Vishva Hindu Parishad -VHP
СтатистикаOfficial Channel of Vishva Hindu Parishad- VHP https://vhp.org/ https://facebook.com/VHPDigital https://Instagram.com/DigitalVHP https://m.youtube.com/channel/UCLzgGwMnpzw8zOs3uoW6AUg https://t.me/DigitalVHP
- Последний пост
- 15 авг.
- Последнее чтение
- 14 авг.
- Постов за неделю
- 4
- Всего постов
- 26
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- Категория
- Видео
- В каталоге с
- 14 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 174
- 1/48двое суток
- 199
- 1/72трое суток
- 215
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति गौरवपूर्ण “अगस्त क्रांति दिवस” भारत की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों व स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन् । https://x.com/i/status/2086365892624195815
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल - उत्तर असम द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहयोग हेतू राहत सामग्री वितरण। 05,अगस्त,2026। गुवाहाटी। वतर्मान समय में उत्तर असम क्षेत्र बाढ़ की त्रास्दी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल उत्तर असम के कार्यकर्ता सेवा कार्य में समर्पित हैं। कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों हेतू आवश्यक खाद्य सामग्री, वस्त्र और दैनिक उपयोग का सामान, आवश्यक दवाइयाँ और प्राथमिक चिकित्सा सामग्री और सभी के लिए स्वच्छ पेयजल अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहें। विहिप- बजरंगदल के कार्यकर्ता दिन रात सेवा कार्य में लगे हुए हैं। https://x.com/i/status/2084928726157128071
без подписи
जलियांवाला बाग नरसंहार के प्रतिशोधी, महान क्रांतिकारी, अमर हुतात्मा सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन्। https://x.com/i/status/2083079724604293258
без подписи
प्रेस वक्तव्य: हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए: डॉ सुरेन्द्र जैन नई दिल्ली। जुलाई 31, 2026। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेंद्र जैन ने आज संसद भवन परिसर में विपक्षी सांसदों द्वारा संत वेश धारण कर किए गए भोंडे प्रदर्शन पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसे सनातन धर्म, पूज्य साधु-संतों और संपूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का सीधा अपमान और अनादर करार दिया है। श्री सुरेंद्र जैन ने कहा कि कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के अन्य सांसदों द्वारा संत वेश में किया गया प्रदर्शन एक बेहद निम्नस्तरीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रावण ने छल-कपट के लिए संत का छद्म वेश धारण किया था, उसी प्रकार ये नेता धार्मिक प्रतीकों का दुरुपयोग कर हिंदू आस्था पर चोट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दलों का हिंदू विरोधी रवैया नया नहीं है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में रोड़े अटकाने से लेकर अब तक, ये लगातार सनातनी आस्थाओं को निशाना बनाते रहे हैं। भव्य राम मंदिर बनने के बाद से उपजी बौखलाहट में यह सब किया जा रहा है। हिंदू समाज धैर्यवान और सहिष्णु है, लेकिन उसे अपनी भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर मजबूर न किया जाए। डॉ जैन ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि इन नेताओं में साहस है, तो वे किसी अन्य धर्म के धर्मगुरुओं या मौलवियों का वेश धारण कर उनके प्रतीकों का मजाक उड़ाकर दिखाएं। ऐसा करते ही सड़कों पर उग्र प्रदर्शन होने लगेंगे और उनका बाहर निकलना कठिन हो जाएगा। विश्व हिंदू परिषद ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष से यह पुरजोर मांग भी की कि संसद परिसर में धार्मिक प्रतीकों का इस प्रकार अनादर करने वाले सांसदों के खिलाफ कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही इस अमर्यादित कृत्य और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद स्वयं भी कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। श्री सुरेंद्र जैन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार के कृत्यों पर तुरंत अंकुश नहीं लगाया गया, तो देश के साधु-संतों और संपूर्ण हिंदू समाज का आक्रोश बहुत जल्द सड़कों पर देखने को मिलेगा। जारीकर्ता: श्री विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिंदू परिषद नई दिल्ली https://x.com/i/status/2083122471621038556
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। जय जगन्नाथ⭕‼️⭕ https://x.com/i/status/2077645301322764681
без подписи
श्रीनंदकिशोर गोयन जी का पार्थिव शरीर तो आज पंच तत्व में विलीन हो गया किंतु उनके गुण, कर्म, स्वभाव व महानता सदैव अमिट रहेंगे। संघ के एक कर्मठ स्वयंसेवक के रूप में उन्होंने आजीवन निस्वार्थ सेवा दी। महाराज अग्रसेन के सच्चे बंशज के रूप उन्होंने अग्रोहा धाम को वैश्य समाज के एक तीर्थ के रूप में विकसित किया। विश्व हिंदू परिषद के हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष व हमारी गौ रक्षा की केंद्रीय टोली के सदस्य के रूप उन्होंने अपना बड़ा योगदान किया। गौ माता के तो वे सच्चे सेवक थे ही भारत माता के लिए भी उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। ऐसी महान् आत्मा को विश्व हिंदू परिषद की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि - आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद https://x.com/i/status/2077419420960604361
वीर बाजी प्रभु देशपांडे जी के का बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन। 13 जुलाई 1660, पावन खिंड का वह ऐतिहासिक दिन जब बाजी प्रभु देशपांडे और उनके 300 मावलों ने 12,000 मुगलिया सैनिकों की विशाल सेना को रोककर स्वराज्य के इतिहास में अमर बलिदान और अद्भुत पराक्रम की गाथा लिख दी। जब छत्रपति शिवाजी महाराज पन्हाला किले से निकलकर विशालगढ़ की ओर बढ़ रहे थे, तब बाजी प्रभु ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना दुश्मन को पावन खिंड में रोक लिया। घंटों तक चले इस भीषण युद्ध में उन्होंने वीरता, निष्ठा और बलिदान की ऐसी मिसाल पेश की जिसे इतिहास कभी नहीं भूल सकता। https://x.com/i/status/2076543537374789824
без подписи