tgindex
Kumar Gaurav Sir Current Affairs Gk

Kumar Gaurav Sir Current Affairs Gk

Статистика

🥇राजस्थान के सभी exam को समर्पित टेलीग्राम का संपूर्ण राजस्थान में No. 01 चैनल 👌 🔻 यह पर आपको राजस्थान के सभी परीक्षाओं से संबंधित Notes & Quiz दिए जायेंगे! 📍 Admin :

Последний пост
14 авг.
Последнее чтение
13 авг.
Постов за неделю
3
Всего постов
21
Тип
открытый
Язык
хинди
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
36 786
+73 за 4 дн.
Сутки
+22
+0,06%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
3 476
21 постов
Вовлечённость
9,4%
к подписчикам
Постов в день
0,4
всего 21
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
1 522
1/48двое суток
1 744
1/72трое суток
1 881

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • 14 авг.1 16943

    без подписи

  • 13 авг.1 717102

    CURRENT AFFAIRS 1.1993 बैच की IAS दीप्ति गौर मुखर्जी नई उच्च शिक्षा सचिव बनी हैं। मध्य प्रदेश कैडर की मुखर्जी पहले कॉर्पोरेट मामलों की सचिव थीं। उन्होंने विनीत जोशी की जगह ली। पल्लवी जैन गोविल नई कॉर्पोरेट मामलों की सचिव व सुनील पालीवाल युवा मामलों के सचिव बने। 2. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के 52 संस्थान शामिल हुए हैं। 2015 में यह संख्या 11 थी। ॥T दिल्ली 118वें स्थान के साथ भारत में टॉप पर रहा। ॥ बॉम्बे 134वें और IIT मद्रास 170वें स्थान पर रहे। सरकार के अनुसार NIRF और NEP से वैश्विक रैंकिंग सुधरी है। 3. नासा ने इसरो को अपने मून बेस मिशन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। इसका लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानवता का पहला स्थायी चंद्र बेस बनाना है। भारत और अमेरिका आर्टेमिस समझौते में वैज्ञानिक डेटा व मानव अंतरिक्ष उड़ान तकनीक साझा करने पर सहमतहुएष 4. रोमानिया में हुए भाषा विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने 1 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। श्रीलक्ष्मी वेंकटरामन ने स्वर्ण, जबकि आख राव, निशांत लक्ष्मणन और अद्वय मिश्रा ने कांस्य जीते। प्रतियोगिता में अनजानी भाषाओं के व्याकरण व पैटर्न को हल करना होता है। 5. दिल्ली ने समय पर सरकारी सेवा को नागरिकों का कानूनी अधिकार बनाने वाले कानून को मंजूरी दी। देरी होने पर अधिकारी पर 250 रुपए प्रतिदिन, अधिकतम 5,000 रुपए जुर्माना लगेगा। राशि वेतन से कटेगी। शिकायतों के लिए राइट टू सर्विस कमीशन बनेगा। 6. भारतीय नौसेना ने कोलकाता में अगली पीढ़ी का गश्ती जहाज NGOPV 'श्रुति लॉन्च किया। इसे GRSE ने बनाया है। नामचार वेदों के सम्मान में रखा गया है औरक्रेस्ट में सप्तऋषि तारामंडल है। जहाज समुद्री निगरानी खोज-बचाव, समुद्री डकैती रोकने और आपदा राहत में काम करेगा

  • 12 авг.2 694202

    ✅डेली करंट अफेयर्स✅ गुरचरण दास को लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड सम्मान 1. भारतीय लेखक गुस्चरण दास को नेपाल के काठमांडू में आयोजित 40वें विश्व सम्मेलन में 'लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। लिबर्टी इंटरनेशनल ने उन्हें स्वतंत्रता, उद्यमशीलता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के क्षेत्र में योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया। 2. केंद्रीय गृह मंत्री ने पुडुचेरी पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर्स दिया। यह किसी सैन्य या पुलिस इकाई का देश का सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रपति ने पुडुचेरी पुलिस की विशिष्ट सेवा और अनुशासन के लिए इसकी घोषणा की थी। इसके साथ पुडुचेरी पुलिस इस सम्मान पाने वाले चुनिंदा राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस बलों में शामिल हो गई। 3. नाइजीरिया के लागोस में हुई अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने कुल 17 पदक जीते। इनमें 4 स्वर्ण, 4 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण जीता। महिलाओं में जोश आशिता और प्राची लोहान ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। 4. भारत और अमेरिका की नौसेनाओं का एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल अभ्यास का 8वां संस्करण कोच्चि में शुरू हुआ। दक्षिणी नौसेना कमान में चल रहा यह 5 दिवसीय अभ्यास गोताखोर और एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल टीमों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित है। दोनों देश 2005 से ऐसे अभ्यास कर रहे हैं। 5. संसद ने 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को मंजूरी दी। यह 1891 के पुराने कानून की जगह लेगा। नए कानून के तहत बैंकों के डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को कोर्ट में कानूनी सबूत माना जाएगा। बैंक अब पुराने कागजी रिकॉर्ड की जगह प्रमाणित डिजिटल कॉपी भी जमा कर सकेंगे। 6. सरकार ने ED निदेशक राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ाया। अब वे 13 अगस्त 2027 तक इस पद पर रहेंगे। राहुल नवीन 1993 बैच के IRS अधिकारी हैं। वे सितंबर 2023 से प्रवर्तन निदेशालय का नेतृत्व कर रहे हैं। यह उनके कार्यकाल का पहला विस्तार है।

  • 11 авг.3 35373

    गोबर और जैविक कचरे से बनेगी स्वच्छ ऊर्जा, GOBARdhan योजना को कैबिनेट की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय सर्कुलर बायोएनर्जी योजना ‘GOBARdhan’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना का उद्देश्य कृषि अवशेष, गोबर, शहरी जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को संपीड़ित बायोगैस (CBG), जैविक खाद और ग्रामीण आय के स्रोत में बदलना है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू रहेगी और भारत की ऊर्जा व्यवस्था में संपीड़ित बायोगैस (CBG) को एक प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करेगी। सरकार का लक्ष्य इस योजना के माध्यम से देश में सीबीजी उत्पादन को करीब 10 गुना बढ़ाना, निजी निवेश आकर्षित करना और सर्कुलर बायोइकोनॉमी को मजबूत करना है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना के तहत सीबीजी उत्पादकों को सुनिश्चित बाजार, स्थिर मूल्य, पूंजी सहायता, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, ऋण सहायता और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे परियोजनाओं की आर्थिक व्यवहार्यता और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियां सीबीजी की खरीद करेंगी। इसके तहत 2026-27 में 3 प्रतिशत, 2027-28 में 4 प्रतिशत और 2028-29 से 5 प्रतिशत सीबीजी मिश्रण (ब्लेंडिंग) का लक्ष्य तय किया गया है

  • 11 авг.3 13554

    2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ केंद्रीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) को वर्ष 2035 तक संचालन में लाने का लक्ष्य है। इसरो ने पांच मॉड्यूल वाले भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की समग्र संरचना तैयार कर ली है। सरकार ने बीएएस-01 के पहले मॉड्यूल के विकास और प्रक्षेपण को मंजूरी दे दी है। बीएएस-01 की सिस्टम इंजीनियरिंग तथा विभिन्न उप-प्रणालियों की तकनीकी विकास गतिविधियां इसरो के विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में जारी हैं। जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि व्योममित्र हाफ-ह्यूमनॉइड सहित पहली बार विकसित की जा रही विभिन्न तकनीकों को मान्य करने के लिए पहला मानव रहित प्रायोगिक मिशन 2026 की चौथी तिमाही में लक्षित है। इसके बाद पहले मानवयुक्त मिशन जैसी संरचना वाले दो और मानवरहित मिशन तथा पहला मानवयुक्त गगनयान मिशन वर्ष 2027 तक भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

  • 11 авг.3 14251

    अब तक का सबसे बड़ा ऑफर 🔥 🔗 सिर्फ 11 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक Kuchaman Online Classes App पर Live Batch, Recorded Batch, Test Series और Question Bank मात्र ₹36 में! 🔖 राजस्थान की सभी प्रमुख भर्तियों की तैयारी अब बेहद कम कीमत में। 🔖 Download App Link 🔗 https://play.google.com/store/apps/details?id=co.nedstark.Asac&hl=en_IN ⏳ ऑफर केवल 1 दिन के लिए है, मौका न चूकें! 🚀

  • 10 авг.3 619113

    पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की का रक्षा समझौता 1. पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौता' किया। अब किसी एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा। समझौते का उद्देश्य सामूहिक सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाना है। इसमें सैन्य प्रशिक्षण और रक्षा परियोजनाओं में सहयोग भी होगा। 2. भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंदा ने अमेरिका का 'सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज' खिताब जीता। 20 वर्षीय प्रगनानंदा ने 35 में से 23.5 अंक हासिल किए और एक राउंड पहले जीत पक्की की। यह उनका पहला रैपिड ब्लिट्ज खिताब है। वे GCT ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 3. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 बुनकरों और कारीगरों को संत कबीर पुरस्कार दिए। इनमें ओडिशा के राम मेहर, असम की रुनिमा चेतिया चौधरी और यूपी के शाह मोहम्मद अंसारी शामिल हैं। यह दिवस 1905 के स्वदेशी आंदोलन की याद में मनाया जाता है। पुरस्कार का उद्देश्य कांचीपुरम सिल्क, बनारसी जामदानी और सिक्किम के लेप्चा वस्त्र जैसी पारंपरिक बुनाई को संरक्षित करना है। 4. IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में 'परम प्रज्ञा' एआई सुपरकंप्यूटर का उ‌द्घाटन हुआ। इसे C-DAC ने बनाया है। इसकी क्षमता 250 पेटाफ्लॉप्स है और यह सामान्य लैपटॉप से 2.5 लाख गुना तेज गणना करता है। देश का पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर 'परम 8000' वर्ष 1991 में विजय भटकर के नेतृत्व में बना था। 5. आंध्र प्रदेश पेडस्ट्रियन सेफ्टी पॉलिसी को मंजूरी देने वाला देश का पहला राज्य बना। इसमें सड़कें वाहनों के बजाय लोगों के अनुकूल बनेगी। फुटपाथ पर 2 मीटर रास्ता, दिव्यांगों के लिए ब्रेल और ऑडियो सिग्नल और सड़कों का वैज्ञानिक ऑडिट जरूरी होगा। फुटपाथ निर्माण में मलबे का उपयोग होगा। 6. भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और जेसिका मीर ने ISS के बाहर करीब 6.5 घंटे का स्पेसवॉक किया। उन्होंने पावर सिस्टम अपग्रेड के लिए IROSA सोलर पैनल लगाने का हार्डवेयर लगाया। यह मेनन का पहला स्पेसवॉक था। इससे स्टेशन की बिजली क्षमता बढ़ेगी।

  • 9 авг.3 85083

    संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026 राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह विधेयक पेश किया था। इस विधेयक का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में संशोधन करना है। नया विधेयक विलंबित पंजीकरण के प्रावधानों को और अधिक सख्त बनाने और जन्म तथा मृत्यु की घटनाओं की समय पर सूचना देने को प्रोत्साहित करने के लिए लाया गया है। विधेयक में प्रावधान है कि यदि किसी जन्म या मृत्यु की सूचना पंजीयक को उसके घटित होने के एक वर्ष से अधिक लेकिन दो वर्ष के भीतर दी जाती है, तो जन्म या मृत्यु की प्रामाणिकता के सत्यापन के बाद ही जिला मजिस्ट्रेट, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत कार्यकारी मजिस्ट्रेट की स्वीकृति से इसका पंजीकरण किया जा सकता है।

  • 9 авг.3 92271из PYQ_wallah

    🚨 RAS / SI / CET Aspirants ध्यान दें! यह कोई Coaching Test Series या सिर्फ PDFs नहीं है… ✅ यह एक Fast MCQ Practice App है, जहाँ सिर्फ Practice से तैयारी मजबूत होती है। 🔥 Available Courses: 📘 RAS → 4000+ PYQs 🎓 CET Graduation → 6000+ PYQs ⭐️ SI 2021 → 6100+ PYQs 📚 CET Sr. Secondary → 5100+ PYQs ✔️Exam तक rpsc and rssb द्वारा लिए गए papers मैं पूछें गए सभी सवाल course मैं topic wise update किए जाएंगे ✔️ Current Affairs के questions हर महीने add होंगे ✔️ Hindi & English medium both. 🎯 एक बार Sample Questions करके देखिए… अगर Practice का Experience पसंद न आए तो Course मत लेना। लेकिन अगर पसंद आ गया… तो Selection की तैयारी आज से शुरू हो जाएगी! 🚀 🔥 Download PYQ Wallah & Start Practicing Today! https://play.google.com/store/apps/details?id=com.pyqwallah.pyq For more information WhatsApp:- 9257557111

  • 9 авг.3 629112

    अग्नि-4: चार हजार किमी रेंज वाली मिसाइल का परीक्षण 1. भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल कासफल परीक्षण किया। यह 4,000 किमी मारक क्षमता वाली मध्यमदूरीकी सतह से सतह परमार करनेवाली परमाणु सक्षममिसाइल है। परीक्षण का संचालनन DRDO और सामरिक बलकमान (SFC) ने किया। 2. नीति आयोग के अनुसार, 2050 तक भारत में 34.7 करोड़ बुजुर्ग होंगे। आयोग ने राष्ट्रीय केयर नीति, केयरगिवर रजिस्ट्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रशिक्षण, प्रमाणन और सामाजिक सुरक्षा की सिफारिश की है, ताकि भारत कुशल केयरगिवर्स का वैश्विक केंद्र बन सके। 3. माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में 'इंडिया साउथ सेंट्रल' क्लाउड रीजन शुरू किया। साथ ही भारत में कंपनी के कुल 4 क्लाउड रीजन हो गए हैं। यह नया क्लाउड रीजन व्यवसायों को सुरक्षित, भरोसेमंद और डेटा नियमों के अनुरूप डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। 4. राहुल जैन वाशिंगटन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार बने। बलदेव पुरुषार्थ फिलीपींस के एशियाई विकास बैंक में सलाहकार नियुक्त हुए। सत्यजीत मोहंती को कनाडा के मॉन्ट्रियल अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन में भारत का प्रतिनिधि बनाया गया है। 5. सरकार ने आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री हटाने की समय-सीमा 24 घंटे से 2 घंटे कर दी है। नए आईटी नियमों के तहत आदेश मिलने के 2 घंटे के भीतर गैर-कानूनी सामग्री हटानी होगी। AI से बनी फोटो और वीडियो पर लेबल लगाना भी अनिवार्य होगा। 6. स्क्वाड्रन लीडर भावना कान्त भारतीय वायुसेना की फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला पायलट बन गई हैं। वह सुखोई-30MKI उड़ाती हैं और 2016 में शामिल पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में थीं। कोर्स वायुसेना के 'टॉप गन' स्कूल में होता है।

  • 8 авг.3 733114

    कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन, 2030 में भारत करेगा मेजबानी 1. एयर इंडिया ने इथियोपियन एयरलाइंस के पूर्व प्रमुख टेवोल्डे गेब्रेमरियम को नया CEO और MD नियुक्त किया है। वे कैंपबेल विल्सन की जगह लेंगे। उनके नेतृत्व में इथियोपियन एयरलाइंस अफ्रीका की सबसे बड़ी और लाभदायक एयरलाइन बनी। अब एयर इंडिया और इंडिगो, दोनों के प्रमुख विदेशी नागरिक हैं। 2. भारत इस समय WTO में 9 व्यापारिक विवादों का सामना कर रहा है। ये मामले जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और चीन समेत कई देशों ने दायर किए हैं। विवाद चीनी-गन्ना सब्सिडी, स्टील, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उत्पादों के आयात शुल्क और PLI (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) योजना से जुड़े हैं। भारत ने अपनी नीतियों को WTO नियमों के अनुरूप बताया है। 3. ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन पर खेलों का आधिकारिक ध्वज भारत को सौंपा गया। इसे पीटी उषा, हर्ष संघवी और नीरज चोपड़ा ने स्वीकार किया। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन अहमदाबाद (गुजरात) में होगा। 2026 खेलों में भारत ने 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। 4. अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य ने 15 अगस्त को 'इंडिया डे' घोषित किया है। गवर्नर मौरा हीली ने घोषणा पत्र जारी किया, जबकि बोस्टन की मेयर मिशेल वू ने नए भारतीय वाणिज्य दूतावास का स्वागत किया। फैसला अमेरिका में रहने वाले 50 लाख से अधिक भारतीय मूल के लोगों के योगदान को सम्मान देने के लिए लिया गया। 5. नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के तहत अब तक 21 विधानसभाएं पूरी तरह डिजिटल हो चुकी हैं। 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 33 ने इस परियोजना के लिए एमओयू किया है। केंद्र ने 138.17 करोड़ रुपये दिए हैं। अब 'भाषिणी' टूल से सदन की कार्यवाही का 22 भाषाओं में अनुवाद भी किया जा सकेगा। 6. संसद ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। नए कानून के अनुसार, यदि जन्म या मृत्यु का पंजीकरण घटना के दो साल बाद कराया जाता है, तो अब प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। पहले एक साल से अधिक की देरी पर जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति ली जाती थी। सरकार का कहना है कि इससे मतदाता सूची अधिक सटीक बनेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। देश में फिलहाल जन्म पंजीकरण 99.1% और मृत्युपंजीकरण 99.4% तक पहुंच चुका है।

  • 8 авг.3 4001

    без подписи

  • 8 авг.3 7924

    без подписи

  • 8 авг.4 07831

    अब तक का सबसे बड़ा ऑफर 🔥 🔗 सिर्फ 11 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक Kuchaman Online Classes App पर Live Batch, Recorded Batch, Test Series और Question Bank मात्र ₹36 में! 🔖 राजस्थान की सभी प्रमुख भर्तियों की तैयारी अब बेहद कम कीमत में। 🔖 Download App Link 🔗 https://play.google.com/store/apps/details?id=co.nedstark.Asac&hl=en_IN ⏳ ऑफर केवल 1 दिन के लिए है, मौका न चूकें! 🚀

  • 7 авг.4 360122

    प्रो. अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम विक्रम साराभाई पदक से सम्मानित 1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरु की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम को 'विक्रम साराभाई पदक' से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाली देश की पहली महिला वैज्ञानिक और चौथी भारतीय बन गई हैं। यह पदक ISRO और अंतरिक्ष अनुसंधान समिति द्वारा हर दो साल में खगोल वैज्ञानिकों को दिया जाता है। 2. अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को भारत का 101वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह झील लोहित जिले के 'कमलांग टाइगर रिजर्व' के अंदर स्थित है और अरुणाचल का पहला रामसर स्थल है। यह ताजे पानी की उच्च ऊंचाई वाली झील है, जहां ऑर्किड की 49 और पेड़ों की 150 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। विधेयक 3. वित्त मंत्रालय ने 'कराधान और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' लोकसभा में पेश किया। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक सामान (मोबाइल, लैपटॉप आदि) बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए आयकर छूट को बढ़ाकर साल 2040-41 तक करने समेत कई प्रस्ताव शामिल है। 4. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने भारत में पाए जाने वाले तितलियों और पतंगों की एक विस्तृत सूची प्रकाशित की है। भारत में कुल 13,703 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की कुल प्रजातियों का 8.25% है। इसमें 1,417 तितलियां और 12,286 पतंगों की प्रजातियां शामिल हैं। निधन 5. पद्म श्री से सम्मानित और त्रिपुरा, बिहार व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटिल का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पाटिल एक राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने देश भर में 182 से अधिक शिक्षण संस्थान और सात विश्वविद्यालयों की स्थापना की। 6. राजस्थान की 19 वर्षीय साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ 'टूर डी फ्रांस फेम्स' का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उन्होंने स्विट्जरलैंड में इस रेस के दूसरे चरण में चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय साइकिल चालकों के समूह का नेतृत्व किया। हर्षिता को 'विश्व साइकिलिंग टैलेंट प्रोग्राम' के तहत इस प्रदर्शन के लिए चुना गया था। वर्तमान में वह पटियाला स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के केंद्र में अभ्यास कर रही हैं।

  • 7 авг.3 7336

    без подписи

  • 7 авг.4 0813

    без подписи

  • 7 авг.4 3195

    без подписи

  • 7 авг.3 9045

    без подписи

  • 7 авг.3 8907

    अब तक का सबसे बड़ा ऑफर 🔥 🔗 सिर्फ 11 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक Kuchaman Online Classes App पर Live Batch, Recorded Batch, Test Series और Question Bank मात्र ₹36 में! 🔖 राजस्थान की सभी प्रमुख भर्तियों की तैयारी अब बेहद कम कीमत में। 🔖 Download App Link 🔗 https://play.google.com/store/apps/details?id=co.nedstark.Asac&hl=en_IN ⏳ ऑफर केवल 1 दिन के लिए है, मौका न चूकें! 🚀