tgindex
TARGET SI EXAM 2025

TARGET SI EXAM 2025

Статистика

आपका स्वागत है,मेरे टेलीग्राम चैनल पर यह चैनल मैंने SI परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन और परीक्षापयोगी पाठ्यसामग्री उपलब्ध करवाने के लिए बनाया है " टारगेट :- राजस्थान SI भर्ती 2025 " विजयपाल इंस्पेक्टर - राजस्थान पुलिस

Последний пост
15 авг.
Последнее чтение
15 авг.
Постов за неделю
39
Всего постов
40
Тип
открытый
Язык
хинди
Категория
Новости и СМИ (по похожим)
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
7 505
−13 за 2 дн.
Сутки
−1
−0,01%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
292
40 постов
Вовлечённость
3,9%
к подписчикам
Постов в день
5,6
всего 40
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
268
1/48двое суток
307
1/72трое суток
331

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • видео или голосовое, без подписи

  • 14 авг.447из Taiyari_karlo

    श्रेयस रॉयल और बोधना शिवानंदन ने ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप 2026 जीती ब्रिटिश शतरंज में भारतीय मूल के दो किशोरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोवेंट्री में आयोजित 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप में, 17 साल के श्रेयस रॉयल ने ओपन टाइटल जीता, जबकि 11 साल की बोधना शिवानंदन ने महिला चैंपियनशिप जीती। इन दोनों की जीत यूके के शतरंज जगत में भारतीय मूल के युवा टैलेंट के लिए एक खास उपलब्धि है। रॉयल तीन साल की उम्र में अपने परिवार के साथ बैंगलोर से यूके चले गए थे और सिर्फ़ 15 साल की उम्र में इंग्लैंड के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बने। सिर्फ़ 11 साल की उम्र में बोधना शिवानंदन ने ब्रिटिश महिला खिताब जीतने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने आयरलैंड की 14 साल की खिलाड़ी त्रिशा कन्यामारला को एक कड़े मुकाबले वाले रैपिड-चेस प्लेऑफ़ में हराया।

  • 14 авг.452из Taiyari_karlo

    स्क्वैश: टीम इवेंट फाइनल में भारत और हांगकांग, चीन के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा मुंबई की सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी में खेले गए एफ.आई.एस.यू. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप-2026 के टीम इवेंट फाइनल में भारत और हांगकांग, चीन के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा, लेकिन गेम के बेहतर अंतर के आधार पर भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

  • 14 авг.363из Taiyari_karlo

    एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महाराजन अरुमुगपंडियन ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय भारोत्तोलक महाराजन अरुमुगपंडियन ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीत लिया है। महाराजन ने स्नैच में 128 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 157 किलोग्राम भार उठाकर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कुल 285 किलोग्राम का भार उठाया। वियतनाम के हुआंग थाच ने 291 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

  • 14 авг.342из Taiyari_karlo

    वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म हुआ। नेशनल सीनियर रिकॉर्ड होल्डर पूजा सिंह का प्रदर्शन महिलाओं की हाई जंप फाइनल में निराशाजनक रहा और वह सातवें स्थान पर रहीं। भारत की महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा और वह फाइनल में 3:45.28 के समय के साथ आखिरी स्थान पर रही। भारत ने चैंपियनशिप का समापन दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ किया, जो 2021 और 2022 के संस्करणों में जीते गए कुल मेडल की संख्या के बराबर है। आशीष यादव ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को टूर्नामेंट का पहला मेडल दिलाया था। वहीं, बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप में एक और सिल्वर मेडल जोड़ा, जबकि शाहनवाज खान ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

  • 14 авг.264из Taiyari_karlo

    मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना शुरू राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) ने मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए भारत की अपनी तरह की पहली प्रत्यायन योजना शुरू की है। नई दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित ‘गुणवत्ता समन्वय-बहुपक्षीय एमओयू आदान-प्रदान समारोह’ के दौरान शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य समुदायों के करीब विश्वसनीय, गुणवत्ता-आश्वासन और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खाद्य परीक्षण सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के संघटक बोर्ड एनएबीएल की ओर से विकसित यह प्रत्यायन योजना मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए एक मानकीकृत ढांचा उपलब्ध कराएगी

  • 14 авг.262из Taiyari_karlo

    शिवराज चौहान ने लॉन्च किया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ICAR-IARI, पूसा में नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से देशभर के कृषि विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप और फेलोशिप राशि जारी की। NSP-DBT पहल के तहत 6,000 से अधिक विद्यार्थियों को कुल 21.35 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई। नई व्यवस्था के तहत कृषि विद्यार्थियों को हर महीने स्कॉलरशिप की राशि DBT के माध्यम से समय पर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

  • 14 авг.2611из Taiyari_karlo

    ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स-आईआरजीसी के पूर्व प्रमुख मोहसिन रेज़ाई को देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने मोहम्मद बाकिर ज़ोलगद्र की जगह ली है। यह पद पहले अली लारीजानी के पास था, जिनकी मार्च में अमेरिका-इजरायल के हमलों में हत्या कर दी गई थी, और उसके बाद मोहम्मद बाकिर ज़ुलकद्र इस पद पर थे।

  • 14 авг.2731из Taiyari_karlo

    . श्रीनिवास कुमार तुम्मला ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला प्रख्यात समुद्र विज्ञानी और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला ने भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के सचिव के रूप में आधिकारिक तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने डॉ. एन. कलाइसेल्वी का स्थान लिया है, जो अतिरिक्त प्रभार के तहत MoES की जिम्मेदारियों को संभाल रही थीं। इससे पहले यह पद पूर्णकालिक आधार पर डॉ. एम. रविचंद्रन के पास था।

  • 14 авг.336из Taiyari_karlo

    सीमावर्ती गांवों का विकास करेगा वाइब्रेंट विलेजेज-II 1. सरकार ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए 'वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-।।' को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे कुल 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 गांवों का विकास होगा। इस योजना का उद्देश्य गांवों की स्थानीय समस्याएं दूर करना और बुनियादी ढांचा मजबूत करना है। 2. गुजरात में एशिया का पहला डेजर्ट-थीम नाइट सफारी और जूलॉजिकल पार्क बनेगा। करीब 103 हेक्टेयर में बनने वाले इस पार्क में 83 प्रजातियों के 2,700 जानवर होंगे। इनमें चिंकारा, काला हिरण, एशियाई शेर और अफ्रीकी चीता शामिल हैं। पर्यटक रात में जानवरों को प्राकृतिक रेगिस्तानी माहौल में देख सकेंगे। 3. देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को रूस ने अपना मध्यस्थ नियुक्त किया। यह नियुक्ति यूक्रेन के सरकारी बैंक ओशदबैंक से जुड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद में हुई। मामला 1998 के द्विपक्षीय निवेश समझौते के तहत है। यह 2022 के युद्ध के बाद जब्त हु ई संपत्तियों से जुड़ा है। 4. अमेरिका के न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी ने 15 अगस्त को आधिकारिक तौर पर 'India Independence Day' माना है। गवर्नर कैथी होचुल और मिकी शेरिल ने इसकी घोषणा की। यह फैसला भारतीय-अमेरिकी समुदाय के आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान के सम्मान में है। अमेरिका में करीब 54 लाख भारतीय मूल के लोग हैं, जो तीसरा सबसे बड़ा एशियाई समूह हैं। इससे पहले मैसाचुसेट्स व बोस्टन भी 15 अगस्त को India Day' घोषित किए हैं। नियुक्ति 5. ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने भारतीय मूल के रणनीतिकार गौतम रंगराजन को विशेष सलाहकार नियुक्त किया। वे प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में संरचना और प्रक्रिया से जुड़े मामलों पर सलाह देंगे। रंगराजन पहले बीबीसी में मुख्य रणनीतिकार रह चुके हैं। विधेयक 6. संसद ने ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक पारित किया। इसके तहत नेशनल ट्रिब्यूनल कमिशन बनेगा। इसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश या हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश करेंगे। सदस्यों का कार्यकाल 5 साल होगा और नियुक्तियां योग्यता के आधार पर होंगी।

  • видео или голосовое, без подписи

TARGET SI EXAM 2025 — tgindex