- Последний пост
- 15 авг.
- Последнее чтение
- 15 авг.
- Постов за неделю
- 6
- Всего постов
- 21
- Тип
- открытый
- Язык
- хинди
- Категория
- Развлечения (по похожим)
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 180
- 1/48двое суток
- 206
- 1/72трое суток
- 222
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
यतो धर्मः : ततो राष्ट्रम : वंदे मातरम् 80 years of freedom 🥳 Happy Independence Day 🇮🇳
... और फिर उस इंतज़ार से कैसी शिक़ायत , जो तुमसे मुलाक़ात पर ख़त्म हो ❤️
❤️❤️
ᴇʟɪxɪʀ ᴡʀɪᴛᴇꜱ 💜 pinned «झूठे वादे नहीं , किताबी बातें करती , गीले बालों से सवेरा तो तुम्हारी मनपसंद की रातें करती , तुमसे दूर होने पे मैं , दुआओं में तुमसे सोहबत करती , तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... फ़िर नहीं होती ये दुनिया इतनी बड़ी मुझे , फ़िर नहीं होता…»
झूठे वादे नहीं , किताबी बातें करती , गीले बालों से सवेरा तो तुम्हारी मनपसंद की रातें करती , तुमसे दूर होने पे मैं , दुआओं में तुमसे सोहबत करती , तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... फ़िर नहीं होती ये दुनिया इतनी बड़ी मुझे , फ़िर नहीं होता आसमान इतना खूबसूरत मुझे , रास्ता देखती तुम्हारा शाम ढलते ही , तुम्हें दरवाज़े पे पा के राहत भरती , तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... एक घर , हमारी तस्वीर , गुलदस्ते के फूल और धीमे गाने सुबह की चाय , शाम के जाम , हम बस हम , हमे कोई न जाने इतनी सी दुआ जो मेरी कुबूल होती , मैं ख़ुदा से कोई और चाहत ना करती तुम ग़र करने देते , मैं तुमसे कितनी मोहब्बत करती ... ❤️ ~🦋 (Part-1)
बेइमानी हैं तेरे इश्क़ में निभाने की , कि किस्मत चाहे भी तो अपनी राहें नहीं मिलती , ये दूरियां खा गई मेरी मोहब्बत , सुबह के खयाल मिलते हैं तेरे मुझे मगर सोने को तेरी बाहें नहीं मिलती ... 😒 Gud morning ❤️
तुम्हारे रूबरू होने भर से मैं,मैं नहीं रहता, बेबाक हो जाता हूँ मैं,कोई भय नहीं रहता, मेरी यादें भी याद फ़कत तुम्हें ही करती हैं, मेरे ज़र्रे ज़र्रे में तुम हो,कोई और नहीं रहता! ~🖋️🖋
... और फिर कौन तय करेगा कि तुम मेरे नहीं हो ? जब कि इस सवाल में ही , मैं हूं , तुम हो🫠
कुछ हादसों के बाद इंसान मरता नहीं है , बस ज़िंदा नहीं रहता ... 🙂
कर्पूर गौरम करुणावतारम संसारसारम भुजगेन्द्रहारम , सदा वसंतम , हृदयअरविंदे , भवम भवानी सहितम नमामि... 🌺 हर हर महादेव ❤️ भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें 🙌
तेरा होना जहां तक है , वहीं तक परवान है मुझे तेरे बाद , क्या मतलब , कौन अपना , कौन बेईमान है मुझे , तेरे होने से है , आंखे ऊंची भी करना , तू इकलौता ही आसमान है मुझे ... 💜 Happy bestestest friendship day ❤️ @Happy_machine God bless you baee 🌻🦋
ना कोई दिल को यूं इनकार करता , कोई तो प्यार बेशुमार करता , काश ! होते हम भी किसी दिल की धड़कन , काश ! कोई हमारा भी इंतज़ार करता... 🫠
ज़िंदगी में सब किसी न किसी कारण से ही आते हैं , बस जो रुक जाता है उसी का साथ खूबसूरत हो जाता है ~ musafir cafe ❤️
मेरे हिज्र की इंतहा इतनी सी है, उसे घंटो निहारता रहता हूं बेबस ख्यालों में! ~अभि🤍
जो खो गया उसे गुज़री हुई शाम लिखना, जो मिल गया उसे अपने सफ़र की वाह लिखना, और जब लोग तुम्हारी कहानी पढ़े उसे जीने की राह लिखना 📖✨ जो छूट गया उसे तजुर्बे का पन्ना लिखना, जो साथ आया उसे हौसले का हवाला लिखना 🤝💫। गिरे थे जहां, वहां से उठने की दास्तां लिखना, संभले तो कैसे, उसकी रवाना लिखना 🌱। अपने आंसुओं को कमज़ोरी मत कहना, उन्हें धुल कर निखरने का मौसम कहना 🌧️🌈। अपने ज़ख्मों को कहानी का मोड़ कहना, और अपनी हंसी को जीत का शोर कहना 😄🏆। ज़िंदगी को शिकायतों की डायरी मत बनाना, इसे हर सुबह नए सिरे से लिखी जाने वाली किताब बनाना 📚🌅। कलम थक जाए तो भी, उम्मीद की आखिरी लाइन ज़रूर लिखना ✍️💖। #Sunpreet
दोस्त का कंधा , दिल होता है ...❤️
...और तुम हर पल ख्याल रखा करो ना मेरा , मैं इश्क़ की बेरूखियां बर्दाश्त ही क्यूं करूं ।। 😒
ये दूरियां कायनात की अदाकारी है , हम मिलेंगे किसी रोज़ सितारों में कहीं ज़मीं पे दरमियां , ये दुनिया सारी की सारी है ...🌻🦋
क्या होता है जब पुरुष की पसंदीदा स्त्री उससे कोसों दूर हो जाती है, मोहब्बत की सारी कहानियां बेईमानी सी लगने लगती है, वो जो नूर उसे इश्क़ ने दिया था बिलकुल बेरंग हो जाता है आने जाने वाला हर इंसा सिर्फ भीड़ की तरह समझ आता है, उसे नफ़रत हो जाती है मोहब्बत के झूठे वादों से, पछतावा होता है कि क्यों उसका रुख सख़्त से नरम हुआ,वो बिल्कुल बेफ़िक्र आवारा जानवर की तरह हो जाता है! जो शिथिलता की चरम सीमा पर पहुँच जाता है! भूल जाता है मोह और वास्तविकता को, आशाओं से वास्ता टूट जाता है और अपना लेता है ख़ामोशी के हर पहलू को, सच और सही सब एक सा लगने लगता है, उसे नही परवाह होती कि कौन उसे कैसे देख रहा उसके बारे क्या समझ रहा वो बस विलुप्त रहना चाहता है जीवन के सबसे खामोश कोने में! ~अभिराइट्स⭐️
एक तो मैं किसी काम की भी नहीं हूँ , वरना वो किसी काम से ही रुक जाता... 🫠