Himanshi singh lets learn
Статистика- Последний пост
- 14 авг.
- Последнее чтение
- 13 авг.
- Постов за неделю
- 5
- Всего постов
- 22
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 488
- 1/48двое суток
- 559
- 1/72трое суток
- 603
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
без подписи
без подписи
✅डेली करंट अफेयर्स✅ गुरचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड सम्मान 1. भारतीय लेखक गुस्चरण दास को नेपाल के काठमांडू में आयोजित 40वें विश्व सम्मेलन में 'लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। लिबर्टी इंटरनेशनल ने उन्हें स्वतंत्रता, उद्यमशीलता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया। 2. केंद्रीय गृह मंत्री ने पुडुचेरी पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर्स दिया। यह किसी सैन्य या पुलिस इकाई का देश का सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रपति ने पुडुचेरी पुलिस की विशिष्ट सेवा और अनुशासन के लिए इसकी घोषणा की थी। इसके साथ पुडुचेरी पुलिस इस सम्मान पाने वाले चुनिंदा राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बलों में शामिल हो गई। 3. नाइजीरिया के लागोस में हुई अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने कुल 17 पदक जीते। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण जीता। महिलाओं में जोश आशिता और प्राची लोहान ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 4. भारत और अमेरिका की नौसेनाओं का एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल अभ्यास का 8वां संस्करण कोच्चि में शुरू हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान में चल रहा यह 5 दिवसीय अभ्यास गोताखोर और एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीमों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है। दोनों देश 2005 से ऐसे अभ्यास कर रहे हैं। 5. संसद ने 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को मंजूरी दी। यह 1891 के पुराने कानून की जगह लेगा। नए कानून के तहत बैंकों के डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को कोर्ट में कानूनी सबूत माना जाएगा। बैंक अब पुराने कागजी रिकॉर्ड की जगह प्रमाणित डिजिटल कॉपी भी जमा कर सकेंगे। 6. सरकार ने ED निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ाया। अब वे 13 अगस्त 2027 तक इस पद पर रहेंगे। राहुल नवीन 1993 बैच के IRS अधिकारी हैं। वे सितंबर 2023 से प्रवर्तन निदेशालय का नेतृत्व कर रहे हैं। यह उनके कार्यकाल का पहला विस्तार है।
गोबर और जैविक कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा, GOBARdhan योजना को कैबिनेट की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय सर्कुलर बायोएनर्जी योजना ‘GOBARdhan’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य कृषि अवशेष, गोबर, शहरी जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को संपीड़ित बायोगैस (CBG), जैविक खाद और ग्रामीण आय के स्रोत में बदलना है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी और भारत की ऊर्जा व्यवस्था में संपीड़ित बायोगैस (CBG) को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करेगी। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से देश में सीबीजी उत्पादन को करीब 10 गुना बढ़ाना, निजी निवेश आकर्षित करना और सर्कुलर बायोइकोनॉमी को मजबूत करना है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना के तहत सीबीजी उत्पादकों को सुनिश्चित बाजार, स्थिर मूल्य, पूंजी सहायता, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, ऋण सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परियोजनाओं की आर्थिक व्यवहार्यता और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां सीबीजी की खरीद करेंगी। इसके तहत 2026-27 में 3 प्रतिशत, 2027-28 में 4 प्रतिशत और 2028-29 से 5 प्रतिशत सीबीजी मिश्रण (ब्लेंडिंग) का लक्ष्य तय किया गया है
2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ केंद्रीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) को वर्ष 2035 तक संचालन में लाने का लक्ष्य है। इसरो ने पांच मॉड्यूल वाले भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की समग्र संरचना तैयार कर ली है। सरकार ने बीएएस-01 के पहले मॉड्यूल के विकास और प्रक्षेपण को मंजूरी दे दी है। बीएएस-01 की सिस्टम इंजीनियरिंग तथा विभिन्न उप-प्रणालियों की तकनीकी विकास गतिविधियां इसरो के विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में जारी हैं। जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि व्योममित्र हाफ-ह्यूमनॉइड सहित पहली बार विकसित की जा रही विभिन्न तकनीकों को मान्य करने के लिए पहला मानव रहित प्रायोगिक मिशन 2026 की चौथी तिमाही में लक्षित है। इसके बाद पहले मानवयुक्त मिशन जैसी संरचना वाले दो और मानवरहित मिशन तथा पहला मानवयुक्त गगनयान मिशन वर्ष 2027 तक भेजने का लक्ष्य रखा गया है।
पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की का रक्षा समझौता 1. पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौता' किया। अब किसी एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा। समझौते का उद्देश्य सामूहिक सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाना है। इसमें सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा परियोजनाओं में सहयोग भी होगा। 2. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा ने अमेरिका का 'सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज' खिताब जीता। 20 वर्षीय प्रगनानंदा ने 35 में से 23.5 अंक हासिल किए और एक राउंड पहले जीत पक्की की। यह उनका पहला रैपिड ब्लिट्ज खिताब है। वे GCT ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 3. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 बुनकरों और कारीगरों को संत कबीर पुरस्कार दिए। इनमें ओडिशा के राम मेहर, असम की रुनिमा चेतिया चौधरी और यूपी के शाह मोहम्मद अंसारी शामिल हैं। यह दिवस 1905 के स्वदेशी आंदोलन की याद में मनाया जाता है। पुरस्कार का उद्देश्य कांचीपुरम सिल्क, बनारसी जामदानी और सिक्किम के लेप्चा वस्त्र जैसी पारंपरिक बुनाई को संरक्षित करना है। 4. IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में 'परम प्रज्ञा' एआई सुपरकंप्यूटर का उद्घाटन हुआ। इसे C-DAC ने बनाया है। इसकी क्षमता 250 पेटाफ्लॉप्स है और यह सामान्य लैपटॉप से 2.5 लाख गुना तेज गणना करता है। देश का पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर 'परम 8000' वर्ष 1991 में विजय भटकर के नेतृत्व में बना था। 5. आंध्र प्रदेश पेडस्ट्रियन सेफ्टी पॉलिसी को मंजूरी देने वाला देश का पहला राज्य बना। इसमें सड़कें वाहनों के बजाय लोगों के अनुकूल बनेगी। फुटपाथ पर 2 मीटर रास्ता, दिव्यांगों के लिए ब्रेल और ऑडियो सिग्नल और सड़कों का वैज्ञानिक ऑडिट जरूरी होगा। फुटपाथ निर्माण में मलबे का उपयोग होगा। 6. भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और जेसिका मीर ने ISS के बाहर करीब 6.5 घंटे का स्पेसवॉक किया। उन्होंने पावर सिस्टम अपग्रेड के लिए IROSA सोलर पैनल लगाने का हार्डवेयर लगाया। यह मेनन का पहला स्पेसवॉक था। इससे स्टेशन की बिजली क्षमता बढ़ेगी।
अग्नि-4: चार हजार किमी रेंज वाली मिसाइल का परीक्षण 1. भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल कासफल परीक्षण किया। यह 4,000 किमी मारक क्षमता वाली मध्यमदूरीकी सतह से सतह परमार करनेवाली परमाणु सक्षममिसाइल है। परीक्षण का संचालनन DRDO और सामरिक बलकमान (SFC) ने किया। 2. नीति आयोग के अनुसार, 2050 तक भारत में 34.7 करोड़ बुजुर्ग होंगे। आयोग ने राष्ट्रीय केयर नीति, केयरगिवर रजिस्ट्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण, प्रमाणन और सामाजिक सुरक्षा की सिफारिश की है, ताकि भारत कुशल केयरगिवर्स का वैश्विक केंद्र बन सके। 3. माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में 'इंडिया साउथ सेंट्रल' क्लाउड रीजन शुरू किया। साथ ही भारत में कंपनी के कुल 4 क्लाउड रीजन हो गए हैं। यह नया क्लाउड रीजन व्यवसायों को सुरक्षित, भरोसेमंद और डेटा नियमों के अनुरूप डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। 4. राहुल जैन वाशिंगटन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार बने। बलदेव पुरुषार्थ फिलीपींस के एशियाई विकास बैंक में सलाहकार नियुक्त हुए। सत्यजीत मोहंती को कनाडा के मॉन्ट्रियल अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन में भारत का प्रतिनिधि बनाया गया है। 5. सरकार ने आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री हटाने की समय-सीमा 24 घंटे से 2 घंटे कर दी है। नए आईटी नियमों के तहत आदेश मिलने के 2 घंटे के भीतर गैर-कानूनी सामग्री हटानी होगी। AI से बनी फोटो और वीडियो पर लेबल लगाना भी अनिवार्य होगा। 6. स्क्वाड्रन लीडर भावना कान्त भारतीय वायुसेना की फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। वह सुखोई-30MKI उड़ाती हैं और 2016 में शामिल पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में थीं। कोर्स वायुसेना के 'टॉप गन' स्कूल में होता है।
कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन, 2030 में भारत करेगा मेजबानी 1. एयर इंडिया ने इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमरियम को नया CEO और MD नियुक्त किया है। वे कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे। उनके नेतृत्व में इथियोपियन एयरलाइंस अफ्रीका की सबसे बड़ी और लाभदायक एयरलाइन बनी। अब एयर इंडिया और इंडिगो, दोनों के प्रमुख विदेशी नागरिक हैं। 2. भारत इस समय WTO में 9 व्यापारिक विवादों का सामना कर रहा है। ये मामले जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और चीन समेत कई देशों ने दायर किए हैं। विवाद चीनी-गन्ना सब्सिडी, स्टील, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उत्पादों के आयात शुल्क और PLI (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) योजना से जुड़े हैं। भारत ने अपनी नीतियों को WTO नियमों के अनुरूप बताया है। 3. ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन पर खेलों का आधिकारिक ध्वज भारत को सौंपा गया। इसे पीटी उषा, हर्ष संघवी और नीरज चोपड़ा ने स्वीकार किया। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अहमदाबाद (गुजरात) में होगा। 2026 खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। 4. अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य ने 15 अगस्त को 'इंडिया डे' घोषित किया है। गवर्नर मौरा हीली ने घोषणा पत्र जारी किया, जबकि बोस्टन की मेयर मिशेल वू ने नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का स्वागत किया। फैसला अमेरिका में रहने वाले 50 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया। 5. नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के तहत अब तक 21 विधानसभाएं पूरी तरह डिजिटल हो चुकी हैं। 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 33 ने इस परियोजना के लिए एमओयू किया है। केंद्र ने 138.17 करोड़ रुपये दिए हैं। अब 'भाषिणी' टूल से सदन की कार्यवाही का 22 भाषाओं में अनुवाद भी किया जा सकेगा। 6. संसद ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। नए कानून के अनुसार, यदि जन्म या मृत्यु का पंजीकरण घटना के दो साल बाद कराया जाता है, तो अब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पहले एक साल से अधिक की देरी पर जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति ली जाती थी। सरकार का कहना है कि इससे मतदाता सूची अधिक सटीक बनेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। देश में फिलहाल जन्म पंजीकरण 99.1% और मृत्युपंजीकरण 99.4% तक पहुंच चुका है।
प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई पदक से सम्मानित 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरु की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को 'विक्रम साराभाई पदक' से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाली देश की पहली महिला वैज्ञानिक और चौथी भारतीय बन गई हैं। यह पदक ISRO और अंतरिक्ष अनुसंधान समिति द्वारा हर दो साल में खगोल वैज्ञानिकों को दिया जाता है। 2. अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह झील लोहित जिले के 'कमलांग टाइगर रिजर्व' के अंदर स्थित है और अरुणाचल का पहला रामसर स्थल है। यह ताजे पानी की उच्च ऊंचाई वाली झील है, जहां ऑर्किड की 49 और पेड़ों की 150 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। विधेयक 3. वित्त मंत्रालय ने 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' लोकसभा में पेश किया। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक सामान (मोबाइल, लैपटॉप आदि) बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए आयकर छूट को बढ़ाकर साल 2040-41 तक करने समेत कई प्रस्ताव शामिल है। 4. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने भारत में पाए जाने वाले तितलियों और पतंगों की एक विस्तृत सूची प्रकाशित की है। भारत में कुल 13,703 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की कुल प्रजातियों का 8.25% है। इसमें 1,417 तितलियां और 12,286 पतंगों की प्रजातियां शामिल हैं। निधन 5. पद्म श्री से सम्मानित और त्रिपुरा, बिहार व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाटिल एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने देश भर में 182 से अधिक शिक्षण संस्थान और सात विश्वविद्यालयों की स्थापना की। 6. राजस्थान की 19 वर्षीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ 'टूर डी फ्रांस फेम्स' का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड में इस रेस के दूसरे चरण में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय साइकिल चालकों के समूह का नेतृत्व किया। हर्षिता को 'विश्व साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम' के तहत इस प्रदर्शन के लिए चुना गया था। वर्तमान में वह पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के केंद्र में अभ्यास कर रही हैं।
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
без подписи
CURRENT AFFAIRS 1. भारत की 17 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन सुपर 300 महिला एकल का खिताब जीत लिया। वह सायना नेहवाल (2008) के बाद यह खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी। तन्वी इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की चैंपियन भी बन गई हैं। उन्होंने ताइवान की खिलाड़ी ताई त्जु यिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2. आयरलैंड के विमानन विशेषज्ञ विली वॉल्श इंडिगो के नए CEO बने। उन्होंने पीटर एल्बर्स की जगह ली है। वॉल्श इससे पहले इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महानिदेशक रह चुके हैं। उनके पास विमानन क्षेत्र में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे ब्रिटिश एयरवेज, एयर लिंगस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप के CEO भी रह चुके हैं। 3. 2002 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी विश्वेश नेगी को ईरान में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय (MEA) मुख्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नेगी ने रुद्र गौरख श्रेष्ठकी जगह ली है। 4. प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश नाउरू ने अपना नाम 'रिपब्लिक ऑफ नाओएरो' कर लिया। राष्ट्रपति डेविड एडियांग के अनुसार, यह बदलाव स्वदेशी भाषा, संस्कृति और पहचान को सम्मान देने के लिए है। अब यहां के नागरिकों को नाउरुआन की जगह 'देई-नाओएरो' कहा जाएगा। यह देश वेटिकन सिटी, तुवालु के बाद तीसरा सबसे कम आबादी वाला देश है। 5. ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो। गया। भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारत को सबसे अधिक सफलता बॉक्सिंग में मिली, जहां खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण पदक जीते। 2022 की तुलना में इस बार खेलों की संख्या कम होने से कुल पदक भी कम रहे। 6. एयर मार्शल तेजपाल सिंह ने वायु सेना के उप प्रमुख का पद संभाला। उन्होंने एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती का स्थान लिया है, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए। सिंह 1990 में फाइटर पायलट के रूप में वायु सेना में शामिल हुए थे। उनके पास 3,500 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है।
CURRENT AFFAIRS 1. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैच खेले। टेस्ट में उनके नाम 5,077 रन और 12 शतक हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती, जिसमें गाबा टेस्ट की जीत भी शामिल रही। 2. मेघालय सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) नीति 2026 को मंजूरी दी। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 25,000 रु. तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी और पंजीकरण शुल्क पूरी तरह माफ रहेगा। यह लाभ दोपहिया और तिपहिया ईवी पर भी मिलेगा। राज्यभर में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। 3. वित्त मंत्रालय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों ने 10,177 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड शुद्ध लाभकमाया है। जन धन योजना, मुद्रा योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते वित्तीय समावेशन से बैंकों की स्थिति मजबूत हुई है। इस दौरान एनपीए में कमी आई है और जमा-ऋण अनुपात (सीडी रेशियो) में भी सुधार दर्ज किया गया। 4. वित्तीय वर्ष 2025-26 में सरकारी और निजी बैंकों ने खातों में न्यूनतम औसत बैलेंस नहीं रखने पर ग्राहकों से 7,086 करोड़ रुपए से अधिक शुल्क वसूला। इसमें निजी बैंकों ने 4,948.71 करोड़ रुपए वसूले, जबकि एचडीएफसी बैंक ने सबसे अधिक 1,798 करोड़ रुपए का शुल्क लिया। संसद ने सार्वजनिक परीक्षा 5. (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पारित किया। पेपर लीक जैसे अपराधों में दोषी पाए जाने पर 5 से 10 साल तक की जेल और 50 लाख रु. तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा। संगठित अपराध पर 7 साल जेल व 10 करोड़ रु. तक का जुर्माना होगा। 6. कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारत के दिलीप गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में 10.71 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल ने रजत और मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। सातवें दिन के अंत तक भारत 3 स्वर्ण सहित कुल 15 पदकों के साथ पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया।
तटरक्षक बल में भी महिलाओं को स्थाई कमीशन मिलेगा 1. बिमको-आईसीएस सीफरर वर्कफोर्स रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब नाविकों की आपूर्ति करने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना। वैश्विक स्तर पर भारतीय नाविकों की हिस्सेदारी बढ़कर 12.16% हो गई है। भारत ने इस मामले में चीन और रूस को पीछे छोड़ दिया है। 2. भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) में अब महिला अधिकारियों को पुरुषों के समान शॉर्ट सर्विस और स्थायी कमीशन का अवसर मिलेगा। इससे पहले 2020 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद भारतीय सेना में महिलाओं को स्थाई कमीशन का हक मिला था। 3. गणित के सबसे बड़े सम्मान फील्ड्स मेडल की घोषणा हो गई है। इस बार यह पुरस्कार चीन के यु डेंग और हांग वांग, जॉन पार्डन (अमेरिका) व जैकब त्सिमरमैन (कनाडा) को मिला है। यु डेंग ने भौतिकी और गणित को जोड़ने वाले समीकरणों पर काम किया, जबकि जैकब त्सिमरमैन ने नंबर थ्योरी और बीजगणितीय ज्यामिति में ग्रिफिथ की पहेली को सुलझाया है। पुरस्कार हर 4 साल में 40 वर्ष से कम उम्र के गणितज्ञों को देते हैं। 4. वित्त मंत्रालय ने एक अधिकारी, एक सरकारी कार नीति लागू की। अब किसी अधिकारी के पास एक से अधिक मंत्रालय या विभाग का अतिरिक्त प्रभार होने पर भी उसे एक ही सरकारी वाहन मिलेगा। यह नियम सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्वायत्त निकायों के वाहनों पर भी लागू होगा। 5. सरकार के अनुसार, साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने में दिल्ली 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहले स्थान पर है। मई 2025 में यह प्रणाली शुरू होने के बाद दिल्ली में 6,115 व चंडीगढ़ में 4,174 मामले दर्ज हुए। इसमें पीड़ित ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं। 6. सड़क परिवहन मंत्रालय ने 6 साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों के लिए प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, 10 साल से पुराने वाहनों की जांच हर 6 महीने में होगी। BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए हर 3 महीने में PUC नवीनीकरण अनिवार्य रहेगा
ईशा सिंह ने ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता स्वर्ण 1. चीन के हांग्जो में ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्तौल /शॉटगन) का आयोजन हुआ। इसमें भारत की ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मनु भाकर ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। ईशा इससे पहले म्यूनिख वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं। 2. देश के 24 राज्यों के 130 शहर पिछले 5 वर्षों से गंभीर वायु प्रदूषण की समस्या का सामना कर रहे हैं। ये शहर वायु गुणवत्ता के तय मानकों को पूरा नहीं कर पाए हैं। इन शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 16,423 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी की है। 3. सरकार ने राज्यसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' को वही कानूनी संरक्षण देना है, जो अभी राष्ट्रगान 'जन गण मन' को मिला हुआ है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर वंदे मातरम के गायन में बाधा डालता है, तो उसे 3 साल की जेल या जुर्माना हो सकता है। योजना 4. कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को 30 जून 2027 तक बढ़ाया। इसके तहत यदि ESI से जुड़ा कोई कर्मचारी बेरोजगार हो जाता है, तो उसे अधिकतम 90 दिनों तक अपनी मजदूरी का 50% बेरोजगारी राहत के रूप में दिया जाता है। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। बैंकिंग 5. RBI जल्द ही 10 और 20 रुपए के पॉलिमर (प्लास्टिक) बैंक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू करेगा। इसके लिए 2 अरब पॉलिमर नोट छापने की मंजूरी मिली है। ये नोट कागज के नोटों की तुलना में अधिक टिकाऊ होंगे और ज्यादा समय तक चलेंगे। दुनिया के करीब 60 देशों में पॉलिमर नोट पहले से इस्तेमाल किए जा रहे हैं। 6. मार्केट रिसर्च फर्म ट्रैक्सन की नई रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु देश के स्पेस टेक इकोसिस्टम का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। देश की कुल स्पेस टेक फंडिंग का 57% (करीब 4,795 करोड़ रुपए) अकेले बेंगलुरु की कंपनियों को मिला है। साल 2025 में भारत के स्पेस टेक सेक्टर को लगभग 1,915 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड फंडिंग मिली थी।