Lallanpost
СтатистикаFor More News and updates! Visit Our Website: https://lallanpost.com/ Our Twitter: https://twitter.com/Lallanpost Our Telegram: https://t.me/lallanpost Our Facebook: https://facebook.com/lallanpost/ Our Instagram : https://instagram.com/lallanpost
- Последний пост
- 14 авг.
- Последнее чтение
- 15 авг.
- Постов за неделю
- 32
- Всего постов
- 54
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- Категория
- Новости и СМИ
- В каталоге с
- 14 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 19
- 1/48двое суток
- 21
- 1/72трое суток
- 23
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
जम्मू-कश्मीर के एसजी कांस्टेबल तारिक हुसैन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।
यूपी: हापुड़ में ड्राइवर अज़ीम अली की मौत के मामले में पुलिस ने चार कांवड़ियों लोकेंद्र सिंह, अंकित कुमार, मनीष कुमार और शिवम को गिरफ्तार किया, आरोपियों पर हत्या की धारा भी लगाई गई।
भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति (मौलाना मोहम्मद अली जौहर) के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने वाले व्यक्ति की पैरोकार समाजवादी पार्टी कहती है कि हम आएंगे तो उसको गृह मंत्री बनाएंगे। : योगी आदित्यनाथ (यूपी सीएम)
पारिवारिक संस्कारों से अछूते भाजपाई 20वीं सदी की सबसे सशक्त महिला नेत्री पर घटिया टिप्पणी कर रहे हैं। अमेरिका के डर से घुटनों पर टिके हुए लोग, चीन को क्लीन चिट देने वाले लोग, उस आयरन लेडी पर टिप्पणी करने लायक नहीं हैं, जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके अमेरिका की बोलती बंद कर दी थी। : पवन खेड़ा (कांग्रेस सांसद)
वरिष्ठ पत्रकार दीपल त्रिवेदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुराने कथित विवादित बयानों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने अतीत में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मुसलमानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि जब बीजेपी नेताओं की ओर से कांग्रेस नेताओं और अन्य लोगों पर इसी तरह की टिप्पणियां की जाती थीं, तब आज इन बयानों की आलोचना करने वाले लोग कहां थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के लिए बीजेपी की टिप्पणियां राष्ट्रवाद हैं, जबकि दूसरे दलों के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों को चरित्र हनन बताया जाता है।
फ़र्ज़ी अकाउंट से ‘इटली दूतावास’ के नाम जारी फ़र्ज़ी पत्र के आधार पर Republic TV ने कर डाली लम्बी रिपोर्ट।
वारिस पठान का सपा पर हमला, बोले- चुनाव आते ही मुसलमानों की याद आती है, आज़म खान के परिवार के जेल में रहने के दौरान पार्टी ने क्या किया? AIMIM नेता वारिस पठान ने शिवपाल सिंह यादव के उस बयान पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर आज़म खान को गृह मंत्री बनाने की बात कही थी। पठान ने सवाल उठाया कि जब आज़म खान अस्पताल में थे और उनका परिवार वर्षों तक जेल में रहा, तब समाजवादी पार्टी ने उनके लिए क्या किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही मुसलमानों का समर्थन हासिल करने के लिए ऐसी राजनीतिक बातें की जा रही हैं। पठान ने कहा कि जब मुस्लिम समाज के मुद्दों पर आवाज उठाने का समय था, तब सपा ने अपनी आवाज नहीं उठाई, लेकिन अब चुनाव के वक्त मुसलमान और आज़म खान याद आ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता इस सियासी रणनीति को समझ चुकी है।
ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलेमा और रज़ा अकादमी के प्रमुखों की दिल्ली में अखिलेश यादव से अहम मुलाकात, UCC, मदरसा शिक्षा और मुस्लिम समाज की समस्याओं पर हुई चर्चा।
उत्तराखण्ड स्टेट के हल्द्वानी में अभी हाल ही में, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के हुये प्रोग्राम के बाद उनके मंच का दलित होने की वजह से शुद्धीकरण किया गया है। यह जानकारी कल संसद के ज़रिये भी देश को मिली है। यह मामला अति-निन्दनीय व चिन्तनीय है तथा वहाँ कि सरकार बिना कोई देरी किये हुये ऐसे जातिवादी एवं सामन्ती तत्वों के विरुद्ध सख़्त क़ानूनों के तहत् उचित कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजे। : मायावती (बसपा सुप्रीमों)
NALSAR के 2026 बैच के छात्रों को नामांकन से रोकने के BCI के फैसले पर CJI सूर्यकांत ने नाराजगी जताते हुए इसे “बिल्कुल अनावश्यक और पूरी तरह अनुचित” बताया। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के पास विरोध करने का कोई कारण है और वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठा रहे हैं, तो उन्हें ऐसा करने की अनुमति होनी चाहिए। कोर्ट ने फिलहाल BCI या किसी भी राज्य बार काउंसिल को छात्रों या लॉ यूनिवर्सिटी के फैकल्टी के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।
नोएडा: महक अहमद को 10 बार चाकू से गोदा, फिर कमरे में लगाया ताला; आरोपित रमन राज बिहार से गिरफ्तार। https://thepressmark.com/noida-mahak-ahmed-stabbed-10-times-then-the-room-was-locked-accused-raman-raj-arrested-in-bihar/
बागपत में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, मंदिर परिसर से दो लापता युवकों के शव बरामद; दो आरोपी हिरासत में। https://thepressmark.com/double-murder-case-in-baghpat-solved-bodies-of-two-missing-youths-recovered-from-temple-premises-two-accused-in-custody/
हल्द्वानी में जिन लोगों ने स्टेज का शुद्धिकरण किया, उन पर Untouchability Act के तहत केस दर्ज हो और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। : मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस अध्यक्ष)
कलकत्ता हाईकोर्ट में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के पश्चिम बंगाल सरकार के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई, वकील ने दावा किया- 4,000 मस्जिदों से अजान के लाउडस्पीकर हटाए गए।
सामने आए भ्रष्टाचार के मामले पर कार्यवाही करने की बजाय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की बेशर्मी देखिए, 'कोई बात नहीं' कह कर सब बातें टाल गए। बेटी का भविष्य ख़राब करने वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बेटी को ही अपना ख़ुद का क़सूरवार घोषित करवा दिया। साफ़ दिखता है कि भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए बेटी से जबरन बयान दिलवाया गया है। : अलका लांबा (कांग्रेस नेत्री)
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में इसरार और अंकित नाम के दो लोगों की हत्या कर उनके शव मंदिर परिसर में दफना दिए गए। बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी नरेश के एक मृतक के परिवार की महिला सदस्य से संबंध थे, जिसे लेकर यह दोहरा हत्याकांड हुआ। दोनों के शवों को कब्र से बाहर निकाल लिया गया है और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा पुजारी नरेश अभी फरार है।
2013 मुजफ्फरनगर दंगों से पहले मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में संजीव बालियान, कपिलदेव अग्रवाल, सुरेश राणा, साध्वी प्राची समेत 6 नेताओं पर दर्ज केस यूपी सरकार ने वापस लिया। 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों से पहले नगला मंदौड़ में हुई पंचायत में मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुकदमा वापस लेने का फैसला किया है। इस मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक उमेश मलिक, यूपी सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, साध्वी प्राची और समाजवादी पार्टी के मौजूदा मुजफ्फरनगर सांसद हरेन्द्र मलिक आरोपी थे। कबाल गांव में सचिन और गौरव की हत्या के बाद नगला मंदौड़ में उनकी शोकसभा और पंचायत आयोजित की गई थी, जहां मुस्लिमों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिए गए थे। इसके बाद मुजफ्फरनगर और शामली समेत आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। राज्य सरकार ने हाल ही में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इस मामले को वापस लेने के निर्देश दिए थे।
नोएडा: महक अहमद को 10 बार चाकू से गोदा, फिर कमरे में लगाया ताला; आरोपित रमन राज बिहार से गिरफ्तार। बरौला के पीजी में असम की 19 वर्षीय महक अहमद की हत्या के बाद बुधवार को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से करीब दस बार वार करने की बात सामने आई है। गंभीर घाव में ज्यादा खून बहने से महक की मौत हो गई थी। हत्या के बाद फरार आरोपित रमन राज को नोएडा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। सर्विलांस टीम मोबाइल की लोकेशन के जरिए उसके करीब पहुंची थी।
आजम खान के सम्मान की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पूरी तरह प्रताड़ित किया और उन्हें बर्बाद करने की हर संभव कोशिश की। वहीं, समाजवादी पार्टी ने हमेशा उनका सम्मान और आदर किया है और उनके लिए लड़ाई लड़ी है। : अवधेश प्रसाद (सपा सांसद)
जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ तीनों आरोप साबित। https://thepressmark.com/all-three-charges-against-justice-yashwant-varma-proven/