tgindex
Arjun Ram Meghwal

Arjun Ram Meghwal

Статистика

Union Minister of State (I/C) for Law & Justice, and Parliamentary Affairs, Government of India

Последний пост
15 авг.
Последнее чтение
15 авг.
Постов за неделю
35
Всего постов
398
Тип
открытый
Язык
хинди
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
202
0 за 2 дн.
Сутки
0
0,00%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
7
40 постов
Вовлечённость
3,5%
к подписчикам
Постов в день
5,0
всего 398
Упоминаний
1
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
8
1/48двое суток
9
1/72трое суток
9

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • без подписи

  • без подписи

  • आज 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीकानेर स्थित राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर तिरंगे के रंगों से सजे भव्य ड्रोन शो में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की गौरवगाथा को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया। आकाश में उभरते इन गौरवशाली दृश्यों ने हर हृदय में राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति गर्व की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया। #IndependenceDay 🇮🇳

  • आज मेघासर में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ ₹807 करोड़ की लागत वाले 90 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा जनसभा को संबोधित किया। मुझे विश्वास है कि इन परियोजनाओं से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। डबल इंजन सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत ढाँचे को मजबूत करते हुए विकास को जन-जन तक पहुँचाने और विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री सुमित गोदारा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। #Meghasar #Kolayat

  • आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेघासर में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ पूजनीय मेघोजी उपाध्याय जी की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। ग्राम मेघासर के संस्थापक पूज्य मेघोजी उपाध्याय जी का जीवन जनसेवा, समर्पण और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का अप्रतिम उदाहरण है। यह भव्य प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति, स्वाभिमान और गौरवमयी परंपराओं से जुड़े रहने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी। #Meghasar #Kolayat

  • आज अनूपगढ़ स्थित धानमंडी में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के साथ करीब ₹390 करोड़ की लागत वाले 131 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा जनसभा को संबोधित किया। मेरा विश्वास है कि ये विकास कार्य केवल निर्माण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि क्षेत्रवासियों के बेहतर भविष्य, सुगम जीवन और नए अवसरों की मजबूत नींव हैं। डबल इंजन की सरकार निरंतर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं और विकास का लाभ पहुँचा रही है, ताकि हर वर्ग और हर क्षेत्र का नागरिक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। #Anupgarh #Rajasthan #Vikas

  • आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अनूपगढ़ में बॉर्डर आउटपोस्ट पर माँ भारती के वीर प्रहरियों BSF के वीर जवानों से राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ आत्मीय संवाद किया एवं परिसर का भ्रमण किया। देश की सीमाओं की रक्षा में आपकी अडिग निष्ठा, अदम्य साहस और चौबीसों घंटे सजगता राष्ट्र के प्रति आपके समर्पण का परिचायक है। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी सीमा पर डटे आपके शौर्य और पराक्रम के कारण ही देशवासी सुरक्षित और निश्चिंत जीवन जी पा रहे हैं। जय हिंद, जय भारत! 🇮🇳 #IndependenceDay #BSF

  • हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा। 🇮🇳 आज सादुलशहर में आयोजित भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ सहभागिता की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज अभूतपूर्व जन-आंदोलन बन चुका है। देश का प्रत्येक नागरिक तिरंगा थामकर भारत की एकता, अखंडता और गौरव को और सशक्त कर रहा है। #HarGharTiranga #TirangaYatra

  • आज सादुलशहर में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ उप जिला चिकित्सालय का शिलान्यास किया एवं जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, बेहतर इलाज और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस उप जिला चिकित्सालय के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उनके द्वार पर ही सुलभ, आधुनिक एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

  • हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा! 🇮🇳 'Ministry of Law & Justice' द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान एवं 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं के साथ आयोजित Cycle Rally की कुछ झलकियाँ... 📍 - कर्तव्य भवन, नई दिल्ली #HarGharTiranga #HarDilTiranga #IndependenceDay2026

  • ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मानवता को झकझोर देने वाली पीड़ा और असंख्य परिवारों के विस्थापन की हृदयविदारक स्मृति है। उस त्रासदी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी नागरिकों को शत-शत नमन!

  • без подписи

  • без подписи

  • без подписи

  • हर घर तिरंगा, हर दिल में देशप्रेम! 🇮🇳 आज दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में Ministry of Law & Justice द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान और 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित Cycle Rally में सहभागिता की तथा युवाओं के साथ राष्ट्रप्रेम, एकता और स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त संदेश दिया। तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह हमें वीर नायकों के बलिदान की याद दिलाते हुए राष्ट्र की प्रगति, समृद्धि और सशक्त भविष्य के लिए निरंतर योगदान देने की प्रेरणा देता है। आइए, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाकर तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें। #HarGharTiranga #HarGharTiranga2026

  • महान स्वतंत्रता सेनानी, मैडम भीकाजी कामा जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। देश की आजादी की लड़ाई में आपके अतुलनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

  • परम शिवभक्त, धर्म, लोकसेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना, 'लोकमाता' पूज्य देवी अहिल्याबाई होलकर जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की सांस्कृतिक विरासतों के पुनरुद्धार एवं लोक-कल्याण हेतु आपके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय व प्रेरणादायी रहेंगे।

  • मारवाड़ के गौरव, मुगलों के काल, वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौड़ जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। मातृभूमि के गौरव व अस्मिता के लिए बलिदान हो जाने वाले वीर सपूत को युगों-युगों तक याद किया जाएगा। चरणों में सादर प्रणाम!

  • без подписи

  • без подписи