tgindex
MP Breaking News | एमपी ब्रेकिंग न्यूज़

MP Breaking News | एमपी ब्रेकिंग न्यूज़

Статистика

जुड़िये मध्यप्रदेश के सबसे तेज़ और सबसे सटीक न्यूज़ पोर्टल सेवा से.. Official Channel of MPBreakingNews.in

Последний пост
15 авг.
Последнее чтение
15 авг.
Постов за неделю
234
Всего постов
297
Тип
открытый
Язык
bh
Категория
Новости и СМИ
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
371
−1 за 2 дн.
Сутки
−1
−0,27%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
1
40 постов
Вовлечённость
0,3%
к подписчикам
Постов в день
33,4
всего 297
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
1/48двое суток
1/72трое суток

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे लाल किले पहुंचे, जहां सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके साथ ही राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम शुरू हो गया। लाल किले पर इस बार समारोह को लेकर कई खास तैयारियां की गई थीं। पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया और इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद 21 तोपों की सलामी और भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से पुष्प वर्षा का कार्यक्रम रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद देश को संबोधित करेंगे। उनके भाषण में सरकार की उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्षों के लिए योजनाओं और विकसित भारत के लक्ष्य पर बात होने की उम्मीद है। ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ा बड़ा बदलाव इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम्’ को खास जगह दी गई है। समारोह की शुरुआत से पहले ही इसको लेकर काफी चर्चा थी, क्योंकि राष्ट्रगीत के 150 साल पूरे होने के मौके पर इसे कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनाया गया। तिरंगा फहराने के पहले ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ और फिर राष्ट्रगान किया गया। इससे समारोह में एक अलग माहौल देखने को मिला। लाल किले के ज्ञानपथ पर भी खास तैयारी की गई थी। करीब 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ की आकृति बनाई। इसका मकसद समारोह में युवाओं की भागीदारी को सामने लाना था। इस बार कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 5,000 विशेष अतिथियों को भी बुलाया गया है। इनमें युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप से जुड़े युवा, पीएम इंटर्नशिप योजना के इंटर्न, कौशल विकास योजना से जुड़े युवा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। विकसित भारत 2047 पर फोकस इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक बड़ा संदेश युवाओं की भूमिका को लेकर है। सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य के साथ युवा शक्ति को कार्यक्रम के केंद्र में रखा है। इंटरनेशनल फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमैटिकल ओलिंपियाड-2026 में पदक जीतने वाले 19 छात्रों को भी समारोह में सम्मानित किया जा रहा है। इसके अलावा युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। पीएम कौशल विकास योजना से ट्रेनिंग लेने वाले युवाओं और माय भारत वॉलंटियर्स को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्विज और दूसरी प्रतियोगिताओं में चुने गए छात्रों को भी लाल किले पर समारोह देखने का मौका मिला है।

  • видео или голосовое, без подписи

  • Independence Day 2026: PM मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’ https://www.mpbreakingnews.in/national/independence-day-2026-pm-modi-hoisted-the-tricolour-at-the-red-fort-vande-mataram-resonated-for-the-first-time-48-915936

  • भोपाल। बड़वानी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र तलून के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखा। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों और टीकाकरण की स्थिति जानने के साथ गर्भवती महिलाओं, बच्चों और सिकलसेल से प्रभावित मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अमले से हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान और उनकी नियमित निगरानी को लेकर भी सवाल किए। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की कैसे हो रही निगरानी, सीएम ने पूछा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर से क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की संख्या और उनकी नियमित जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खास तौर पर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं की पहचान और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की व्यवस्था के बारे में पूछा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में सिकलसेल से प्रभावित मरीजों की संख्या, उनके इलाज और नियमित स्वास्थ्य जांच की स्थिति भी जानी। मैप पर देखी गर्भवती महिलाओं, बच्चों और सिकलसेल मरीजों की स्थिति निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आंत्रा फाउंडेशन द्वारा तैयार किए गए स्वास्थ्य मैप को भी देखा। इसमें क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य जानकारी को अलग-अलग बिंदुओं के जरिए दिखाया गया है। मैप पर सिकलसेल से प्रभावित मरीजों और कुपोषण की स्थिति को भी चिन्हित किया गया है। इसके जरिए जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उनकी नियमित निगरानी और समय पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की मैपिंग का फायदा जरूरतमंद लोगों तक समय पर जांच और इलाज पहुंचाने में मिलना चाहिए। दवाइयों और टीकाकरण की स्थिति भी जानी मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र पर अनमोल पोर्टल में की जा रही एंट्री की जानकारी भी ली। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण और केंद्र पर जरूरी दवाइयों की उपलब्धता के बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों से पूछा। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। केंद्र पर आवश्यक दवाइयां भी समय पर उपलब्ध हो रही हैं और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है। दुर्गम इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर जोर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़वानी के पाटी क्षेत्र में ग्रीन कमांडो अभियान के तहत किए जा रहे स्वास्थ्य कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और दुर्गम ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अमले से गर्भवती महिलाओं, बच्चों, सिकलसेल से प्रभावित मरीजों और कुपोषित बच्चों की नियमित पहचान और स्वास्थ्य निगरानी करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लोगों को समय पर जांच, इलाज, दवाइयां और दूसरी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए।

  • видео или голосовое, без подписи

  • उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएम डॉ. मोहन यादव ने परखी जमीनी स्वास्थ्य व्यवस्था, दवाइयों-टीकाकरण से लेकर सिकलसेल मरीजों तक की ली जानकारी https://www.mpbreakingnews.in/barwani/cm-dr-mohan-yadav-inspected-healthcare-system-sub-health-center-gathering-information-48-915898

  • बड़वानी के करीब एक तिहाई हिस्से में कपास की खेती संवाद के दौरान बताया गया कि बड़वानी जिले के कृषि क्षेत्र के करीब एक तिहाई हिस्से में कपास की खेती होती है। इसके अलावा जिले में बड़ी मात्रा में उद्यानिकी फसलें भी पैदा की जाती हैं। ग्राम बोरलाई के किसान हरिराम राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दुग्ध व्यवसाय से जुड़े हैं और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन किसानों के लिए अतिरिक्त आय का बड़ा जरिया बन सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गोशालाओं को भी अनुदान दिया जा रहा है। सरकार सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर सरकार के सामने रखें। किसानों से मिले सुझावों और खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

  • видео или голосовое, без подписи

  • ड्रोन से स्प्रे कर तीन लाख रुपये से ज्यादा कमाए कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विदिशा की ‘ड्रोन दीदी’ प्रभा वर्मा से वर्चुअली बातचीत की। प्रभा वर्मा ने बताया कि वे अब तक खेतों में 1160 स्प्रे कर चुकी हैं। एक स्प्रे के लिए वे 300 रुपये लेती हैं और इससे तीन लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं में हौसले की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है। बड़वानी में किसानों से पूछा- नई तकनीक से कितना फायदा? बड़वानी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किसानों से सीधी बातचीत की। किसानों ने उन्हें फसल उत्पादन, सिंचाई, खाद और दूसरी जरूरतों के साथ खेती में अपनाई जा रही नई तकनीकों के बारे में बताया। इस दौरान बड़वानी में एचडी पद्धति से की जा रही कपास की खेती पर भी चर्चा हुई। किसानों ने बताया कि इस पद्धति में खाद की जरूरत अपेक्षाकृत कम पड़ती है और उत्पादन बढ़ने से फायदा भी ज्यादा हो रहा है। जिले में शुरुआती तौर पर करीब 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में इस पद्धति से कपास की खेती शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने ऐसी तकनीकों को बढ़ावा देने की बात कही, जिनसे किसानों की लागत कम हो और आमदनी बढ़ सके।

  • видео или голосовое, без подписи

  • भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से खेती के पुराने तरीकों के साथ नई तकनीक, प्राकृतिक और जैविक खेती को अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसान केवल फसल उत्पादन तक सीमित न रहें, बल्कि फूड प्रोसेसिंग की ओर भी बढ़ें, क्योंकि अनाज के मुकाबले प्रोसेसिंग के बाद तैयार उत्पाद से ज्यादा आमदनी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विदिशा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को बड़वानी से वर्चुअली संबोधित किया। वहीं बड़वानी में उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर उनसे खेती, सिंचाई, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं को लेकर सीधा संवाद किया। किसानों को अब दिन में बिजली देने की तैयारी बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाना जरूरी है। रासायनिक खाद के लगातार इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है, इसलिए प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने किसानों से फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में आगे आने की भी अपील की। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों के अल्पावधि फसल ऋण की शर्तों में बदलाव किया गया है और 31 मार्च की ड्यू डेट हटाई गई है। किसानों को सिंचाई के लिए रात के बजाय दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। वहीं कवच योजना के जरिए डिफॉल्टर किसानों के ऋण खातों में सुधार किया जा रहा है।

  • видео или голосовое, без подписи

  • नई तकनीक और प्रोसेसिंग से बढ़े किसानों की आय, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों से किया सीधा संवाद https://www.mpbreakingnews.in/barwani/cm-mohan-yadav-balram-krishi-mahotsav-farmers-new-technology-organic-farming-badwani-vidisha-4556-915892

  • मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 682 ग्राम गांजा जब्त किया और एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तस्करों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और अटैची की तलाशी ली जिसमें गांजे के 10 पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपू उर्फ देव रजक के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। गुरुवार को भी पुलिस ने की थी कार्रवाई बता दें कि पुलिस ने यह लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया है। इससे पहले गुरुवार को भी जबलपुर में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 किलो 184 ग्राम गांजा जब्त किया था। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5.59 लाख रुपये बताई गई है। जबलपुर पुलिस क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार 18 किलो 682 ग्राम गांजा कीमती लगभग 9 लाख 34 हजार रूपये का जप्त करते हुये धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई l#MpPolice (https://x.com/hashtag/MpPolice?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw) pic.twitter.com/IdctEtCvmV (https://t.co/IdctEtCvmV) — SP JABALPUR (@SPJabalpur) August 14, 2026 (https://x.com/SPJabalpur/status/2088200188825584019?ref_src=twsrc%5Etfw)

  • видео или голосовое, без подписи

  • जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार https://www.mpbreakingnews.in/jabalpur/jabalpur-police-action-ganja-seized-three-smugglers-arrested-4556-915881

  • सिंहस्थ 2028 की तैयारी के बीच चोरी से मचा हड़कंप उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अलग-अलग इलाकों में लाइन, फीडर और दूसरे काम किए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण सामग्री और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा भी अहम हो जाती है। बापू नगर में हुई इस चोरी ने साइट पर रखी सामग्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन विद्युत पोल वजन और आकार में काफी बड़े होते हैं। ऐसे पोल को हाथ से उठाकर ले जाना संभव नहीं है। CCTV में जिस तरह हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि पोल उठाने के लिए पहले से किसी भारी वाहन और मशीन का इंतजाम किया गया था। घटना की यह बात पुलिस की जांच में अहम मानी जा रही है। दरअसल साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर ने चोरी को लेकर चिमनगंज मंडी थाने में आवेदन दिया है। शिकायत के साथ CCTV फुटेज की जानकारी भी पुलिस को दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोल कब साइट से उठाए गए और उन्हें किस रास्ते से ले जाया गया। आसपास के दूसरे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच में मददगार हो सकती है। लोडिंग वाहन से पोल ले जाते दिखे संदिग्ध वहीं CCTV फुटेज में कुछ लोग हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन के जरिए भारी-भरकम विद्युत पोल ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जिस वाहन का इस्तेमाल हुआ, वह किसके नाम पर है और घटना के समय उसे कौन चला रहा था। इससे पूरे मामले की कड़ी जोड़ने में मदद मिल सकती है।

  • видео или голосовое, без подписи

  • सिंहस्थ कुंभ 2028 को लेकर शहर में बिजली और दूसरी सुविधाओं का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच बापू नगर इलाके में काम के लिए रखे गए तीन विद्युत पोल चोरी हो गए। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात दिनदहाड़े हुई और चोर भारी मशीन की मदद से पोल लेकर निकल गए। घटना के बाद साइट इंचार्ज ने पुलिस को शिकायत दी है। CCTV फुटेज में हाइड्रा और लोडिंग वाहन के साथ कुछ लोग नजर आए हैं। ठेकेदार अमित सिंह परिहार की टीम विद्युत वितरण कंपनी के लिए 11 केवी फीडर का काम कर रही है। बापू नगर की साइट पर तीन एचबीएम पोल और आरएस-जॉस्ट साइट पर लगाए जाने वाले पोल रखे हुए थे। साइट इंचार्ज राजेंद्र सिंह राठौर जब मौके पर पहुंचे तो वहां पोल दिखाई नहीं दिए। पहले आसपास तलाश की गई, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो CCTV फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने के बाद पता चला कि पोल किसी छोटे वाहन से नहीं, बल्कि हाइड्रा मशीन और लोडिंग वाहन की मदद से उठाकर ले जाए गए।

  • видео или голосовое, без подписи

MP Breaking News | एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ — tgindex