बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner)
Статистикаबेरोजगारी भत्ता की अपडेट, जिला बीकानेर। HELPLINE 0151-2226721 (09.30 AM TO 06.00 PM)
- Последний пост
- 13 авг.
- Последнее чтение
- 15 авг.
- Постов за неделю
- 1
- Всего постов
- 20
- Тип
- открытый
- Язык
- хинди
- Категория
- Новости и СМИ (по похожим)
- В каталоге с
- 15 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 1 135
- 1/48двое суток
- 1 300
- 1/72трое суток
- 1 402
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
EEMS 2.0
इंटर्नशिप कार्यालय के परिवर्तन हेतु सूचना नवीन पोर्टल के अनुसार माह अप्रेल-2026 से उपस्थिति प्रमाण पत्र कार्यालयाध्यक्ष द्वारा सबमिट किये जाने के कारण अब से इंटर्नशिप कार्यालय के परिवर्तन हेतु प्रार्थी को प्रत्येक महीने की 25 तारीख से महीने की अंतिम तारीख तक (राजकीय कार्य दिवस में) कार्यालय में व्यक्तिगत उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने पर बदला जा सकेगा तथा आगामी माह की 1 तारीख से नये कार्यालय में ज्वॉइन करना होगा। इंटर्नशिप कार्यालय परिवर्तित महीने के बीच के दिनों में नहीं किया जा सकेगा। इंटर्नशिप का स्थान बदलवाने हेतु ठोस कारण होना चाहिए, उसके बिना परिवर्तन नहीं होगा। 1. एक ही गांव में इंटर्नशिप नहीं बदली जाएगी। 2. इंटर्नशिप स्थान यदि कम दूरी पर है, तो नहीं बदला जाएगा। 3. विवाह हो जाने के कारण महिला अभ्यर्थी का स्थान/गांव परिवर्तन होने पर बदला जा सकता है। 4. यदि कोई कोचिंग के लिए अन्य स्थान पर किराए का कमरा लेकर रह रहा हो, तो कोचिंग रसीद/प्रमाण के आधार पर बदला जा सकेगा। उपरोक्त दिए गए कारणों में रहने का स्थान बदलने पर उसका डॉक्यूमेंट (प्रूफ) देना होगा। प्रार्थी की मनमर्जी से इंटर्नशिप का कार्यालय बदला नहीं जा सकेगा। इंटर्नशिप कार्यालय केवल एक बार ही बदला जा सकेगा। दोबारा बदलना संभव नहीं होगा। इंटर्नशिप विभाग परिवर्तन के लिए पिछले महीनों के समस्त Original उपस्थिति प्रमाण पत्रों सहित स्वयं प्रार्थी को उपस्थित होना आवश्यक है ।
बेरोजगारी भत्ता हेतु बीकानेर के विभिन्न कार्यालयों/विद्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की माह अप्रेल, मई, जून 2026 की उपस्थिति तथा माह फरवरी, मार्च, 2026 की सैंड बैक उपस्थिति नए पोर्टल पर सबमिट करने हेतु समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को श्रीमान् जिला कलक्टर महोदय तथा इस कार्यालय द्वारा उनकी आईडी मैप करवाने हेतु विभिन्न माध्यमों से कईं बार सूचित किया जा चुका है परन्तु खेद का विषय है कि संलग्न पीडीएफ फाइल में अंकित कार्यालयों/विद्यालयों द्वारा आज दिनांक तक भी अपनी आईडी मैप करवाने के सम्बन्ध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। अतः इन कार्यालयों/विद्यालयों में इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थी अपने संस्था प्रधान को तुरन्त अवगत करवावें कि वे अपनी आईडी हमारे व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर आज ही अपना विवरण भेजकर अपनी आईडी मैप करवा लेवें। विवरण की जानकारी पूर्व के मैसेज में दी जा चुकी है। -संभागीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर।
बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner) pinned «👇 Online SSO ID मैप करवाने के लिए संस्था प्रधान/अधिकारी अपने मोबाइल से केवल निम्नांकित तीन सूचनाएं अग्रेजी में भरकर रोजगार कार्यालय, बीकानेर के व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर तुरन्त भेजे देवें- (Fill in English Only) 1. Government SSO ID...........…»
👇 Online SSO ID मैप करवाने के लिए संस्था प्रधान/अधिकारी अपने मोबाइल से केवल निम्नांकित तीन सूचनाएं अग्रेजी में भरकर रोजगार कार्यालय, बीकानेर के व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर तुरन्त भेजे देवें- (Fill in English Only) 1. Government SSO ID...........…
👇 Online SSO ID मैप करवाने के लिए संस्था प्रधान/अधिकारी अपने मोबाइल से केवल निम्नांकित तीन सूचनाएं अग्रेजी में भरकर रोजगार कार्यालय, बीकानेर के व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर तुरन्त भेजे देवें- (Fill in English Only) 1. Government SSO ID...........…
अंतिम अवसर..!! जो संस्था प्रधान/अधिकारी अपनी SSO ID किन्हीं तकनीकी कारणों से अभी तक EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप नहीं करवा पाये हैं उनको अंतिम अवसर देते हुए दिनांक 24.07.2026 तक ऑनलाईन कैम्प लगाकर आईडी मैप करवाई जा रही है। SSO ID मैप नहीं करवाने पर उनके कार्यालय…
👇 Online SSO ID मैप करवाने के लिए संस्था प्रधान/अधिकारी अपने मोबाइल से केवल निम्नांकित तीन सूचनाएं अग्रेजी में भरकर रोजगार कार्यालय, बीकानेर के व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर तुरन्त भेजे देवें- (Fill in English Only) 1. Government SSO ID........... 2. Name........(आधार कार्ड की स्पेलिंग के अनुसार) 3. Name of Office/School............(School होने की स्थिति में शाला दर्पण के 6 डिजिट का कोड अवश्य लिखें) -संभागीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर की ओर से जन/राज्य हित में जारी।
अंतिम अवसर..!! जो संस्था प्रधान/अधिकारी अपनी SSO ID किन्हीं तकनीकी कारणों से अभी तक EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप नहीं करवा पाये हैं उनको अंतिम अवसर देते हुए दिनांक 24.07.2026 तक ऑनलाईन कैम्प लगाकर आईडी मैप करवाई जा रही है। SSO ID मैप नहीं करवाने पर उनके कार्यालय में इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की माह अप्रेल, मई, जून 2026 की उपस्थिति तथा माह फरवरी, मार्च, 2026 की सैंड बैक उपस्थिति नए पोर्टल पर सबमिट नहीं होने पर उनको बेरोजगारी भत्ता का भुगतान नहीं हो पायेगा। मुख्यालय द्वारा 01 अगस्त, 2026 से उक्त महीनों (फरवरी, मार्च, अप्रेल, मई, जून 2026) की उपस्थिति सबमिट करने का ऑप्शन बन्द किया जा सकता है। अतः बीकानेर जिले में बेरोजगारी भत्ता हेतु जिन राजकीय कार्यालयों/संस्थानों में प्रार्थी इंटर्नशिप कर रहें हैं, वे समस्त संस्था प्रधान/अधिकारी, रोजगार कार्यालय के व्हाट्सएप्प हैल्पलाईन नम्बर 8279177414 पर नीचे दिये गए विवरण के अनुसार मात्र 3 सूचनाएं मैसेज करके अपनी आईडी इस ऑनलाईन कैम्प के माध्यम से आज ही मैप करवा लेवें ताकि योजना के नोडल अधिकारी श्रीमान् जिला कलक्टर, बीकानेर को प्रगति से अवगत करवाया जा सके।
बेरोजगारी भत्ता, बीकानेर (Berojgari Bhatta Bikaner) pinned a file
कृपया ध्यान दें जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की sso id मैप हो चुकी है उनकी मोबाइल ऐप से अटेंडेंस में आ रही समस्या ठीक हो गई है कृपया अपने कार्यालय अथवा स्कूल के अधिकारी को play स्टोर से app को अपडेट करके पुनः प्रयास करने के लिए निवेदन करें और कंप्यूटर के माध्यम से अटेंडेंस पहले की तरह दर्ज की जा रही है
सभी आशार्थी कृपया ध्यान दें कि आपके संस्था प्रधान अथवा कार्यालय के अधिकारी की sso id मैप करते समय “Name as per aadhar “ लिखा हुआ है वहाँ अधिकारी का आधार कार्ड के अनुसार नाम लिखना है जिसमें स्पेलिंग और स्पेस का भी ध्यान रखते हुए इंग्लिश में नाम लिखना है कुछ कार्यालयों द्वारा नाम के स्थान पर आधार नंबर लिखा जा रहा है जो कि ग़लत है अतः अपने अपने कार्यालयों / स्कूल/ हॉस्पिटल/ आदि जहाँ भी आप इंटर्नशिप कर रहे हैं अपने अधिकारी को अवगत करवायें जिससे सही सही मैपिंग की जा सके
अत्यावश्यक सूचना रोजगार विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना-2021 के अन्तर्गत इन्टर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की प्रथम उपस्थिति (ज्वॉइनिंग रिपोर्ट) एवं मासिक इन्टर्नशिप उपस्थिति प्रमाण पत्र पूर्व में एक प्रपत्र में जारी किया जाता था। योजना के सफल संचालन हेतु माह अप्रेल 2026 से उक्त Report विभाग/कार्यालय/विद्यालय/केन्द्र इत्यादि के अधिकारी अथवा अधिकृत वरिष्ठतम कार्मिक द्वारा स्वयं की SSO ID से EEMS 2.0 पोर्टल पर Submit की जायेगी जिसके लिये कार्यालयाध्यक्ष/वरिष्ठतम कार्मिक (जो कि उपस्थिति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने हेतु अधिकृत हैं), की SSO ID को EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप किया जा रहा है। इस हेतु योजना के नोडल अधिकारी श्रीमान् जिला कलक्टर, बीकानेर के पत्रांक मु.म.यु.स.यो./2021/746 दिनांक 25.06.2026 (जो कि इस ग्रुप में पोस्ट किया जा चुका है) द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को आईडी मैप करवाने की प्रक्रिया सहित निर्देशित किया गया था परन्तु खेद का विषय है कि कुछ कार्यालयों/विद्यालयों/अन्य संस्थानों द्वारा 10 दिवस से अधिक समय के पश्चात् भी आईडी मैप करवाने के सम्बन्ध में अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। चुंकि वर्तमान में Urgent Letter ऑनलाईन/व्हाट्सएप्प अथवा अन्य सोशल मिडिया समूहों के माध्यम से प्रसारित किये जाते हैं, अतः उक्त पत्र व्यक्तिगत रूप से एक-एक कार्यालयाध्यक्ष को प्रेषित नहीं किया जा सकेगा। आईडी मैपिंग नहीं कर रहें कार्यालयाध्यक्षों के विवरण सहित श्रीमान् जिला कलक्टर, बीकानेर को प्रगति से अवगत करवाया जाना है, अतः रोजगार विभाग के टेलीग्राम चैनल एवं व्हाट्सएप्प समूह में जुड़े समस्त प्रार्थी अपने-अपने कार्यालयाध्यक्ष को उक्त सन्देश तुरन्त भेज देवें, जिससे वे अपनी आईडी शीघ्र मैप करवाकर इंटर्नशिप कर रहे प्रार्थियों की उपस्थिति Submit कर सके। -संभागीय रोजगार कार्यालय, बीकानेर।
आज कुछ विद्यालयों में अप्रैल माह की उपस्थिति के सबंध में पोर्टल पर आ रही समस्या के बारे में बताया गया है अतः सभी आशार्थी ध्यान दें कि वर्तमान में चूँकि पोर्टल बंद था इसलिए इस समस्या का निदान करके अप्रैल माह की उपस्थिति को भी दर्ज करने के लिए खोल दिया गया है और अप्रैल माह की उपस्थिति अब पोर्टल पर संस्था प्रधान की sso id से दर्ज की जा सकती है आगामी माह से दो माह से अधिक पुरानी उपस्थिति किसी भी स्थिति में पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा सकेगी अतः आप सब आशार्थियों को पुनः सूचित किया जाता है कि अपने कार्यालय अथवा स्कूल / चिकित्सालय के अधिकारी से तुरंत सम्पर्क करके सबंधित अधिकारी की sso id को eems 2.0 पर मैप करवायें और अप्रैल से जून माह तक की उपस्थिति दर्ज करवायें
без подписи
सभी कार्यालयों और संस्था प्रधानों को माननीय जिला कलेक्टर के माध्यम से सूचित किया जा रहा है और सभी विभागों को भी नए पोर्टल पर प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है शीघ्र ही यह कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा
सभी कार्यालयों और संस्था प्रधानों को माननीय जिला कलेक्टर के माध्यम से सूचित किया जा रहा है और सभी विभागों को भी नए पोर्टल पर प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है शीघ्र ही यह कार्य सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा
सभी आशार्थी ध्यान दें रोजगार विभाग के नए EEMS 2.0 पोर्टल को लाइव कर दिया गया है इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगारी भत्ता योजना के अन्तर्गत इंटर्नशिप कर रहे सभी आशार्थियों की उपस्थिति अब सबंधित कार्यालय अथवा स्कूल के संस्था प्रधान की sso id से ऑनलाइन ही दर्ज की जानी है इसके लिए किसी प्रपत्र की आवश्यकता अर्थात् आपको किसी उपस्थिति को कागज पर प्राप्त नहीं करना है इसकी प्रक्रिया इस प्रकार रहेगी 1. आप जिस संस्थान /कार्यालय / विद्यालय में कार्यरत हैं वहाँ के अधिकारी / प्राचार्य/ प्रधानाध्यापक को स्वयं की sso आईडी से लॉगिन करना होगा 2. उसके पश्चात G to G में उपलब्ध eems2.0 portal पर अपने आप को रजिस्टर करना होगा जिसमें दी गई जानकारी यथा sso id नाम पदनाम मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड के अनुसार नाम आदि भरने होंगे 3. उक्त जानकारी सबमिट करते ही रोजगार कार्यालय को प्राप्त हो जाएगी जिसके द्वारा उक्त sso id का वेरिफिकेशन किया जा कर अप्रूव कर दिया जाएगा 4. यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया केवल एक बार की जानी है उसके पश्चात प्रति माह उपस्थिति दी जा सकेगी 5. अप्रूवल के पश्चात सबंधित इंटर्नशिप विभाग की अधिकारी की sso आईडी से लॉगिन करने पर EEMS 2.0 पोर्टल में लॉगिन करने पर उस कार्यालय अथवा स्कूल की आईडी पर पोर्टल पर वो सभी इंटर्न दिखायी देंगे जो उन्हें आवंटित किए गए हैं 6. तत्पश्चात पोर्टल पर दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर संस्था प्रधान द्वारा उपस्थिति पोर्टल पर ही दर्ज की जाएगी और अपने आप उपस्थिति प्रमाण पत्र जेनेरेट हो जाएगा तथा रोजगार विभाग को प्राप्त हो जाएगा 7. उपस्थिति दर्ज होने पर सबंधित इंटर्न को भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर सूचना प्राप्त हो जाएगी 8. उपस्थिति प्रमाण पत्र को देखने के लिए प्रार्थी अपनी sso id से वेब लॉगिन ( अर्थात् कंप्यूटर के माध्यम से ) करके देख सकते हैं ( अभी मोबाइल एप्लीकेशन उपलब्ध नहीं है जो शीघ्र ही शुरू हो जाएगी )
без подписи
без подписи