tgindex
Riseup Classes [RAJASTHAN]

Riseup Classes [RAJASTHAN]

Статистика

REET, RPSC एवं RSMSSB द्वारा विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों का विषय वार एवं टॉपिक वाइज संकलन Riseup Classes App पर उपलब्ध है।

Последний пост
15 авг.
Последнее чтение
15 авг.
Постов за неделю
19
Всего постов
22
Тип
открытый
Язык
хинди
Категория
Новости и СМИ (по похожим)
В каталоге с
14 авг.
Подписчики
12 968
+46 за 1 дн.
Сутки
+46
+0,36%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
2 156
22 постов
Вовлечённость
16,6%
к подписчикам
Постов в день
2,7
всего 22
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
2 265
1/48двое суток
2 595
1/72трое суток
2 799

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • प्रिय विद्यार्थियों, आज का दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग, संघर्ष और धैर्य से मिली है। उसी प्रकार जीवन की प्रत्येक बड़ी सफलता भी निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मार्ग कभी-कभी कठिन अवश्य लगता है। कई बार परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं आता, मन निराश होता है और लगता है कि मंजिल बहुत दूर है। लेकिन याद रखिए—आपकी ईमानदार मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। आज पढ़ा गया प्रत्येक अध्याय और हल किया गया प्रत्येक प्रश्न आपको सरकारी नौकरी के लक्ष्य के और करीब ले जा रहा है। बस अपने लक्ष्य पर अडिग रहिए, नियमित अध्ययन कीजिए और अपनी गलतियों से सीखते रहिए। वह दिन बहुत दूर नहीं है, जब आपके हाथ में नियुक्ति-पत्र होगा और आपके माता-पिता की आँखों में गर्व एवं खुशी दिखाई देगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आपकी मेहनत सफल होगी, आपको शीघ्र सरकारी नौकरी मिलेगी और आप जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। इस स्वतंत्रता दिवस पर स्वयं से एक संकल्प कीजिए—परिस्थितियाँ चाहे जैसी हों, लक्ष्य प्राप्त होने तक रुकना नहीं है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।

  • PYQs के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म, जहाँ RPSC एवं RSSB द्वारा विगत 17 वर्षों में पूछे गए 50,000 से अधिक प्रश्नों का संकलन उपलब्ध है। 📘 विषय → 📂 टॉपिक → 📅 वर्ष चुनें और संबंधित सभी प्रश्न विस्तृत व्याख्या सहित एक ही स्थान पर प्राप्त करें। RiseUp Classes App पर वर्ष 2010 से 2026 तक के PYQs को टॉपिक-वाइज एवं वर्षवार व्यवस्थित किया गया है। राजस्थान इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, राजव्यवस्था, हिंदी एवं अंग्रेजी, विज्ञान और गणित सहित 12 से अधिक विषयों के प्रश्न उपलब्ध हैं। प्रत्येक प्रश्न की सटीक एवं विस्तृत व्याख्या अनुभवी व्याख्याता टीम द्वारा तैयार और जाँच की गई है, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, व्यवस्थित और प्रभावी बन सके। https://play.google.com/store/apps/details?id=co.lenord.xfewx 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस विशेष ऑफर 📌 विशेष छूट पाने के लिए कूपन कोड AZADI80 का उपयोग करें।

  • 14 авг.1 31011

    20,000 विद्यार्थियों का विश्वास—हमारे लिए केवल एक संख्या नहीं, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी और प्रेरणा है। RiseUp Classes परिवार से जुड़ने और इतना प्यार देने के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद। यदि हमारा छोटा-सा प्रयास आपकी तैयारी में उपयोगी साबित हो रहा है, तो चैनल को Subscribe करके इस शैक्षणिक परिवार का हिस्सा अवश्य बनें। आपका एक Subscribe हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। YouTube चैनल: RiseUp Classes https://www.youtube.com/channel/UCQs9g0opqaImknSWtwTQPhQ/videos

  • 14 авг.1 3444

    видео или голосовое, без подписи

  • https://youtu.be/rryscyIsE_0?si=TrKT5x_IVNgdSXGj

  • 13 авг.1 79048

    видео или голосовое, без подписи

  • https://youtu.be/AYL0OIWlT7A?si=jqC4M_2JbAnP5MIr

  • 13 авг.2 554394

    83 पद, लेकिन साक्षात्कार के लिए केवल 40 अभ्यर्थी! RPSC द्वारा जारी सहायक आचार्य—राजनीति विज्ञान के परिणाम ने एक गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया है। इस विषय में कुल 83 पद हैं, जबकि साक्षात्कार के लिए केवल 40 अभ्यर्थी ही सफल घोषित हुए हैं। यानी पदों की आधी संख्या के बराबर भी अभ्यर्थी साक्षात्कार तक नहीं पहुँच पाए। कुछ दिन पहले स्कूल व्याख्याता हिंदी, अंग्रेजी और वाणिज्य के परिणामों में भी न्यूनतम अर्हता के कारण अनेक पद रिक्त रहने जैसी स्थिति सामने आई थी। तब कहा गया कि विद्यार्थी पढ़ते नहीं हैं। अब क्या राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों के लिए भी यही कहा जाएगा? हम आसान परीक्षा की माँग नहीं कर रहे हैं। परीक्षा कठिन और स्तरीय हो, लेकिन उसका संतुलन ऐसा अवश्य हो कि पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता प्राप्त करें और फिर वास्तविक मेरिट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ का चयन हो। जब 83 पदों के लिए साक्षात्कार देने वाले अभ्यर्थी ही केवल 40 हों, तो प्रश्न उठना स्वाभाविक है—क्या चयन-व्यवस्था का उद्देश्य योग्य शिक्षक चुनना है या पदों को रिक्त छोड़ना? — पुष्पेंद्र बेनिवाल

  • 12 авг.2 590144

    “सर, RPSC एवं RSSB के PYQs कहाँ से पढ़ें?” यह प्रश्न सुनते ही मुझे अपनी स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तैयारी के दिन याद आ जाते हैं। उस समय किसी विशेष टॉपिक या वर्ष के प्रश्न खोजने के लिए मुझे अलग-अलग प्रश्नपत्र डाउनलोड करने पड़ते थे। फिर उनमें से प्रश्न छाँटना, उत्तर जाँचना और उन्हें टॉपिक के अनुसार व्यवस्थित करना पड़ता था। इस पूरी प्रक्रिया में बहुत समय और मेहनत लगती थी। उसी दौरान मेरे मन में एक विचार आया—क्यों न विद्यार्थियों को ऐसी सुविधा मिले, जहाँ वे केवल— 📘 विषय → 📂 टॉपिक → 📅 वर्ष चुनें और संबंधित सभी प्रश्न एक ही स्थान पर देख सकें। आज RiseUp Classes App ने मेरे उसी विचार को साकार कर दिया है। यदि आप वर्ष 2010 से 2026 तक किसी भी वर्ष के प्रश्न देखना चाहते हैं, तो केवल विषय, टॉपिक और वर्ष चुनिए। उस टॉपिक से RPSC एवं RSSB द्वारा पूछे गए सभी प्रश्न विस्तृत व्याख्या सहित आपके सामने होंगे। राजस्थान इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, और राजव्यवस्था सहित 10 से अधिक विषयों के PYQs को टॉपिक-वाइज एवं वर्षवार व्यवस्थित किया गया है। https://play.google.com/store/apps/details?id=co.lenord.xfewx RiseUp Classes App— PYQs के लिए सबसे व्यवस्थित मंच। अभी डाउनलोड करें!

  • 12 авг.2 590261

    जब कोई विद्यार्थी कहता है कि अब उसे समझ आने लगा है—क्या पढ़ना है, कैसे पढ़ना है और प्रश्न कहाँ से बनते हैं—तो हमारी पूरी टीम की मेहनत सार्थक लगती है। ऐसे शब्द केवल प्रशंसा नहीं, बल्कि आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा हैं। दिल से धन्यवाद।

  • 11 авг.2 830414

    PYQs की वह परेशानी, जिसे मैंने स्वयं महसूस किया और समाधान में बदल दिया स्कूल व्याख्याता परीक्षा की तैयारी के दौरान Previous Year Questions को लेकर मैं भी बहुत परेशान रहा। किसी विशेष टॉपिक से किसी खास वर्ष में पूछे गए प्रश्न एक ही स्थान पर नहीं मिलते थे। अलग-अलग प्रश्नपत्र डाउनलोड करना, प्रिंट निकलवाना, उत्तर-कुंजी ढूँढ़ना और फिर प्रत्येक प्रश्न को विषय, टॉपिक तथा वर्ष के अनुसार व्यवस्थित करना—इस पूरी प्रक्रिया में मेरी मेहनत से अधिक मेरा कीमती समय खर्च होता था। तभी मन में एक विचार आया—काश विद्यार्थियों को ऐसी सुविधा मिले, जहाँ वे केवल विषय, टॉपिक और वर्ष चुनें तथा सभी संबंधित PYQs व्याख्या सहित एक ही स्थान पर देख सकें। आज खुशी है कि मेरे संघर्ष से निकला वह विचार RiseUp Classes App में एक उपयोगी अपडेट बन चुका है। अब विद्यार्थी किसी भी टॉपिक और वर्ष का चयन करके RPSC, RSSB तथा अन्य परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न कुछ ही क्लिक में देख सकते हैं। यह मेरे लिए केवल एक नया फीचर नहीं है, बल्कि उस परेशानी का समाधान है जिसे मैंने अपनी तैयारी के दिनों में स्वयं महसूस किया था। उम्मीद है, अब किसी विद्यार्थी का समय प्रश्न ढूँढ़ने में नहीं, बल्कि उन्हें समझने और अपनी सफलता की तैयारी में लगेगा। यह सुविधा RiseUp Classes App के सभी पुराने एवं नए विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। पुष्पेंद्र बेनिवाल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा)

  • 11 авг.2 7005

    видео или голосовое, без подписи

  • 11 авг.2 6733

    https://youtu.be/8ABe5V0vmBo?si=rcNsVwhmhgL-Eqx- 📚 RPSC चलती श्रृंखला | विकारी शब्दों की अंतिम क्लास अब अगली क्लास अविकारी शब्दों की होगी आज का प्रकरण — क्रिया विकारी शब्दों के इस अंतिम प्रकरण में पिछले 5 वर्षों में आयोग द्वारा पूछे गए क्रिया से संबंधित प्रश्नों का विश्लेषण किया गया है—साथ ही यह समझाया गया है कि ऐसे प्रश्नों को पहचानें और सही तरीके से हल करें। यह केवल क्रिया पढ़ने की क्लास नहीं, बल्कि क्रिया को समझने और प्रश्नों पर लागू करने की नई दृष्टि विकसित करने वाली क्लास है। 👉 एक बार यह क्लास अवश्य देखें—इसके बाद RPSC में क्रिया प्रकरण के प्रश्नों को समझना और हल करना आपके लिए कहीं अधिक आसान होगा।

  • 10 авг.2 890344

    हिंदी के बाद अंग्रेजी और वाणिज्य… हर जगह Paper-I के 40 प्रतिशत की वही दीवार तीन दिन पहले स्कूल व्याख्याता हिंदी का परिणाम आया। अनेक अभ्यर्थियों ने अपने विषय के Paper-II में बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए, लेकिन Paper-I में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक नहीं आने के कारण वे कट ऑफ की दौड़ से बाहर हो गए। जब मैंने इस पीड़ा पर लिखा, तो कुछ लोगों ने कहा— “गलती विद्यार्थियों की है, विद्यार्थी पढ़ते नहीं हैं।” आज अंग्रेजी और वाणिज्य के परिणाम आए तो लगभग वही तस्वीर फिर सामने खड़ी थी। विषय बदल गए, विद्यार्थी बदल गए, लेकिन Paper-I के 40 प्रतिशत की दीवार नहीं बदली। अब सवाल यह है कि क्या हिंदी, अंग्रेजी और वाणिज्य—सभी विषयों के विद्यार्थियों ने ही पढ़ाई नहीं की? अभी अनेक विषयों के परिणाम आना शेष हैं। यदि उनमें भी यही स्थिति सामने आती है, तो क्या हर बार केवल विद्यार्थियों को दोष देकर बात समाप्त कर दी जाएगी? इस व्यवस्था की सबसे बड़ी पीड़ा केवल अभ्यर्थियों का बाहर होना नहीं है। जब पदों के बराबर भी अभ्यर्थी Paper-I की 40 प्रतिशत अर्हता पार नहीं कर पाते, तो अनेक पद रिक्त रह जाते हैं। एक ओर वर्षों से तैयारी कर रहा योग्य अभ्यर्थी कुछ अंकों के कारण चयन से वंचित रह जाता है, दूसरी ओर विद्यालयों को शिक्षक नहीं मिल पाते। अंततः नुकसान अभ्यर्थी, विद्यालय और विद्यार्थियों—तीनों का होता है। हम आसान परीक्षा की माँग नहीं कर रहे हैं। Paper-I कठिन और स्तरीय हो, लेकिन आसान, मध्यम और कठिन प्रश्नों का उचित संतुलन भी होना चाहिए। प्रतियोगिता का वास्तविक अर्थ तभी है जब पर्याप्त अभ्यर्थी न्यूनतम अर्हता प्राप्त करें और फिर उनमें से सर्वश्रेष्ठ का चयन मेरिट के आधार पर हो। यदि Paper-II में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी Paper-I में केवल दो या चार अंक कम रहने के कारण बाहर हो जाएँ और दूसरी ओर पद भी रिक्त रह जाएँ, तो इस व्यवस्था पर विचार करने योग्य है। एक विषय का परिणाम संयोग हो सकता था, लेकिन हिंदी के बाद अंग्रेजी और वाणिज्य में भी वही स्थिति दिखाई देना गंभीर सवाल खड़ा करता है— आखिर हर विषय के विद्यार्थी एक साथ पढ़ना कैसे छोड़ सकते हैं? और यदि योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध होने के बावजूद पद रिक्त रह रहे हैं, तो इसका उत्तरदायी कौन है? — पुष्पेंद्र बेनिवाल

  • 10 авг.2 2672

    видео или голосовое, без подписи

  • 10 авг.2 3762

    видео или голосовое, без подписи

  • 10 авг.2 680306

    तैयारी के साधन चाहे कितने भी हों—नोट्स, PDF, वीडियो या कोई विशेष सामग्री… लेकिन अपने हाथ से लिखे हुए चार पन्नों की बराबरी कोई नहीं कर सकता। किसी अच्छी पुस्तक से टॉपिक को पहले समझें, फिर उसके PYQs हल करें। जो तथ्य कठिन लगें या बार-बार भूलें, उन्हें अपने शब्दों में 2–4 पन्नों पर लिख लें। हाथ से लिखी बातें केवल याद नहीं होतीं, मन-मस्तिष्क में बस जाती हैं। परीक्षा के अंतिम दिनों में यही चार पन्ने आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। याद रखिए—सफलता सामग्री के ढेर से नहीं, सही अध्ययन, निरंतर अभ्यास और ईमानदार मेहनत से मिलती है।

  • 10 авг.2 62048

    📚 RPSC PYQ श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण विकारी प्रकरण! 🔥 🎯 PYQ आधारित अध्ययन | सटीक विश्लेषण | परीक्षा उपयोगी सामग्री RPSC में पूछे गए प्रश्नों के पैटर्न को समझिए, महत्वपूर्ण बिंदुओं को पहचानिए और अपनी तैयारी को दीजिए एक नई धार। 💯 📌 इस महत्वपूर्ण श्रृंखला से जरूर जुड़ें—क्योंकि PYQ ही परीक्षा की दिशा का सबसे मजबूत संकेत है। 🎯 ▶️ अभी वीडियो देखें: "YouTube वीडियो"https://youtu.be/6iZ9Ha0TjBY?si=GsEolyIB6fC1TyYL 🔥 पढ़िए वही, जो परीक्षा में उपयोगी है। 🚀 तैयारी लक्ष्यपरक रखें, सफलता के और करीब बढ़ें!

  • 9 авг.2 68047

    📚 RPSC PYQ श्रृंखला में एक और महत्वपूर्ण विकारी प्रकरण लेकर हाज़िर हैं। 🎯 PYQ आधारित अध्ययन | सटीक विश्लेषण | परीक्षा उपयोगी सामग्री जुड़िए इस श्रृंखला से और अपनी तैयारी को दीजिए एक नई धार। 🔥 https://youtu.be/NI5sLZyIu7Q?si=0VWRpzLImyAlQzTr

  • 9 авг.3 09338

    राजस्थान CET (10+2) & (Graduation) परीक्षा को ध्यान में रखते हुए Riseup Classes लेकर आया है CET टेस्ट सीरीज 2026 इस टेस्ट सीरीज में क्या मिलेगा ? CET सिलेबस से रिलेटेड 275+ टॉपिक वाइज PYQ टेस्ट App पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन 275+ Topic-wise PYQ टेस्टों में RSSB द्वारा अब तक आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में CET सिलेबस से रिलेटेड पूछे गए सभी प्रश्न विस्तृत व्याख्या सहित दिए गए हैं। PYQS के साथ और क्या मिलेगा ? • व्याख्याता टीम द्वारा तैयार 25 मौलिक टेस्ट- https://play.google.com/store/apps/details?id=co.lenord.xfewx 📌मौलिक टेस्ट प्रत्येक रविवार शाम 8.00 बजे

Riseup Classes [RAJASTHAN] — tgindex