- Последний пост
- 4 июн. 2025 г.
- Последнее чтение
- 14 авг.
- Постов за неделю
- 0
- Всего постов
- 23
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- —
- 1/48двое суток
- —
- 1/72трое суток
- —
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
🔆 नवकरणीय ऊर्जा क्षमता 🔺 अक्टूबर 2024 के आंकड़ों के अनुसार, मध्यप्रदेश कुल अक्षय ऊर्जा आपूर्ति के मामले में छठे स्थान पर है। मध्यप्रदेश की 61,660 मेगावाट की कुल संभावित क्षमता देश में कुल सौर क्षमता का 8.2% है। सौर ऊर्जा क्षमता के मामले में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश चौथे स्थान पर है। आप सभी 1 बार उपरोक्त तालिका का अवलोकन जरूर करे । #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
🔆 नवीन और नवकरणीय ऊर्जा 🔺 राज्य में नवकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता दिसंबर 2024 तक 7,300 मेगावाट हो गई है। इस प्रकार, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा पर आधारित स्थापित बिजली क्षमता पिछले दस वर्षों में 10 गुना से अधिक बढ़ गई है 🔺 जिसमें पवन ऊर्जा ने 2,870.35 मेगावाट, सौर ऊर्जा ने 4096.98 मेगावाट, बायोमास 108.03 मेगावाट और छोटी पनबिजली परियोजनाओं ने 123.91 मेगावाट का योगदान दिया है। 🔺 ओंकारेश्वर में दुनिया की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक 278 मेगावाट क्षमता की फ्लोटिंग सोलर पावर प्रोजेक्ट से उत्पादन शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री ने 25 दिसंबर 2024 को खजुराहो में किया था। 518 मेगावाट क्षमता में में शेष 240 मेगावाट की परियोजना पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
🔆 एक जिला एक उत्पाद 🔺 व्यापार संबंधों को मजबूत करने तथा मध्यप्रदेश के ओडीओपी एवं गैर-ओडीओपी उत्पादों के संदर्भ में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता हेतु कई प्रमुख क्रेता-विक्रेता बैठकें आयोजित की गई। प्रमुख कार्यक्रमों में से एक सोर्सएक्स 2024 था, जो जनवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था । 🔺 इसके अतिरिक्त, उज्जैन में मार्च 2024 में आयोजित क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन 2024 में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, इंजीनियरिंग, वस्त्र, आईटी और शहरी बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों के उद्योग के नेताओं को एक साथ लाया गया। 🔺 इसी तरह, जनवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित आत्मनिर्भर भारत पर्व में 52 जिलों के 38 ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें नरसिंहपुर से तुअर दल तथा अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और सिंगरौली से कोदो कुटकी को विशेष मान्यता दी गई। बुरहानपुर जिले को कृषि ओडीओपी श्रेणी के तहत एक विशेष उल्लेख के साथ सम्मानित किया गया । #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिये वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है । प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में निवेश प्रोत्साहन केंद्र स्थापित किए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने नर्मदापुरम जिले के मोहासा-बाबई में इलेक्ट्रिक तथा नवकरणीय ऊर्जा उपकरण विनिर्माण औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कर एक ही दिन में 22 औद्योगिक इकाइयों को 531 एकड़ भूमि आवंटित की है । #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
🔆 प्राकृतिक खेती पर नीति संवाद 🔺 मध्यप्रदेश राज्य नीति आयोग द्वारा 28 नवंबर 2024 को भोपाल में "जलवायु सहनशीलता और सतत कृषि के लिए प्राकृतिक खेती" को बढ़ावा देने पर नीति संवाद आयोजित किया गया l 🔺संवाद में प्राकृतिक खेत को जलवायु सहनशील और टिकाऊ कृषि प्रणाली के रूप में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया l #Economic_Survey_Series Join 👉 @Crackmppsc2025
🔆 प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) 🔺प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (PM-JANMAN) का शुभारंभ 15 नवंबर 2023 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। इस योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGS) के विकास पर केंद्रित है। मध्यप्रदेश की तीन PVTGS- बैगा, भरिया और सहरिया इस योजना के लक्षित समूह हैं। मध्यप्रदेश के 24 जिलों में लागू की गई है। 🔺विशेष रूप से, इस योजना के तहत देश का पहला मकान मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बनाया गया। राज्य ने अब तक 43,067 मकानों का निर्माण पूरा किया है, जो देश में सबसे अधिक है। #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
🔅 बीटी कपास - मध्यप्रदेश में बीटी कपास की खेती वर्ष 2002-2003 में प्रारंभ हुई। बीटी कपास खेती के तहत क्षेत्र में निरंतर वृद्धि का संकेत देता है, जो वर्ष 2023-24 में 6.50 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। #Economic_Survey_Series Join 👉 @Crackmppsc2025
वित्तीय वर्ष 2023-24 (अंतिम अनुमानों के अनुसार) का अनाज उत्पादन वर्ष 2022-23 की तुलना में 1.15% कम रहा। हालांकि, दलहन और तिलहन के उत्पादन में क्रमशः 35.26% और 7.80% की महत्वपूर्ण वृद्धि हुई। पिछले वर्ष की तुलना में वर्ष 2023-24 के कुल फसल उत्पादन में 0.28% की मामूली वृद्धि हुई। मसालों का कुल क्षेत्र और उत्पादन क्रमशः 9.16 लाख हेक्टेयर और 56.42 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ा l सब्जियों के क्षेत्र में वृद्धि देखी गई, जहां क्षेत्रफल 12.85 लाख हेक्टेयर हो गया, और उत्पादन 254.49 लाख मीट्रिक टन हो गया। फलों के संदर्भ में भी वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें क्षेत्रफल 4.76 लाख हेक्टेयर हो गया, और उत्पादन 100.56 लाख मीट्रिक टन हो गया। #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
🔅 प्रति व्यक्ति शुद्ध आय प्रचलित भावों पर, प्रति व्यक्ति शुद्ध आय वर्ष 2011-12 में ₹38,497 थी, जो वर्ष 2024-25 (A) में बढ़कर ₹1,52,615 हो गई। मुद्रास्फीति के प्रभाव को समायोजित करने के पश्चात, स्थिर (2011-12) भावों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध आय भी उल्लेखनीय रूप से बढ़ी, जो 2011-12 में ₹38,497 से बढ़कर 2024-25 (A) में ₹70,434 हो गई। #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
🔅 प्रचलित भावों और स्थिर (2011-12) भावों पर सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 🔺 प्रचलित भावों पर - वित्तीय वर्ष 2024-25 (A) में मध्यप्रदेश का प्रचलित भावों पर GSDP ₹15,03,395 करोड़ तक पहुंच गया, पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 (Q) में यह आंकड़ा ₹13,53,809 करोड़ था, जिससे 11.05% की वृद्धि दर्ज की गई। 🔺 स्थिर भावों पर - वित्तीय वर्ष 2024-25 (A) में स्थिर भावों पर GSDP ₹7,12,260 करोड़ रहा, जो 2023-24 (Q) के ₹6,71,636 करोड़ की तुलना में अधिक है। यह 6.05% की वास्तविक वृद्धि को दर्शाता है l #Economic_Survey_Series Join 👉 @CrackMppsc2025
आज से हम मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) 2024-25 सीरीज प्रारंभ करने जा रहे है , जिसमें हम आर्थिक सर्वेक्षण के सभी Importent Points को Cover करेंगे । जिस प्रकार से आर्थिक सर्वेक्षण का महत्व मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले Exams में लगातार बढ़ रहा है। निश्चित रूप से ये सीरीज मध्य प्रदेश में भविष्य में आयोजित होने वाले समस्त Exams के लिए रामबाण साबित होगी ।
Mppsc Pre 2025 All Answers Of MP Question Join 👉 @CrackMppsc2025
Singrauli plant - 40% , not 80% Official Website Join 👉 @CrackMppsc2025
Set B - Q 99 टमाटर
Mp के पूरे 43 Que के Answers डाल दे क्या
MP के 43 प्रश्न आए है । 3-4 que ही थोड़े tough लग रहे है । बाकी easy है Join 👉 @CrackMppsc2025
🔆 प्रति व्यक्ति आय - 🔺 प्रचलित भावों पर, प्रति व्यक्ति आय वित्तीय वर्ष 2011-12 में 38,497 रुपये से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1,42,565 रुपये हो गयी, यह लगभग चार गुना की वृद्धि है। 🔺 स्थिर भावों पर भी, प्रति व्यक्ति शुद्ध आय ने उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई…
Mppsc Pre 2025 16 FEB 2025 Join 👉 @CrackMppsc2025
Daale kya paper ??
अगर लग रहा है की कुछ पढ़ ही नही पाए अगर लग रहा है की कुछ याद नहीं आ रहा अगर लग रहा है की यार बस 6-7 दिन और मिल जाते तो फोड़ देते l अगर लग रहा है की यार हटा न, इस साल जो भी हो अगले साल का प्रीलिम्स और अच्छे से पढ़कर देंगे l अगर लग रहा पढ़ तो सब लिया लेकिन कल याद नही आया तो । अगर ये सब लग रहा है तो आप बिल्कुल ही सामान्य सी स्तिथि में है l ऐसा लगना Normal है l बिल्कुल फिकर नही करिए , आपने जो पढ़ा है बहुत पढ़ा है , पेपर उसी में ही आएगा l मन को शांत रखिए , खुद पर भरोसा रखिए l आराम से टाइम से कुछ खा पी कर सो जाइयेगा सभी लोग l पूरी और गहरी नींद लेने का प्रयास करिए l सुबह अपने ईष्ट देव / माता पिता को प्रणाम कर के शांत मन से पेपर देने जाए l Mppsc Prelims 2025 की आप सभी को शुभकामनाये l All The Very Best ✨✨ @CrackMppsc2025