- Последний пост
- 11 июл. 2025 г.
- Последнее чтение
- 13 авг.
- Постов за неделю
- 0
- Всего постов
- 20
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- —
- 1/48двое суток
- —
- 1/72трое суток
- —
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
без подписи
Updated YouTube Live link on https://t.me/MahaVastuOfficial
https://t.me/MahaVastuOfficial
без подписи
महानम : ME कोर्स की ज़ोर शोर से तैयारियों में जुटने लगा हूँ । कंसल्टेंसी देना और महावास्तु पढ़ाना मेरे मन व ध्यान को एकाग्र कर देता है और मुझे योगस्थित … आपको ऐसा फ़ील क्या करने में आता है ? कमेंट्स में लिखें ।
https://whatsapp.com/channel/0029VbASPFuDOQIaeEQr7N42/109
MahaParv 2025 Group photos are available on the link below. https://mahaparv.mahavastu.com/ To download, Click on the photograph, and click on the download button on top right. Note: Pictures are still being uploaded, you will find all group photos soon.
प्र० Sir आपने २०१५ ME कोर्स के दौरान आपने आपकी टीम को इंस्ट्रक्शन लिखाया था, आप शिव पुराण करायेंगे। पीएलजी sir आप शिव पुराण भी करवाइए ना। उ० कुछ ग़ैप है । कुछ और कहा होगा । मैंने शिव पुराण का अध्ययन नहीं किया ।
प्र० 1. Sir ek hi mala rudraksha ki mala par hi sabhi mantra jab sakte hain kya?? 2. Ek person ek time m ek se jayada mantra bhi kar sakta hai?? 3. Yaa sabhi mantra ek hi mala pr kar sakte hain ya alag alag mala leni chahiye?? Please guide kare Sir Ji🙏🏻 1. रुद्राक्ष की एक ही माला पर जितने चाहे मंत्र कर सकते हैं । 2. हाँ एक से ज़्यादा मंत्र जप एक बार की बैठक में कर सकते हैं । परन्तु मेरे अनुभव के अनुसार तीन मंत्र से ज़्यादा मंत्रों का जप एक बार में नहीं करना चाहिए । वैसे एक ही मंत्र से सारे काम बन जाते हैं । सबसे ज़्यादा प्रभावी एक मंत्र का जप ही रहता है । 3. लक्ष्य के आधार पर अलग अलग प्रकार की माला भी उपयोग कर सकते हैं । माला के मैटिरियल एवं संबंधित लाभः हल्दी - सेहत, लाल चंदन - सेल, कसौटी - व्यापारी बुद्धि, रुद्राक्ष- सर्व लाभ ।
व्हाट्सएप चैनल पर मैं मेरी बातें शेयर करता रहूँगा । आप अपने प्रश्न यहाँ कमेंट्स में लिखें, मैं चैनल पर जवाब देता रहूँगा । मुझे चैनल पर क्या क्या पोस्ट करना चाहिए, सुझाव दीजिएगा । https://whatsapp.com/channel/0029VbASPFuDOQIaeEQr7N42
प्र० Mantra sidhhi ke liye kuchha number hai kya jaise 1 lakh vagere ...jinka dyan nahi lagta kabhi kabhi.. Jaise sade sati vegre men.... Agr bhina bhav ke kiya to bhi kuchh fal hoga kya ... उ० सही समय पर ली गई मंत्र दीक्षा से तो एक माला से भी मंत्र सिद्ध हो जाता है । वैसे तोते के जैसे रटने से 10 लाख बार किया जप भी न तो प्रभाव पैदा करता है ना ही इच्छा को मैनिफ़ेस्ट करने के संयोग घटित करवाता है । गुरु-पुष्य जैसे वार व नक्षत्र संयोग, ग्रहण, पूर्णिमा व कुछ तिथी-वार के संयोग जैसे सोमवारी एकादशी के समय पर मंत्र साधक से मंत्र लेकर जपने से मंत्र शीघ्र सिद्ध हो कर असरदाई हो जाते हैं ।
प्र ० Gurusakha Lal Chandan ki mala original kahan mil sakti hai Or yadi rudraksh lein toh kese pata chale ki Indonesian hai ya Nepali उ० अपने परिवार में कोई ज़िम्मेवारी ले लेगा शुद्ध मालाएँ देने की या कोई सप्लायर ढूँढ लेते हैं । अपने सुझाव कमेंट्स में दें ।
प्र० subah 6 a.m ke aas pas neend khuli hai and need me hi jaap suru hogya kal subh and aaj bhi ...kya aap subh 6 baje meditation karte ho kya hamre liye????.....🙏 उ० हाँ मैं सुबह ध्यान व जप करता हूँ ।
प्र० सर कार्य सिद्धि के लिए सिद्ध मंत्र के निमृत संकल्पित हवन से पहले हवन के लिए क्या पंचांग के नियम तिथि, वार, नक्षत्र, योग और कारण जैसे पाँच अंग को देखने की आवश्यकता होती है या उस दिन मे 6 पहर के अंगों को देखा जाता है जैसे की शांति कर्म के हेतु एक समय निर्धारित है पुरे दिन मे?? ओर क्या हवन करते समय सामग्री का भी निर्धारण करना है जैसे पोष्टीक हवन के लिए त्रिमधु,पंचमेवा,सुगंध बाला जैसी दिव्य औषधयों का उपयोग करते है. मार्गदर्शन कीजियेगा 🌸 उ० पंचांग मुहूर्त और दैनिक मुहूर्त दोनों ही प्रभावी हैं । पंचांग मुहूर्त का विचार एक बार में किये जाने वाले हवन के लिए करें । रोज़ के जप के लिए दैनिक प्रहरों को । जैसे सभी प्रकार के कार्मों की सफलता के लिए सुबह व शाम का समय मंत्र जप के लिए उत्तम है - 6 से 8 बजे । शक्ति यानि पावर पाने के लिए 11 से 1 बजे का जप । धन प्राप्ति के लिए सुबह 9 से 11 किया जप धन के संयोग बनाता है । सेहत व शांती के लिए 7 से 9 बजे का जप बेस्ट है । मेरे अनुभव के अनुसार सुबह व शाम का एक समय फ़िक्स करके उसी समय जप करना चाहिए । उसी से सभी प्रकार के कार्य सिद्ध होने लगते हैं ।
प्र० Namaskar Gurusakha Mene mantra jaap ki mala alag rakhi hai jo mandir mein hai. Aur ek rudraksha mala mein 2 mukhi rudraksha pehna hua hai to kya use bhi subah se dopahar tak hi pehnana chahiye ?? उ० दोमुखी रुद्राक्ष को ही धागे में पहनने से बेस्ट प्रभाव मिलेगा । छोटे दानों की माला में पहनने से प्रभाव कम मिलेगा । दो मुखी दाने को हर समय पहन सकते हैं ।
प्र० Gurusakha क्या हम इस माला को धारण कर सकते हैं? मैने रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी और इसी माला पर मैने जाप शुरू किया है। क्या हम इस मंत्र जाप करने वाली माला को रोज़ पहन सकते है? pls suggest उ॰ हाँ धारण कर सकते, परन्तु मेरा अपना मानना है कि हर समय गले वाली माला धारण करके नहीं रखनी चाहिए । सुबह नहाने से पहले धारण करके दोपहर तक वस्त्रों के अन्दर रखते हुए धारण करें, फिर सँभाल कर रख लें । हाथ में सारा समय धारण करके रख सकते हैं । कपड़ों के उपर फैश्न के लिए माला धारण कर सकते हैं । उसका कोई प्रभाव नहीं होता ।
प्र० गुरुसखा, मैं रोज तुलसी माला पर हरे राम हरे कृष्ण का जप सुबह नहाने के बाद एक माला करती हु, वहीं continue करना हैं या अलग से रूद्राक्ष पर करना जरूरी हैं ? उ० मेरे अनुभव के अनुसार तुलसी माला से बिना ॐ का यह जप विरक्ति भाव जागृत करने के लिए तो उत्तम है , परन्तु सांसारिक ईच्छाओं की पूर्ति के संदर्भ में नकारात्मक प्रभाव देगा । अपने संकल्प व इच्छा पूर्ति के अनुसार ही मंत्र चयन करना चाहिए । रुद्राक्ष माला सर्व संकल्पों में सिद्धि देती है । हल्दी माला से सेहत, लाल चंदन से कार्य सिद्धि , कसौटी माला से पारखी व्यापारी बुद्धि के प्रभाव पैदा होते हैं ।
सुप्रभातम ! महानम : जिन लोगों ने सुबह व शाम जप किया वो लोग कमेंट्स में अपने अनुभव लिखें - क्या पॉज़िटिव संयोग घटित हुए या घटित होने के आसार बनने लगे । आपके मंत्र साधना संबंधित सभी प्रश्नों के उत्तर मैं साथ साथ में देता हूँ रहूँगा ।
इमरान हुसैन, बंगाल : Can I light a diya and Dhupam during mantra japa? केबी : हाँ , दीप व धूप कर सकते हैं । परन्तु ज़रूरी नहीं है । जो करना चाहें कर सकता है । इमरान तुम्हारी पित्त प्रकृति है इसलिए तुम्हें वैसे दीप नहीं करना चाहिए, शुद्ध धूप ( कोयले पर शुद्ध जड़ी-बूटी डाल कर ) कर सकते हो ।
वर्षा जोशी मुंबई : सर ,पंचमुखी रुद्राक्ष की माला use करनी है क्या ? Available on amazon . केबी : हाँ । पंच मुखी, पथरी रूद्राक्ष ( इंडोनेशियाई ही ), 7 या 8 mm के दाने वाली माला आईडियल है । ले सकते हैं ।