और शिक्षकों के सम्मान को दो कौड़ी का बताते हो। शर्म करो, अब तो सत्ताधारी, क्यों सत्ता के मद में चूर बैठे हो? लोकतंत्र के स्तंभों को तोड़कर, हमको कॉकरोच बताते हो। पर याद रखो, सत्ता का लोभ धृतराष्ट्र बनाता है, और हर युग में, कोई आए न आए, एक कृष्ण ज़रूर आता है। आज सड़कों पर लाखों कृष्ण हैं, तुम कैसे इनसे बच पाओगे? जिनके नाम से सत्ता में आए थे, अब उनसे कैसे लड़ पाओगे? #Bhagyashree 23 july 2026

  • मेरे भीतर कोई युद्ध नहीं, फिर भी प्रतिदिन एक संघर्ष चलता है..!! एक मन कहता है— दुनिया को वैसे देखो जैसी वह है, दूसरा मन कहता है— उसे वैसा देखने का साहस रखो जैसी वह हो सकती है। 🌿 कभी मैं अनुभवों की मनुष्य होती हूँ, कभी आकांक्षाओं की। एक भाग बीते हुए समय की राख समेटता है, और दूसरा उसी राख में नए स्वप्नों की चिनगारी खोजता है। 🍂 विचित्र है मनुष्य का अंतर्मन— वह एक शरीर में निवास करता है, किन्तु उसके भीतर असंख्य दिशाएँ चलती रहती हैं। एक दिशा उसे सुरक्षित रखती है, दूसरी उसे मुक्त करना चाहती है। एक उसे सीमाओं का स्मरण कराती है, दूसरी आकाश का। 🪷 बहुत समय तक मुझे लगा कि इनमें से कोई एक ही सत्य होगा, परंतु जीवन ने सिखाया— सत्य अक्सर दो विरोधी ध्रुवों के बीच मौन खड़ा रहता है। न पूरी सहमति में, न पूर्ण असहमति में। ✨ जो केवल अपने पक्ष को सुनता है, वह विचारवान नहीं हो सकता। और जो स्वयं के भीतर उठते विरोधी स्वरों को भी सुन सके, वही धीरे-धीरे समझ की दहलीज़ तक पहुँचता है। 🌙 अब मैं स्वयं को एक व्यक्ति नहीं मानती। मैं प्रश्न भी हूँ, उत्तर भी। मैं पथिक भी हूँ, पथ भी। मैं घाव भी हूँ, और उपचार की संभावना भी। 🤍 शायद परिपक्वता का अर्थ हर विवाद में विजयी होना नहीं, बल्कि अपने भीतर बैठे भिन्न-भिन्न मनुष्यों को एक-दूसरे की बात सुनना सिखा देना है..!! 🕊️ मनुष्य की सबसे बड़ी साधना स्वयं को सिद्ध करना नहीं, स्वयं को समझना है। @Komal_Rajput_95 🌷 साहित्यिक लेखिका ✍️🌸

  • 21 июл.81461из success_life_95

    एक कलम, एक किताब, एक तिरंगा, एक फूल लेकर निकले थे वो, बस एक सवाल लेकर... एक जवाब की आस में... मगर, सरकार, आपने जवाब की जगह दिए अनगिनत घाव, लाठियों की मार, अनगिनत आँसू, और साथ में 'देशद्रोही' की उपाधि। सरकार, अब आप ही बताइए, क्या यही आज़ादी है? क्या यही लोकतंत्र है? अरे, सच तो यह है, सरकार, आप खुद ही देशद्रोही है.. #Bhagyashree 21 July 2026

  • 🌿 पुस्तकों का यात्री 🌿 कुछ लोग जीवन को जीते हैं, और कुछ लोग उसे पढ़ते हैं। पर विरले ही ऐसे होते हैं जो पढ़ते-पढ़ते स्वयं जीवन का एक अध्याय बन जाते हैं। वे शब्दों को केवल देखते नहीं, उनमें निवास करते हैं। पंक्तियों के बीच छूटे मौन को सुनते हैं, और उन प्रश्नों का पीछा करते हैं जिनका उत्तर किसी पुस्तक के अंतिम पृष्ठ पर भी नहीं मिलता। 🍂 ज्ञान उनके लिए संग्रह नहीं होता, एक निरंतर यात्रा होता है। वे जितना पढ़ते हैं, उतना ही अपनी अज्ञानता के विस्तार को पहचानते हैं। इसी कारण उनके भीतर विनम्रता और बेचैनी साथ-साथ जन्म लेती हैं। जिस मन ने हजारों ग्रंथ पढ़े हों, वह जानता है कि सत्य किसी एक पुस्तक का नहीं होता। 🌙 कभी-कभी ऐसे लोग संसार को विचित्र प्रतीत होते हैं। वे भीड़ के उत्सवों में नहीं, एकांत की दीपशिखा में आनंद खोजते हैं। उनकी सबसे प्रिय संगति अक्सर किसी कवि की पंक्तियाँ होती हैं, किसी दार्शनिक का प्रश्न, या किसी अनजान लेखक का वह विचार जो उनके अंतर्मन में वर्षों तक गूँजता रहता है। ✨ परंतु पढ़ना केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं है। पढ़ना स्वयं को विस्तृत करना है। एक पुस्तक हमें अपने जीवन से बाहर निकालकर असंख्य जीवनों का अनुभव करा देती है। और जो मनुष्य सचमुच पढ़ना सीख लेता है, वह धीरे-धीरे मनुष्यों को भी पढ़ना सीख जाता है। 🪷 इस संसार में सबसे समृद्ध व्यक्ति वह नहीं, जिसके पास सबसे अधिक धन हो; समृद्ध तो वह है, जिसके भीतर अनुभवों, विचारों और संवेदनाओं का एक विराट लोक बसता हो। क्योंकि अंततः पुस्तकें हमें उत्तर नहीं देतीं, वे हमें इतना गहरा बना देती हैं कि हम अपने उत्तर स्वयं खोज सकें। 🤍 ग्रंथों का वास्तविक चमत्कार यह नहीं कि वे हमें ज्ञान देते हैं, बल्कि यह है कि वे हमें अपने ही भीतर एक नया आकाश खोजने की दृष्टि देते हैं। 🪶 𝐊𝐨𝐦𝐚𝐥 𝐑𝐚𝐣𝐩𝐮𝐭 साहित्यिक लेखिका ✨🌸

  • 19 июл.91024из success_life_95

    जिसपर आपका अधिकार ही न हो उसका मोह करना मानसिक पीड़ा को न्योता देना हैं.. 💯🍂

  • 17 июл.1 15777

    без подписи

  • 17 июл.1 0781

    Up to $400+ a day on P2P Process gaming traffic through your bank. 3% on deposits + 1% on withdrawals. Daily payouts in USDT. 24/7 personal account manager. Safer than Binance P2P. https://t.me/koipaybot 👈

  • 15 июл.1 23721из success_life_95

    अनन्त सागर किनारे मर गई एक मछली।। सागर चाहता तो बचा सकता था, मछली को..पर बचा ना पाया। मछली चाहती तो कूद सकती थी, सागर में.. किंतु कूद ना सकी।। अंत में, मछली ने दोष दिया किस्मत को, और सागर ने..... क्रूर ईश्वर को।। किंतु, किस्मत और ईश्वर के मध्य, दोनों ने ध्यान ही नहीं दिया.. अपने कर्मों पर।। #Bhagyashree 18 april 2026

  • 14 июл.1 2471из success_life_95

    "जमाना बड़ा ख़राब है " सावधान रहना.. किसी पर भरोसा मत करना! कितना दर्दनाक है यह कहना उन मासूम बच्चों से.. जिनकी कोमल दुनिया में अब तक सिर्फ अच्छाई और करिश्मा हैं तथा हर चेहरा एक भरोसा है #Bhagyashree 24 feb 2026

  • 12 июл.1 116из success_life_95

    किसी के चरित्र पर ऊंगली उठाने से पहले याद रखे , सवाल आपके किरदार पर भी उठाया जाएगा !!♥️ ❤️‍🩹🌙

  • 10 июл.1 3583из success_life_95

    ✓® रोटी पर घी और नाम के साथ जी लगाने से, स्वाद और इज्जत दोनों बढ. जाते हैं इंसान जन्म के दो वर्ष बाद बोलना सीख जाता है. पर बोलना क्या है ये सीखने में पूरा जन्म लग जाता..!! ~ yadavramonu

  • 9 июл.1 20041

    𓂃 🌺 हसरत का विषवृक्ष 🌺 हसरत सचमुच बड़ी विचित्र वस्तु है। किसी की आँखों में अपना नाम खोजते-खोजते, मन यह भूल जाता है कि प्रेम अधिकार नहीं, स्वीकार का दूसरा नाम है। कितना अद्भुत है यह संसार— कोई किसी को पाने की कामना में रातों की निद्रा खो देता है, और वही व्यक्ति किसी और की स्मृतियों का दीपक जलाए बैठा होता है। हम जीवन भर यह सीखने में देर कर देते हैं कि हर प्रिय वस्तु हमारी नहीं होती, और हर अनुपलब्धता दुर्भाग्य नहीं होती। कुछ लोग मिलते हैं सिर्फ यह सिखाने के लिए कि स्नेह का अर्थ बंधन नहीं, बल्कि किसी की प्रसन्नता में अपनी हार को भी स्वीकार कर लेना है। जिसे पाने की अभिलाषा थी, यदि वह किसी और के सुख का कारण बन जाए, तो वहाँ ईर्ष्या नहीं, प्रार्थना जन्म लेनी चाहिए। 🌿 क्योंकि प्रेम का सबसे ऊँचा सोपान मिलन नहीं होता, बल्कि वह अवस्था होती है जहाँ हृदय टूटकर भी किसी के लिए मंगलकामना करता है। और तब समझ आता है कि— हसरतें अधूरी रहकर भी मनुष्य को पूर्ण बना देती हैं, क्योंकि वे सिखाती हैं कि हर चाहत का अंत प्राप्ति नहीं, कभी-कभी परिपक्वता भी होता है। ✨ @Komal_Rajput_95 🌷 साहित्यिक लेखिका ✍🏻