tgindex
NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)

NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi)

Статистика

Navbharat Times brings you latest news updates about your city. Follow us on Twitter : @NBTDilli On Facebook : @NBTDilli Mail us on nbttelegram@gmail.com Website : www.nbt.in

Последний пост
15 авг.
Последнее чтение
15 авг.
Постов за неделю
45
Всего постов
45
Тип
открытый
Язык
und
Категория
Новости и СМИ
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
2 440
−3 за 2 дн.
Сутки
−3
−0,12%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
247
37 постов
Вовлечённость
10,1%
к подписчикам
Постов в день
6,4
всего 45
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
283
1/48двое суток
324
1/72трое суток
349

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे देशवासियों, अब छोटे सपनों से काम नहीं चलने वाला। हमें बड़े सपने देखने हैं, क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं, हमारी सोच की क्षितिज को विस्तृत करते हैं। आज हर दिल 'वंदे मातरम' की धुन पर धड़क रहा है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।

  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से कहा कि राज्य के शुल्क पर प्रतिबंध से झारखंड की वित्तीय क्षमता काफी प्रभावित हो सकती है और इससे खनन के सामाजिक और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों से निपटने की राज्य की क्षमता कम हो सकती है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को भी पत्र लिखा है।

  • सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की थोक महंगाई दर (WPI) जुलाई 2026 में थोड़ी कम होकर 9.78% रही। जून में यह 9.87% थी। यानी थोक महंगाई में मामूली कमी आई है, लेकिन यह अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। इन आंकड़ों के लिए 2022-23 को आधार वर्ष माना गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार जुलाई में सभी वस्तुओं का थोक मूल्य सूचकांक 110.0 रहा, जबकि जून में यह 110.2 था।

  • अमेरिका ने वर्षों से दर्जनों प्रतिबंधों में जकड़कर ईरान की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सैन्य नौसैनिक नाकेबंदी और बैंकिंग प्रतिबंधों के जरिए ईरान की आर्थिक कमर तोड़ रखी है। इसके जवाब में ईरान ने ब्रिक्र में एक नया प्लान पेश किया है। ईरान ने ब्रिक्स देशों के बीच 'फाइनेंशियल कॉरिडोर' और पेमेंट नेटवर्क जोड़ने का प्रस्ताव रखा है।

  • भारत के मुख्य सरकारी ऑडिटर CAG ने कहा कि सरकार का ' भारतनेट ' प्रोजेक्ट अपने मुख्य मकसद में कामयाब नहीं हो पाया। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य देश के हर गांव तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना था ताकि गांवों और शहरों के बीच इंटरनेट की दूरी को खत्म किया जा सके, लेकिन CAG के मुताबिक यह योजना अपने इस बड़े लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी। इसकी मेन कारण प्लानिंग और उसे लागू करने में कमियां बताई गईं हैं।

  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम स्कॉट मॉरिसन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मोदी भारत की विदेश नीति में मजबूत राष्ट्रीय हित और एक व्यवहारिक नजरिया लेकर आए हैं। उन्होंने पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाने में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अहम भूमिका की भी सराहना की।

  • जयपुर के मानसरोवर में घर-घर दूध बेचने वाला अभिषेक खंडेलवाल JEN भर्ती 2020 पेपर लीक मामले का एजेंट निकला। माफिया भीम सिंह के संपर्क में आकर उसने 14-14 लाख रुपये में अभ्यर्थियों को पेपर बेचा और उन्हें ठहराने के लिए किराए पर कमरा भी दिलाया। एसओजी ने 32 साल के अभिषेक खंडेलवाल जेईएन भर्ती 2020 के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया है।

  • भारत में ISIS से जुड़ी एक कथित बायोटेरर साजिश ने आतंकवाद के बदलते खतरे को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, साजिश में जानलेवा जहरीले पदार्थ रिसिन के जरिए सार्वजनिक जगहों पर बड़े पैमाने पर जहर फैलाने की योजना थी। मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मॉनिटरिंग टीम की ताजा रिपोर्ट में ISIS और अल-कायदा की रासायनिक और जैविक हथियारों में लगातार दिलचस्पी का जिक्र किया गया।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार को एम्स में भर्ती कराए गए। उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल प्रशासन ने उनकी हेल्थ अपडेट भी दी है। इसमें बताया गया कि उनकी हालत अभी स्थिर है और उन्हें निगरानी के लिए हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है।

  • स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बम धमाके की धमकी मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट को मिले एक ई-मेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। हाई कोर्ट परिसर सहित विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

  • चमोली जिले के मायापुर में बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन सुरंग में मलबा एवं पानी भरने से अंदर फंसे मजदूरों में से 16 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि बाकी फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। मलबा भरने से अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पिपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान का मौके पर निरीक्षण किया।

  • बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शतक ठोक दिया है। तमीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी पारी खेलने का बांग्लादेशी रिकॉर्ड हसन सरकार के नाम था। उन्होंने 2003 में 76 रन बनाए थे। 25 साल के तमीम के करियर का यह दूसरा ही टेस्ट मैच है।

  • भारत ने बांग्लादेश में रेलवे लाइनें बिछाने और सड़कों के निर्माण पर काम बंद नहीं किया है। इसको लेकर तारिक रहमान की बीएनपी सरकार के साथ भी लगातार बातचीत चल रही है। मोदी सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी है। इससे शेख हसीना सरकार गिरने के बाद से बांग्लादेश होकर नॉर्थ ईस्ट तक रेल और सड़क लिंक बनाने की ठप पड़ी भारत की उम्मीदें फिर से जग गई हैं।

  • IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली 14 अगस्त को तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान चलने का अलर्ट है। राजधानी में दिन के दौरान बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

  • ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर पाकिस्तान सरकार ने खुशी जताई है। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट के फैसले की जमकर तारीफ की है। मंत्रालय ने कहा है कि ये फैसला पाकिस्तान के रुख की तसदीक करता है। पाकिस्तान के लिए बासमती निर्यात के लिहाज से यह अच्छा फैसला है।

  • अमेरिका सितम्बर के आखिर तक इराक से अपनी सभी सेनाओं को वापस बुलाने की तैयारी कर रहा है। इराकी प्रधानमंत्री अल-जैदी के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। जैदी ने बुधवार को अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर से मुलाकात की। इसके साथ ही इराक में 23 साल की अमेरिकी सैन्य मौजूदगी का अंत हो जाएगा, जो सद्दाम हुसैन के खिलाफ 2003 में हमले के साथ शुरू हुई थी।

  • पाकिस्तान की वायु सेना अपने ही देश में हवाई हमले कर रही है। बलूचिस्तान में विद्रोहियों के हमलों से बौखलाए पाकिस्तान ने हवाई हमले किए हैं। बलूचिस्तान से आई रिपोर्टों से पता चलता है कि इन हमलों में आम लोगों को निशाना बनाया गया है। सुराब और ग्वादर इलाकों में किए गए इन हमलों में कम से कम 30 आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

  • मुंबई, दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद ट्राई-सिटी चंडीगढ़ लग्जरी रियल एस्टेट (Luxury Real Estate) का हब बनने जा रहा है। रियल एस्टेट डेवलपर जीबी रियल्टी (GB Realty) ने वहां 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की योजना बनाई है। यह निवेश अगले पांच साल में होगा। यह निवेश लग्जरी के साथ-साथ कुछ अन्य रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स में होगा।

  • विधायकों को संविधान के तहत मिले विशेषाधिकार और नागरिकों के मौलिक अधिकारों के बीच लंबे समय से उलझे एक महत्वपूर्ण संवैधानिक सवाल पर सुप्रीम कोर्ट 6 अक्टूबर से सात जजों की संविधान बेंच में सुनवाई शुरू करेगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को इस मामले की सुनवाई शुरू करने का फैसला किया।

  • रेप केस में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फिर जांच के घेरे में हैं। जेल में हाल ही में हुई तलाशी के दौरान उनकी सेल से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस मोबाइल फोन में कथित तौर पर 80 से 90 डाउनलोड किए गए पोर्नोग्राफिक वीडियो मिले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पौते रेवन्ना को अगस्त 2025 में यौन अपराधों और सबूत नष्ट करने के आरोपों में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

NBT Delhi Breaking News ( Navbharat Times, Delhi) — tgindex