tgindex
Upkar Classes Jodhpur

Upkar Classes Jodhpur

Статистика

॥ सर्वं भवतः समीपं समये आगमिष्यति, धैर्यं धारयतु ॥

Последний пост
9 авг.
Последнее чтение
13 авг.
Постов за неделю
0
Всего постов
20
Тип
открытый
Язык
mr
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
1 141
−3 за 4 дн.
Сутки
+2
+0,18%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
1 038
20 постов
Вовлечённость
91,0%
к подписчикам
Постов в день
0,0
всего 20
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
377
1/48двое суток
432
1/72трое суток
465

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • 9 авг.304174

    थॉर्नडाइक के अनुसार सीखना केवल यह नहीं है कि आपने किसी चीज़ को पढ़ लिया और वह आपको याद हो गई। सीखना दरअसल प्रयत्न, भूल और अनुभव से गुजरने की प्रक्रिया है। इसका मतलब क्या हुआ? इसका मतलब यह हुआ कि जब आप किसी काम को पहली बार करते हैं, तो जरूरी नहीं कि पहली कोशिश में ही सफल हो जाएँ। आप प्रयास करेंगे। गलती होगी। फिर दूसरा प्रयास करेंगे। कुछ सुधार होगा। फिर प्रयास करेंगे। और धीरे-धीरे गलत प्रतिक्रियाएँ कम होती जाएँगी तथा सही प्रतिक्रिया मजबूत होती जाएगी। थॉर्नडाइक ने इसे ‘प्रयत्न एवं भूल’ कहा। इसीलिए जिंदगी में अपनी गलतियों से घबराइए मत हर गलती आपकी असफलता नहीं होती; कई बार वही गलती आपको सही रास्ते तक पहुँचाने वाला अनुभव होती है। थॉर्नडाइक का ‘प्रभाव का नियम’ (Law of Effect) भी यही संकेत देता है कि जिस व्यवहार के बाद संतोषजनक परिणाम मिलता है, उसके दोबारा होने की संभावना बढ़ जाती है। यानी— जिस काम से सफलता मिली, हम उसे दोहराने लगते हैं। जिस काम से असफलता या असंतोष मिला, हम धीरे-धीरे उससे बचना सीखते हैं। इसलिए अगर आज आप किसी चीज़ में असफल हुए हैं, तो यह मत समझिए कि आप सीख नहीं सकते। हो सकता है आप बस उस सही प्रतिक्रिया तक पहुँचने के रास्ते में हों। याद रखिए— बार-बार प्रयास करने वाला व्यक्ति केवल प्रयास नहीं करता, वह हर प्रयास के साथ अपनी गलतियों को छाँटता जाता है। और एक दिन वही व्यक्ति सफल हो जाता है, क्योंकि उसने असफलताओं को अंत नहीं माना— उन्हें सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा माना। थॉर्नडाइक का सिद्धांत हमें यही सिखाता है— प्रयत्न करते रहिए, भूल से सीखते रहिए, सही प्रतिक्रिया को मजबूत करते रहिए। क्योंकि कई बार सफलता किसी एक महान प्रयास का परिणाम नहीं होती, बल्कि सैकड़ों छोटी-छोटी गलतियों से सीखकर सही प्रयास तक पहुँचने का परिणाम होती है। ☺️

  • 8 авг.393133

    और यह मायने रखता है जब आप 2026 में पेपर दे रहे है न कि 2018...जिनका 40% नहीं हो रहा है वो अगली भर्ती की तैयारी करें ( कोई भी एक ) 1st, 2nd और 3rd Grade के एग्जाम 2027 लास्ट तक होगें...भाजपा इस शासन की सबसे बड़ी भर्तियाँ है यह सो अब से तैयारी शुरु करें। …

  • 8 авг.399255

    रातों के भँवर में खोते जाते लोगों से भला किसने पूछा कि दुःख क्या है! कजलाई रहती आँखों के सूनेपन को किसने भर नज़र देखा और हृदय से लगाया। हँसते-हँसते जो अचानक मौन हो जाए, उसके कंधे पर कब किसी ने स्नेह से हाथ रखा! अपने दुःख स्वयं रोने होते हैं, अपने आँसू स्वयं पोंछने पड़ते हैं, और स्वयं ही स्वयं को संभालना होता है, मित्र! मुस्कुराते रहो, और जगत् की भीड़ से दूर किसी एकांत कोने में लिखते रहो अपनी कहानी, गढ़ते रहो अपना संघर्ष… देखना, एक दिन विजय तुम्हारी होगी, एक दिन समस्त दुःख मिट जाएँगे ❤️ कैसे हो सब 😅

  • जुलाई PDF ❎ 😐

  • व्याख्याता हिन्दी परिणाम जारी...40% वाले सभी चयनित हुए है। ☺️

  • प्रक्रियाधीन भर्तियां ✍

  • 26 июл.9542310

    Grade 1/2/3 Notification Dec/Jan/Feb Exam sep/oct/nov 2027 Cet ke bad all notification √ Ab mt puchna kush ✍🌺

  • 22 июл.1 2072311

    अब समय है सही मार्गदर्शन के साथ-साथ मूल पुस्तकों और भर्ती परीक्षा में उनकी वेटेज के अनुसार अध्ययन का। अब सजग अभ्यर्थी के सिवा rpsc परीक्षा को आसानी से पार करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। सचेत होकर, समझदारी के साथ और परीक्षा-उपयोगी अध्ययन से ही सफलता की राह आसान होगी। आरपीएससी ने पेपर बनाने का तरीका जरूर बदला है, लेकिन इतना नहीं कि एक गंभीर, सजग और सचेत अभ्यर्थी उसमें अपना चयन सुनिश्चित नहीं कर पाए। राजस्थान लोक सेवा आयोग हमेशा से ही लगभग हर चार-पाँच वर्ष में प्रश्नपत्र निर्माण का तरीका बदलता रहा है। इसलिए एक गंभीर अभ्यर्थी को यह समझना चाहिए कि इस बार किन मानक पुस्तकों को आधार बनाया जा रहा है और लगातार किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा रहे हैं। यही बदलते परीक्षा पैटर्न का सही संकेत देता है। इसके लिए विगत तीन-चार वर्षों के PYQ का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। आज बात करते हैं वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 (हिंदी) की, जिसका आयोजन 13 जुलाई 2026 को हुआ। इसमें प्रश्नों की संख्या क्या रहेगी, प्रश्न किस प्रकार के होंगे और पेपर का पैटर्न कैसा रहेगा—इसका अनुमान हमने स्कूल व्याख्याता भर्ती 2025 के प्रश्नपत्र का विश्लेषण करके पहले ही लगा लिया था। अब समझदार अभ्यर्थी को यह समझना होगा कि आयोग फिलहाल हिंदी साहित्य के इतिहास को सीमित कर रहा है, जबकि हिंदी व्याकरण तथा गद्य-पद्य विधाओं (रचनाओं) पर विशेष जोर दे रहा है। इस भर्ती परीक्षा में हिंदी साहित्य के इतिहास से मात्र 10 प्रश्न पूछे गए, वह भी अपेक्षाकृत सरल स्तर के। सर्वाधिक प्रश्न हिंदी व्याकरण से पूछे गए जिनकी संख्या 52 थी। जिसमें कुछ अवधारणात्मक और कुछ मॉडर्ड स्तर के जो काफी उलझन भरे थे। गद्य-पद्य विधाओं (रचनाओं) से 40 प्रश्न पूछे गए, जिनका स्तर काफी उच्च था। लगभग हर प्रकार की भर्ती परीक्षा में अब इस भाग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। इसलिए हिंदी साहित्य के अभ्यर्थियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भारतीय काव्यशास्त्र (जो ग्रेड सेकंड का हिस्सा है) से 23 प्रश्न पूछे गए, जिनका स्तर भी काफी अच्छा और स्तरीय रहा। हिंदी भाषा एवं देवनागरी लिपि से पूर्व की तरह 5 प्रश्न पूछे गए, जिन्हें आसानी से किया जा सकता था। वहीं शिक्षण विधियों से संबंधित 20 प्रश्न पूर्ववत निर्धारित संख्या में पूछे गए, जिनका स्तर भी काफी अच्छा रहा। संक्षेप में प्रश्नों का वितरण इस प्रकार रहा— " हिंदी व्याकरण — 52 प्रश्न" "गद्य-पद्य विधाएँ (रचनाएँ) — 40 प्रश्न" "भारतीय काव्यशास्त्र — 23 प्रश्न" "शिक्षण विधियाँ — 20 प्रश्न" "हिंदी साहित्य का इतिहास — 10 प्रश्न" "हिंदी भाषा एवं देवनागरी लिपि — 5 प्रश्न" इसी प्रकार प्रश्नपत्र का विश्लेषण करते हुए हिंदी साहित्य के गंभीर अभ्यर्थियों को निकट भविष्य में आरपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली भर्तियों की तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए। वरिष्ठ अध्यापक हिंदी और स्कूल व्याख्याता हिंदी में आरपीएससी किन-किन मानक पुस्तकों को आधार बनाकर प्रश्नपत्र तैयार कर रही है, इस विषय पर भी शीघ्र ही विस्तार से चर्चा करेंगे तथा प्रत्येक भाग के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकों का नामोल्लेख करेंगे। आशा है कि मेरे द्वारा साझा की गई यह जानकारी आपकी तैयारी को सही दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनेकानेक शुभकामनाएँ। — हनुमान विश्नोई

  • 16 июл.1 1734

    वरिष्ठ अध्यापक करेंट में PDF का स्कोर औसत 6/7/8 💐

  • 16 июл.1 21231

    जून_2026_राजस्‍थान_रेंट_अफेयर्स_20260716_190047_0000.pdf

  • 16 июл.1 20543

    राजस्थान करेंट अफेयर्स जून-2026 ☺️

  • 14 июл.1 159129

    और यह मायने रखता है जब आप 2026 में पेपर दे रहे है न कि 2018...जिनका 40% नहीं हो रहा है वो अगली भर्ती की तैयारी करें ( कोई भी एक ) 1st, 2nd और 3rd Grade के एग्जाम 2027 लास्ट तक होगें...भाजपा इस शासन की सबसे बड़ी भर्तियाँ है यह सो अब से तैयारी शुरु करें। ☺️

  • 12 июл.1 1517

    मार्च, अप्रैल और मई PDF एक बार देखें...☺️💐

  • 12 июл.1 2279

    वरिष्ठ अध्यापक प्रवेश पत्र 9 जुलाई को जारी होंगे। सामान्य ज्ञान पेपर अच्छे स्तर का आयेगा, नकारात्मक अंकन से बचे ( करेंट,पॉलिटी और साइको...खेल खिलाड़ी, एक्ट जैसे प्रश्न ) 💐 कला संस्कृति को थोड़ा ध्यान से देखें।... कोशिश करें कि पहले 40% की योग्यता हासिल करें।…

  • 12 июл.82451из Upkarclassjodhpur

    वरिष्ठ अध्यापक प्रवेश पत्र 9 जुलाई को जारी होंगे। सामान्य ज्ञान पेपर अच्छे स्तर का आयेगा, नकारात्मक अंकन से बचे ( करेंट,पॉलिटी और साइको...खेल खिलाड़ी, एक्ट जैसे प्रश्न ) 💐 कला संस्कृति को थोड़ा ध्यान से देखें।... कोशिश करें कि पहले 40% की योग्यता हासिल करें। फिर आगे का विचार करें। डर के आगे जीत है।‌ तनाव से दूर रहें। ☺️

  • 4 июл.1 335102

    वरिष्ठ अध्यापक पद 9651 💐

  • 1 июл.1 40793

    Just RPSC ☺️

  • 1 июл.2 004105

    वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। अफवाहों में समय न गँवाएँ 💐

  • 27 июн.1 599141

    वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। अफवाहों में समय न गँवाएँ 💐

  • 27 июн.1 44017

    जिन्हें पता नहीं होता, उन्हें ही तो नए रास्ते मिलते हैं...कभी - कभी कंफ्यूज होना भी अच्छा होता हैं। पूरी महाभारत में अर्जुन बस कंफ्यूज था लड़े की नहीं लड़े... बाकी सभी को क्लैरिटी थी की लड़ना हैं। अकेला वही दुविधा में पड़ गया क्या करू! देखो इसका फायदा ये हुआ कि गीता बनी। अर्जुन अगर कंफ्यूज ना होता तो श्री कृष्ण जी गीता किसको सुनाते। तो कभी- कभी लाइफ में कन्फ्यूजन अच्छा हैं। 🍃🌸