tgindex
BASTAR NEWS NO. 1

BASTAR NEWS NO. 1

Статистика

बस्तर संभाग का लोकप्रिय BASTAR NEWS NO.1 मे जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Последний пост
14 авг.
Последнее чтение
15 авг.
Постов за неделю
24
Всего постов
37
Тип
открытый
Язык
und
Категория
Новости и СМИ
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
567
0 за 1 дн.
Сутки
0
0,00%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
36
37 постов
Вовлечённость
6,3%
к подписчикам
Постов в день
3,4
всего 37
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
42
1/48двое суток
48
1/72трое суток
51

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtu.be/wqzItVGRn-E?si=M-WaeHE6fcpbNZJA *👆 इसे टच करें...* *🔺 जगदलपुर की खबर* *🟥नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल...* *🛑बस्तर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। कोतवाली पुलिस ने होमगार्ड और फॉरेस्ट गार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर 5 लोगों से करीब 8 लाख 95 हजार रुपये ठगने के आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है।* *🛑आरोपी खुद को होमगार्ड और फॉरेस्ट विभाग में अच्छी पहचान वाला बताकर लोगों को भरोसे में लेता था। इतना ही नहीं, विश्वास बढ़ाने के लिए वर्दी भी दिखाता था। नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी ने फोन-पे और नगद के जरिए रकम ली, लेकिन नौकरी नहीं लगाई। शिकायत के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गया था।* *🛑कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आड़ावाल स्थित उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने रकम लेने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ठगी और मारपीट समेत 7 अपराध दर्ज हैं। वह कई बार जेल भी जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।*

  • без подписи

  • आवाज हैं। उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव पूरे लोकतांत्रिक समाज के लिए गंभीर संदेश है। कांग्रेस पार्टी ऐसी मानसिकता के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। *🟥भाजपा को दलितों के वोट से प्रेम है,किंतु दलित समाज के सम्मान, स्वाभिमान से कोई सरोकार नहीं- राजेश चौधरी ....* नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने कहा भाजपा को दलितों के वोट से प्रेम है, लेकिन दलित समाज के सम्मान और स्वाभिमान से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की सभा स्थल के कथित शुद्धिकरण जैसे शर्मनाक और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है।ऐसे कृत्य करने वाले संगठनों और उन्हें संरक्षण या समर्थन देने वाली भाजपा सरकार को देश और दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। लोकतंत्र में किसी व्यक्ति के पद, विचार या राजनीतिक दल से असहमति हो सकती है, लेकिन जाति के आधार पर किसी का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता।भाजपा को वोट की राजनीति से ऊपर उठकर दलितों के सम्मान, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसे भेदभावपूर्ण और अपमानजनक कृत्यों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी रामशंकर राव,पूर्व महापौर जतिन जायसवाल,पूर्व सभापति कविता साहू, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र परिहार,महामंत्री अभिषेक नायडू, सुभाष गुलाटी,विजय सिंह,प्रशांत जैन,नीतीश शर्मा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव,सूर्यापानी,संतोष सेठिया,फूलसिंह बघेल, रविशंकर तिवारी,किसान कांग्रेस अध्यक्ष दयाराम कश्यप,राजेंद्र पटवा, प्रणयशील,भोजराज नाग,लखेश्वर कश्यप,अपर्णा बाजपेयी,विजेंद्र ठाकुर,मीडिया प्रभारी शादाब अहमद,एस नीला,मोहसिन खान,सलीम जाफर अली, राजा खान,उस्मान रजा,गुरमीत कौर,श्याम कुमारी ध्रुव,कमला भत्तरा,गौरी, पार्षद अफरोज बेगम,शुभम यदू,रामकृष्ण तिवारी, राकेश मौर,कमलेश पाठक,राजा तिवारी,खीरेंद्र यादव,खेमराज सेठिया, आदि मौजूद रहे।

  • *👇 इसे टच करें* https://youtu.be/FedSNJVBI20?si=rVWzUy6MKpcjOybN *👆 इसे टच करें...* *🔺 जगदलपुर की खबर* *🟥21वीं सदी में छुआछूत की सोच बेहद शर्मनाक, भाजपा सरकार की दलित विरोधी व भेदभावपूर्ण मानसिकता का पर्दाफाश- सुशील मौर्य ..* *🟥‘शुद्धिकरण’के नाम पर दलितों का अपमान,भाजपा की मनुवादी सोच का खुला प्रदर्शन- प्रेमशंकर शुक्ला ...* *🟥बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली स्थल के शुद्धिकरण के विरोध में किया एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन व सत्याग्रह आंदोलन ....* *🛑छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सम्मानित अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी (उत्तराखंड) में आयोजित एक सफल विशाल जनसभा के उपरांत एक विशेष संगठन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कथित 'शुद्धिकरण' किए जाने की अमर्यादित घटना के विरोध में आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह आंदोलन किया गया।इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना को संविधान की मूल भावना, सामाजिक समरसता, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए विरोध दर्ज करते हुए कहा भारत की पहचान उसकी विविधता, भाईचारे और सामाजिक समरसता से है। महात्मा गांधी,डॉ.भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता संग्राम के महान नेताओं ने छुआछूत एवं सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया। डॉ.अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान ने प्रत्येक भारतीय को समान अधिकार और सम्मान प्रदान किया।ऐसे में किसी भी प्रकार की जातिगत श्रेष्ठता अथवा छुआछूत की मानसिकता को स्वीकार नहीं किया जा सकता।* एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन व सत्याग्रह आंदोलन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा 21वीं सदी में छुआछूत की सोच बेहद शर्मनाक है माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी केवल एक राष्ट्रीय दल के अध्यक्ष ही नहीं,बल्कि देश के वरिष्ठतम जननेताओं में से एक हैं। एक दलित समाज से आने वाले शीर्ष नेता की जनसभा के बाद उस स्थान का 'शुद्धिकरण' कराया जाना केवल खड़गे जी का अपमान नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों दलितों,वंचितों और शोषितों की अस्मिता पर सीधा हमला है। यह कृत्य भाजपा और उससे जुड़े संगठनों की सामंतवादी, भेदभावपूर्ण और दलित विरोधी मानसिकता का स्पष्ट प्रतिबिंब है।यह घटिया कृत्य साबित करता है कि भाजपा का 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा एक बहुत बड़ा पाखंड है। इनकी नस-नस में सामंतवादी सोच और दलित विरोधी भावना भरी हुई है।"जब-जब दलित और पिछड़े समाज का कोई व्यक्ति शीर्ष पद पर पहुँचता है,तब-तब भाजपा से जुड़े संगठनों का 'जातिवादी चेहरा' बेनकाब हो जाता है। 21वीं सदी के आधुनिक भारत में इस तरह की संकीर्ण और कुत्सित सोच बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कांग्रेस पार्टी इस दूषित कृत्य के लिए मांग करती है कि इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले संगठन और उनका नैतिक समर्थन करने वाली भाजपा सरकार देश की जनता और दलित समाज से सार्वजनिक रूप से माफी माँगे। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और दलित समाज की भावना को ठेस पहुँचाने वाले दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के तहत देश में जातिवाद और भेदभाव फैलाकर संवैधानिक अधिकारों को कुचलने की साजिशों पर तुरंत रोक लगाई जाए।श्री मौर्य ने आगे कहा कि बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी द्वारा दिए गए संविधान और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी।दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमशंकर शुक्ला ने कहा कि भारत में किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके जाने से किसी स्थान को अशुद्ध मानना बेहद शर्मनाक और घोर आपत्तिजनक सोच है। कथित ‘शुद्धिकरण’ की यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि देश के करोड़ों दलितों, वंचितों और संविधान में विश्वास रखने वाले नागरिकों का अपमान है।”भाजपा और उससे जुड़े संगठनों की कथित मनुवादी एवं भेदभावपूर्ण मानसिकता अब खुलकर सामने आ रही है। जिस देश के संविधान ने छुआछूत को समाप्त कर प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार दिया, उसी देश में आज भी यदि जाति के नाम पर ‘शुद्ध-अशुद्ध’की मानसिकता दिखाई देती है तो यह बेहद गंभीर चिंता का विषय है।जाति के आधार पर किसी व्यक्ति को कमतर समझना या उसके स्पर्श अथवा उपस्थिति को अशुद्ध मानना संविधान और मानव गरिमा दोनों का अपमान है।श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों की

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtube.com/shorts/F0o3kiqu8N8?feature=share *👆 इसे टच करें...* *🔺जगदलपुर की खबर* *🟥जगदलपुर अंजुमन स्कूल से निकला तिरंगा यात्रा* 🇮🇳 *हर घर तिरंगा — हर दिल तिरंग!* *🛑 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अंजुमन इस्लामिया एडहॉक कमेटी, जगदलपुर एवं अंजुमन हिन्दी/उर्दू स्कूल के तत्वावधान में “तिरंगा रैली” का आयोजन किया गया।* *🛑देशभक्ति के जज़्बे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर निकली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया।* *🛑तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।* 🇮🇳 🇮🇳 *अंजुमन इस्लामिया एड हॉक कमेटी*

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtu.be/wqzItVGRn-E?si=M-WaeHE6fcpbNZJA *👆 इसे टच करें...* *🔺 जगदलपुर की खबर* *🟥बस्तर की वादियों में घूमने आई बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु अत्यंत दुखद...* *🟥एनएच-30 की बदहाल स्थिति के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार जिम्मेदार — समीर खान* *🛑आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान ने धमतरी जिले के मरकाटोला घाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में मुंबई निवासी 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई से 23 बाइक राइडर्स का दल बस्तर की खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने छत्तीसगढ़ आया था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रेलर द्वारा पीछे से टक्कर मारने के कारण रिद्धि गंभीर रूप से घायल हुईं और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।* समीर खान ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि बस्तर और एनएच-30 की बदहाल सड़क व्यवस्था की भयावह तस्वीर है। आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में रिद्धि ठक्कर के परिवार, उनके साथियों और समस्त बाइक राइडर समुदाय के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं रातों की नींद छीन लेने वाली हैं और हर संवेदनशील नागरिक को झकझोर देती हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर देश की सबसे सुंदर प्राकृतिक धरोहरों में से एक है। यहां देश के विभिन्न राज्यों से हजारों पर्यटक, बाइक राइडर और प्रकृति प्रेमी घूमने आते हैं, लेकिन रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-30 आज अत्यंत जोखिम भरा मार्ग बन चुका है। लगातार बढ़ते भारी वाहनों, खनिज परिवहन, ट्रेलरों और बसों के दबाव के बावजूद सड़क की क्षमता के अनुरूप चौड़ीकरण और सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए हैं। समीर खान ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों द्वारा लगातार ज्ञापन दिए गए हैं, स्वयं आम आदमी पार्टी ने भी कई बार लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर एनएच-30 की मरम्मत, चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, लेकिन आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लोगों की जान जा रही है, फिर भी सरकार केवल घोषणाएं करती है। समाचार पत्रों में बार-बार सड़क निर्माण और सुधार की खबरें प्रकाशित होती हैं, किंतु जमीनी हकीकत यह है कि जगदलपुर से रायपुर तक का मार्ग आज भी जानलेवा बना हुआ है। लाखों लोग प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से यात्रा करने को मजबूर हैं। आम आदमी पार्टी ने यह भी सवाल उठाया कि जब सड़क की वर्तमान क्षमता ही अपर्याप्त है, तब लगातार नई बसों और भारी वाहनों के परमिट जारी करना कितना उचित है? सरकार को पहले सड़क की क्षमता, सुरक्षा मानकों और यातायात दबाव का वैज्ञानिक अध्ययन करना चाहिए। केवल राजस्व बढ़ाने के लिए परमिट बांटना जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ है। समीर खान ने कहा कि टोल प्लाजा से जनता से करोड़ों रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन बदले में सुरक्षित सड़क, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, आपातकालीन सहायता और बेहतर सड़क गुणवत्ता उपलब्ध नहीं कराई जा रही। यदि टोल वसूला जा रहा है तो जनता को सुरक्षित और मानक सड़क देना सरकार और संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से निम्न मांगें की हैं: धमतरी के मरकाटोला घाट दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ट्रेलर चालक की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। रिद्धि ठक्कर के परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। जगदलपुर से कांकेर तक एनएच-30 का तत्काल चौड़ीकरण (फोर लेन/उच्च मानक सड़क) किया जाए। भारी वाहनों की गति नियंत्रण, अलग लेन, नियमित जांच और यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए।सड़क के गड्ढों, टूटे हिस्सों और दुर्घटना संभावित स्थलों का युद्ध स्तर पर सुधार किया जाए।एनएच-30 पर एम्बुलेंस, क्रेन, हेल्पलाइन और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को मजबूत किया जाए। सड़क सुरक्षा पर सर्वदलीय बैठक बुलाकर बस्तर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिक संगठनों से सुझाव लिए जाएं।समीर खान ने कहा कि यदि सरकार अब भी नहीं चेती तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को जन आंदोलन के रूप में उठाएगी। सड़क सुरक्षा किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि हर नागरिक के जीवन का प्रश्न है। बस्तर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य और केंद्र दोनों सरकारों की संवैधानिक जिम्मेदारी है। केवल दुर्घटनाओं की निंदा करने से काम नहीं चलेगा, अब ठोस और समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी।

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtube.com/shorts/S454lEcp2F4?si=FR5EOOfmEfBydFSo *👆 इसे टच करें...* *🔺जगदलपुर की खबर* *🟥 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा 15 अगस्त को लालबाग में करेंगे ध्वजारोहण* 🟥*स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल संपन्न, 16 प्लाटून करेंगे मार्चपास्ट* 🟥 *स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को किया गया।* 🟥 *समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।* 🛑 *अंतिम रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नाइक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।* 🛑 *इस अवसर पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री तन्मय खन्ना सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामयी आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।* 🛑 *उन्होंने समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।* 🛑 *इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की कमान डीएसपी श्री प्रवीण भारती संभालेंगे। उनके नेतृत्व में परेड में शामिल कुल 16 प्लाटून मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगे।समारोह के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।* 🛑 *अंतिम रिहर्सल के दौरान अतिथियों एवं अधिकारियों ने स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनकी तैयारियों की सराहना की।अंतिम रिहर्सल के अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।*

  • *👇 इसे टच करें* https://youtu.be/wqzItVGRn-E?si=M-WaeHE6fcpbNZJA *👆 इसे टच करें...* *🔥 BREAKING NEWS* *🟥Mumbai to baster बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क हादसे मौत,बस्तर पहुंचने से पहले थम गई जिंदगी...* *🛑Mumbai to Bastar bike rider Riddhi Thakkar dies in a road accident, life stopped before reaching Bastar...* *📽️  VIDEO पूरा अंत तक देखें ...* *🟥 बस्तर संभाग का लोकप्रिय BASTAR NEWS NO. 1 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब (SUBSCRIBE), लाइक 👍और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए...* *⭕bastar news no.1*

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtu.be/0G7UaDieHQI?si=JjkmuNaRYKKrAezS *👆 इसे टच करें...* *🔺 दंतेवाड़ा की खबर* *🟥नक्सलवाद की समाप्ति के बाद भी बचेली में वाहनों पर लगाई गई आग...* *🛑दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में कल्पतरु कंपनी की साइट पर देर रात अज्ञात लोगों ने दो वाहनों में आग लगा दी है। नक्सलवाद के समाप्ति के बाद भी नक्सली मानसिकता के लोग अब भी मौजूद है, यह चिंता का विषय है। अज्ञात लोगों ने एक्सकेवेटर और एक क्रेन मशीन के इंजन को निशाना बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही गई है।* *🛑घटना की सूचना, मिलने के बाद बचेली थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि दोनों मशीनों के इंजन वाले हिस्से में आग लगाई गई थी। रात में आसपास तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने आग पर काबू पाया, जिससे आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया।* *🛑पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच की। ये वारदात आखिर किसने की, किस मंशा से की फिलहाल पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है। बचेली थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आस-पास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।*

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtu.be/FedSNJVBI20?si=rVWzUy6MKpcjOybN *👆 इसे टच करें...* *🔺 सुकमा की खबर* *🟥तुमलपाड़ क्रेशर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग- राजेश नाग* *🛑 छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक अंतर्गत तुमलपाड़ क्षेत्र में क्रेशर संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। बस्तरिया राज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश नाग ने आरोप लगाया है कि पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र में ग्रामसभा की अनुमति और पेसा कानून के प्रावधानों का पालन किए बिना बीआरओ कंपनी द्वारा क्रेशर एवं संबंधित गतिविधियां संचालित की गईं।* *🛑नाग का आरोप है कि माइनिंग विभाग और वन विभाग के जमीन पर कैसा नियम कै अनदेखी पास किया गया क्रेशर। अधिकारियों ने ठेकेदार के साथ अपना जेब भरने के लिए द्वारा नियम-कानूनों की अनदेखी करते हुए बीआरओ कंपनी एवं संबंधित ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए पूरा प्रकरण तैयार किया गया। यदि ऐसा हुआ है तो यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।* *🛑तुमलपाड़ क्रेशर मामले में जिला प्रशासन यह स्पष्ट करे कि पत्थरों की ब्लास्टिंग के लिए विस्फोटक सामग्री का उपयोग किस अनुमति और किस नियम के तहत किया गया? इसके साथ ही क्रेशर संचालन, खनन, वन भूमि तथा अन्य संबंधित अनुमतियों की भी जांच की जाए।* *🛑बस्तरिया राज युवा मोर्चा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। ग्रामीणों से किए गए वादों के बावजूद, मोर्चा का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से गिट्टी को महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक बेचा जा रहा है। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि स्थानीय क्षेत्र के विकास के नाम पर संचालित गतिविधियों का वास्तविक लाभ किसे मिल रहा है।* *🛑बस्तरिया राज युवा मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग करता है कि तुमलपाड़ क्रेशर मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। खनन, वन, ग्रामसभा, पेसा कानून, विस्फोटक उपयोग तथा गिट्टी के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की जाए। यदि किसी अधिकारी, कंपनी या ठेकेदार द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।* *🛑यदि जिला प्रशासन द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो बस्तरिया राज युवा मोर्चा के नेतृत्व में जिला कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।* राजेश नाग जिलाध्यक्ष बस्तरिया राज युवा मोर्चा जिला सुकमा

  • без подписи

  • https://youtube.com/@bastarnewsno.1 *🔺जगदलपुर /भानपुरी की खबर* *🙏शोक संदेश🙏* *🛑अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बस्तर ब्लॉक के ग्राम फरसागुड़ा निवासी प्रतिष्ठित व्यावसायी श्री नवीनचंद जी पारख (आयु – 79 वर्ष)सुपुत्र स्व. श्री सुरजमल जी पारख का दिनांक 13 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।* *🛑 अंतिम यात्रा दिनांक 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) को संध्या 4:00 बजे निवास स्थल से निकाला जाएगा।* *शोकाकुल परिवार* *जीवनचंद पारख (भाई) पुत्री ममता पारख, लता पारख, चित्रा पारख,भावना पारख* *भतीजे: पदम, संतोष, हितेश, त्रिलोक, हरीश, उमेश,अंकित एवं समस्त पारख परिवार, फरसागुड़ा (भानपुरी)*

  • без подписи

  • *👇 इसे टच करें* https://youtube.com/shorts/S454lEcp2F4?si=FR5EOOfmEfBydFSo *👆 इसे टच करें...* *🔺 जगदलपुर की खबर* *🟥पशुओ पर अत्याचार सिर्फ़ अमानवीय नहीं, कानूनी अपराध भी है।* *🛑इसी जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने के लिए Stray Safe Team , सभी पशु संगठनो और बोधघाट पुलिस थाना, जगदलपुर के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।* 🤝 🐾 📍 प्रारंभ: मेटगुडा चौक, जगदलपुर ➡️ समाप्ति: टाउन हाल जगदलपुर 🗓️ 12 अगस्त 2026 ⏰ शाम 4 बजे से 5 बजे तक आइए, इस मुहिम का हिस्सा बनें और मिलकर आवाज़ उठाएं— “जानवरों पर अत्याचार बंद करो, उन्हें भी जीने का अधिकार दो!” 🐶🐄🐱 🙏 आपकी एक आवाज़ किसी बेज़ुबान की ज़िंदगी बचा सकती है। Share करें • जुड़ें • जागरूकता फैलाएं ❤️