- Последний пост
- 15 авг.
- Последнее чтение
- 15 авг.
- Постов за неделю
- 13
- Всего постов
- 93
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- Категория
- Видео (по похожим)
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 227
- 1/48двое суток
- 260
- 1/72трое суток
- 280
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
без подписи
Today's Current Affairs Question Q. 1 वीरता पुरस्कारों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। 2. इनमें 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। 3. इन पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र शामिल हैं। 4. इनमें 5 नौसेना मेडल और 3 वायु सेना मेडल शामिल हैं। उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं? केवल 1, 2 और 3 केवल 1, 3 और 4 केवल 2 और 4 1, 2, 3 और 4 1 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंज़ूरी दी है। इनमें से 13 पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए हैं। इन पुरस्कारों में नौ कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 36 सेना मेडल, तीन नौसेना मेडल और पांच वायु सेना मेडल शामिल हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल मनेओ फ्रांसिस और मेजर जितेंद्र राठी को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। हवलदार गजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, बशीर अहमद, कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, तारिक हुसैन और इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा। Q. 2 चंडीगढ़ में PMGKAY लाभार्थियों के लिए CBDC-e₹ आधारित DBT के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1. चंडीगढ़ देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बना है, जिसने खाद्य सब्सिडी के लिए CBDC आधारित DBT को पूरी तरह लागू किया। 2. इस पहल का उद्देश्य सरकारी लाभार्थी योजनाओं में बिचौलियों को हटाना है। 3. इसी योजना का वर्चुअल शुभारंभ दादरा और नगर हवेली के लिए भी किया गया। 4. यह पहल केवल किसानों को खाद्य सब्सिडी उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है। सही उत्तर है— केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 2 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना- पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारत सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण- डीबीटी के लिए केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा- सीबीडीसी – ई-रुपए का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी लाभार्थी योजनाओं से बिचौलियों को हटाना है। इस शुभारंभ के साथ चंडीगढ़ देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश बन गया है जिसने खाद्य सब्सिडी के लिए सीबीडीसी आधारित डीबीटी को पूरी तरह से लागू किया है। इन गणमान्य व्यक्तियों ने चंडीगढ़ से दादरा और नगर हवेली के लिए भी इसी योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। Q. 3 कैनेडियन ओपन टेनिस 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए— 1. इगा स्वियाटेक ने महिला एकल का खिताब जीता। 2. इगा स्वियाटेक ने फाइनल में एलेना रायबाकिना को सीधे सेटों में हराया। 3. बेन शेल्टन ने पुरुष एकल का खिताब जीता। 4. बेन शेल्टन ने फाइनल में ब्रैंडन नाकाशिमा को हराया। सही कथनों का चयन कीजिए— केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 4 पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने कैनेडियन ओपन टेनिस में महिला एकल का खिताब जीत लिया है। टोरंटो में फाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त स्वियाटेक ने दूसरी वरीयता प्राप्त एलेना रायबाकिना को सीधे सेटों में हराया। स्वियाटेक ने 6-2 6-3 की जीत के साथ इस सीज़न का अपना पहला खिताब जीता। पुरुष एकल वर्ग में, अमरीकी टेनिस खिलाड़ी बेन शेल्टन ने मॉन्ट्रियल में अपने हमवतन खिलाड़ी ब्रैंडन नाकाशीमा को 6-3, 7-6 के स्कोर से हराकर खिताब जीता। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की हुई घोषणा 2. स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल 3. रक्षा मंत्रालय ने सेना के लिए लोइटर म्यूनिशन प्रणाली खरीदने को 1,500 करोड़ रुपये से अधिक के समझौते किए 4. केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में पीएमजीकेएवाई लाभार्थियों के लिए डीबीटी के तहत सीबीडीसी-ई-रुपए की शुरुआत की 5. भारत ने भूकंप प्रभावित कोलंबिया के लिए 20 मीट्रिक टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी 6. आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति पूछी जाएगी 7. आईएनएस सुदर्शनी ने 19 दिन की अटलांटिक यात्रा पूरी की 8. सीसीआरएएस-एनआईआईएमएच ने चिकित्सा पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण के लिए सेवाधी संग्रहालय और इंडोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए 9. IDFC FIRST Bank को ग्लोबल रेटिंग मिली 10. टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने खत्म की 12 मिनट की विज्ञापन सीमा 11. पोलैंड की इगा स्वियाटेक ने कैनेडियन ओपन टेनिस में महिला सिंगल्स का खिताब जीता 12. इतिहासकार सुमित सरकार का निधन Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ 15 अगस्त 2026 की हार्दिक शभुकामनाएं
Today's Current Affairs Question Q. 1 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM RKVY) तथा कृषोन्नति योजना (KY) के तहत राजस्थान और तेलंगाना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. राजस्थान को ₹340.59 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। 2. तेलंगाना को ₹265.12 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। 3. तेलंगाना के फॉर्मर आईडी और उर्वरक वितरण के नए मॉडल की सराहना की गई। 4. राजस्थान को केवल उर्वरक वितरण के लिए वित्तीय सहायता दी गई है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं? केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 2 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM RKVY) तथा कृषोन्नति योजना (KY) के तहत बड़ी वित्तीय स्वीकृतियां जारी की हैं। दोनों राज्यों की प्रगति, खर्च की स्थिति और किसान हितों को देखते हुए राजस्थान को 340.59 करोड़ रुपये तथा तेलंगाना को 265.12 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं जबकि तेलंगाना के फॉर्मर आईडी और उर्वरक वितरण के नए मॉडल की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने वहां के मंत्री को बधाई दी और राजस्थान सरकार को कृषि के समग्र विकास के लिए शुभकामनाएं देते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। Q. 2 13 अगस्त 2026 को भारत की यात्रा पर आने वाली लाइबेरिया की विदेश मंत्री कौन थीं? सारा बेयसोलॉ न्यांती एलेन जॉनसन जॉर्जिना कूपर मारिया सारा विलियम्स 1 13 अगस्त को लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलॉ न्यांती दो दिन की यात्रा पर भारत आईं। सारा इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगी और द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। सारा की ये यात्रा भारत और लाइबेरिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों और ग्लोबल साउथ पार्टनरशिप को मजबूत करने का कदम मानी जा रही है। भारत और लाइबेरिया व्यापार, निवेश, खनन, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा जैसे क्षेत्रों पर चर्चा करेंगे। Q. 3 ‘गरुड़’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. इसे इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने नागरिक बाजार के लिए लॉन्च किया है। 2. यह उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली स्वदेशी दूरबीन है। 3. यह 8 गुना आवर्धन प्रदान करती है। 4. इसका विस्तृत दृश्य क्षेत्र 7.6 डिग्री है। केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 4 रक्षा उत्पादन विभाग के अंतर्गत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडिया ऑप्टेल लिमिटेड ने नागरिक बाजार के लिए उच्च-रिज़ॉल्यूशन दूरबीन स्वदेशी ‘गरुड़’ का शुभारंभ किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गरुड़ स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को दर्शाता है। यह नागरिक उपयोगकर्ताओं के लिए विश्वसनीय, उच्च-गुणवत्ता वाले ऑप्टिकल प्रदर्शन के लिए आधुनिक तकनीक के साथ सिद्ध रक्षा-स्तरीय क्षमता प्रदान करता है। गरुड़ 8 गुना आवर्धन और 7 दशमलव 6 डिग्री का विस्तृत दृश्य क्षेत्र प्रदान करता है, जिससे व्यापक दृश्य परिप्रेक्ष्य बनाए रखते हुए दूर की वस्तुओं का स्पष्ट अवलोकन संभव होता है। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान और तेलंगाना को RKVY व KY मद में दी बड़ी स्वीकृति 2. लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेयसोलॉ भारत आईं 3. अर्जुन राम मेघवाल ने लॉन्च किया पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’, कानूनों तक पहुंच होगी आसान 4. गरुड़ स्वदेशी डिजाइन और निर्माण के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को दर्शाता है: रक्षा मंत्रालय 5. भारतीय मूल के गौतम रंगराजन ब्रिटेन पीएम के एड्वाइजर बने 6. कलकत्ता हाईकोर्ट ने OBC प्रमाण-पत्रों को रद्द किया 7. सेना प्रमुख जनरल सेठ ने 11 आसियान देशों की महिला सैन्य अधिकारियों से की मुलाकात 8. बैंक ऑफ अमेरिका, Jio क्रेडिट की बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा 9. ओमर आर्टान UEFA सुपर कप में पहले गैर-यूरोपीय रेफरी बने 10. राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत 13 स्वर्ण सहित 35 पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया 11. खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन को सस्पेंड किया Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Today's Current Affairs Question Q. 1 राम नाथ कोविंद की आत्मकथा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. आत्मकथा का नाम ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ है। 2. इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया। 3. इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित थे। 4. आत्मकथा का संबंध भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से है। उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं? केवल एक केवल दो केवल तीन सभी चार 4 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। बिरला ने पुस्तक के लोकार्पण को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि राम नाथ कोविंद की आत्मकथा संघर्ष, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की प्रेरक गाथा है। Q. 2 भारत-नेपाल के नए MoU के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. इन MoU का मुख्य फोकस स्थानीय स्तर के विकास और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर है। 2. भारत इन परियोजनाओं के लिए 803 मिलियन नेपाली रुपए देगा। 3. ये परियोजनाएं भारत की नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा हैं। 4. परियोजनाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सही कथन कौन-से हैं? केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 केवल 1, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 4 12 अगस्तको भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए 8 MoU ज्ञापनों पर साइन किये। इन MoU का फोकस नेपाल में स्थानीय स्तर के विकास और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर है। ये MoU काठमांडू में भारतीय दूतावास, नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाली प्रशासनके बीच किए गए। भारत और नेपाल के बीच ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं। Q. 3 प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत CBDC आधारित DBT पहल सबसे पहले किन केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू की जाएगी? दिल्ली और जम्मू-कश्मीर चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली पुडुचेरी और लक्षद्वीप लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह 2 भारत सरकार 14 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना शुरू करेगी। इस पहल के तहत पात्र लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी पारंपरिक बैंक खातों में भेजने के बजाय प्रोग्रामेबल सीबीडीसी यानी डिजिटल रुपए के टोकन के रूप में सीधे उनके सीबीडीसी वॉलेट में मिलेगी। इस पहल के साथ चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली देश के पहले केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे हैं, जहां सभी पात्र पीएमजीकेएवाई लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी सीबीडीसी वॉलेट के माध्यम से दी जाएगी। यह व्यवस्था पुडुचेरी और गुजरात में किए गए पहले के प्रायोगिक कार्यान्वयन के अनुभव पर आधारित है। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का किया लोकार्पण 2. भारत और नेपाल ने 8 MoU साइन किये 3. नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात 4. खाद्य सब्सिडी वितरण में बड़ा बदलाव, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली से शुरू होगी डिजिटल पहल 5. एंड्रास बाका हंगरी के नए राष्ट्रपति चुने गए 6. अमित शाह ने लॉन्च किया ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’, गांवों के पुस्तकालयों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा 7. सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. मॉरीशस के एआईपीएसआई के कुलपति बने: विदेश मंत्रालय 8. अमरीका ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम के डेवलपमेंट से जुड़ा नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया 9. कपड़ा मंत्रालय महिलाओं की प्रेरक यात्राओं के सम्मान में ‘सृजन: वॉयस फ्रॉम द लूम’ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा 10. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया 11. FSSAI ने पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन किया 12. कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप: सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने जीता स्वर्ण पदक 13. जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक एम.पी. परमेश्वरन का 91 साल की उम्र में निधन Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Computer Instructor 2026 (Paper-2) Full Test 4 अपलोड कर दिया गया है। टेस्ट सिरिज में : कुल 36 टेस्ट + 4 Previous Year Papers ✅ 28 Sectional Tests ✅ 8 Full Length Tests ✅ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र ✅ नई परीक्षा पैटर्न आधारित प्रश्न https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=26&title=Computer%20Instructor%20Exam Use Code : INDIA for Extra 30% off.
Today's Current Affairs Question Q. 1 वंदे मातरम् से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या रोकने को अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दी। 2. इस कानून के तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी संरक्षण मिलेगा। 3. राज्यसभा ने इस विधेयक को लोकसभा से एक दिन पहले मंजूरी दी थी। उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं? केवल एक केवल दो सभी तीन कोई नहीं 3 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को उस विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन में जानबूझकर बाधा डालने या उसे रोकने को अपराध बनाया गया है। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को वही कानूनी संरक्षण मिलेगा, जो वर्तमान में राष्ट्रगान को प्राप्त है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 कानून बन गया है। लोकसभा में 30 जुलाई 2026 को यह विधेयक पारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इस कानून के तहत वंदे मातरम् को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा प्राप्त है। Q. 2 PM E-DRIVE योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. PM E-DRIVE योजना को 31 मार्च 2028 तक बढ़ाया गया है। 2. योजना का कुल परिव्यय ₹11,900 करोड़ है। 3. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए प्रोत्साहन ₹2,500 प्रति किलोवाट-घंटा की दर से दिया जाएगा। 4. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पर अधिकतम प्रोत्साहन ₹10,000 है। सही कथनों का चयन कीजिए: केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 सभी चार 2 सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और घरेलू विनिर्माण को मजबूत करने के लिए PM E-DRIVE योजना को दो साल बढ़ाकर 31 मार्च 2028 तक कर दिया है। योजना का कुल परिव्यय 11,900 करोड़ रुपये है। भारी उद्योग मंत्रालय के अनुसार, योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने, चार्जिंग बुनियादी ढांचे के विकास और देश में इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण तंत्र को मजबूत करना है। संशोधित प्रावधानों के तहत 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2028 तक पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को खरीद पर प्रोत्साहन मिलेगा। इसके तहत 2,500 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा की दर से प्रोत्साहन दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये प्रति वाहन होगी। हालांकि, इस प्रोत्साहन का लाभ उन्हीं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को मिलेगा, जिनकी अधिकतम एक्स-फैक्ट्री कीमत 1.5 लाख रुपये है। Q. 3 वर्ष 2025 में वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी कितनी रही? 30.1% 32.5% 35.4% 40.2% 3 भारत वर्ष 2025 में जहाज रिसाइक्लिंग (Ship Recycling) के क्षेत्र में दुनिया में पहले स्थान पर रहा। एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी 2024 के 30.1 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 35.4 प्रतिशत हो गई है। भारत में जहाज रिसाइक्लिंग की मात्रा भी 2024 के 1.86 मिलियन ग्रॉस टन (GT) से बढ़कर 2025 में 2.99 मिलियन GT हो गई। यह लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि है। फैक्टशीट के अनुसार, गुजरात का अलंग-सोसिया शिप रिसाइक्लिंग क्लस्टर भारत की जहाज रिसाइक्लिंग क्षमता की रीढ़ है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा जहाज रिसाइक्लिंग केंद्र माना जाता है और भारत की कुल जहाज रिसाइक्लिंग गतिविधियों में इसकी हिस्सेदारी करीब 98 प्रतिशत है। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. राष्ट्रपति मुर्मु ने वंदे मातरम् के अपमान को अपराध बनाने वाले विधेयक को मंजूरी दी 2. PM E-DRIVE योजना मार्च 2028 तक बढ़ी, ई-2-व्हीलर पर 5,000 रुपये तक प्रोत्साहन 3. 2025 में दुनिया का नंबर-1 शिप रिसाइक्लिंग राष्ट्र बना भारत, वैश्विक हिस्सेदारी 35.4% पहुंची 4. दीप्ति गौर मुखर्जी नई हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बनीं 5. भारत में 11 नए इंटरनेशनल पोर्ट्स से एंट्री होगी 6. विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में केरल का नाम बदलने वाला बिल पास, अब ‘केरलम’ नाम से जाना जाएगा 7. अंतर्राष्ट्रीय भाषा विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने 4 पदक जीते 8. भारत ने जिनेवा को मोर डोनेट किये 9. अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्र बेस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इसरो को किया आमंत्रित 10. मृत्युदंड समाप्त करने वाला अरब जगत का पहला देश बना लेबनान 11. पश्चिम एशिया संकट के बावजूद बेहतर स्थिति में भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था: फिच रेटिंग्स 12. बांग्लादेश रेलवे के लिए कपूरथला रेल डिब्बा कारखाने ने तैयार किया 19 एलएचबी कोच का पहला रेक 13. समुद्री सुरक्षा और निगरानी होगी मजबूत, नौसेना में शामिल हुई ‘श्रुति’ 14. FIH ने हॉकी के नियमों में बदलाव किया 15. नाइजीरिया के लागोस में राष्ट्रमण्डल अंडर – 23 तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत ने 17 पदक जीते 16. अदालत ने सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को सुनाई मौत की सजा Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Today's Current Affairs Question Q. 1 ED के निदेशक राहुल नवीन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. राहुल नवीन का कार्यकाल 13 अगस्त 2027 तक बढ़ाया गया है। 2. वे 1993 बैच के IRS अधिकारी हैं। 3. वे 14 अगस्त 2024 को ED प्रमुख नियुक्त हुए थे। 4. उन्होंने 2015 से 2017 तक कमिश्नर, ट्रांसफर प्राइसिंग के रूप में कार्य किया। उपरोक्त में से कितने कथन सही हैं? केवल एक केवल दो केवल तीन सभी चार 4 10 अगस्त को केंद्र सरकार ने ED के डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ाया। राहुल का कार्यकाल 13 अगस्त 2027 तक के लिए बढ़ाया गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल इसी 13 अगस्त को खत्म होगा। राहुल इनकम टैक्स कैडर के 1993 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर हैं। राहुल 14 अगस्त 2024 में ED चीफ के तौर पर अपॉइंट हुए थे। 2004 से 2008 तक डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल टैक्सेशन मुंबई से जुड़े मामलों में काम किया। 2015 से 17 तक कमिश्नर ट्रांसफर प्राइसिंग के तौर पर काम किया और फिर इनकम टैक्स में कमिश्नर बने। Q. 2 7 अगस्त 2026 को हुए ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. इस समझौते पर सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने हस्ताक्षर किए। 2. समझौते के अनुसार किसी एक देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। 3. समझौते का पूरा विवरण सार्वजनिक किया गया है। 4. इसका प्रमुख उद्देश्य सामूहिक प्रतिरोध (Deterrence) को मजबूत करना है। सही कथनों का चयन कीजिए: केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 4 केवल 2, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 2 7 अगस्त को सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने ‘मक्का समझौता’ किया। यह तीन देशों के बीच रक्षा समझौता है, जिसके तहत अगर इन तीनों देशों में से किसी एक पर भी हमला होता है, तो उसे तीनों पर हमला माना जाएगा। इस समझौते से पाकिस्तान को—जो इस्लामिक दुनिया की एकमात्र परमाणु शक्ति है—नाटो (NATO) के सदस्य और खाड़ी क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के साथ औपचारिक रक्षा संबंध मिला है। सितंबर 2025 में हुए सऊदी-पाकिस्तान रणनीतिक आपसी रक्षा समझौते की तरह ही, इस समझौते का पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है; केवल एक संयुक्त बयान जारी किया गया है। Q. 3 वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते? 2 रजत और 1 कांस्य 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य 3 रजत 2 कांस्य और 1 रजत 1 वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म हुआ। आशीष यादव ने पुरुषों की जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतकर भारत को टूर्नामेंट का पहला मेडल दिलाया था। वहीं, बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप में एक और सिल्वर मेडल जोड़ा, जबकि शाहनवाज खान ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. ED के डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल बढ़ा 2. नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन 4 दिन की यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे 3. डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्मला ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला 4. सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान ने मक्का रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। 5. ईरान: मोहसिन रेज़ाई को दश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधि नियुक्त किया गया 6. TRAI ने टेलिकॉम कंपनियों को 1601 सीरीज इस्तेमाल करने का आदेश दिया 7. तमिलनाडु में अब तमिल थाई वाजथु गीत का प्रस्ताव पारित 8. भारत ने बोलीविया को 8 मीट्रिक टन दवाएं भेजीं 9. शिवराज चौहान ने लॉन्च किया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल 10. मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए भारत की पहली प्रत्यायन योजना शुरू 11. बैंकिंग प्रणाली को आधुनिक और डिजिटल युग के अनुरूप बनाने के लिए बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 संसद से पारित 12. वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म 13. एशियाई जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महाराजन अरुमुगपंडियन ने पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता 14. स्क्वैश: टीम इवेंट फाइनल में भारत और हांगकांग, चीन के बीच मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा 15. श्रेयस रॉयल और बोधना शिवानंदन ने ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप 2026 जीती Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Computer Instructor 2026 (Paper-2) Full Test 3 अपलोड कर दिया गया है। टेस्ट सिरिज में : कुल 36 टेस्ट + 4 Previous Year Papers ✅ 28 Sectional Tests ✅ 8 Full Length Tests ✅ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र ✅ नई परीक्षा पैटर्न आधारित प्रश्न https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=26&title=Computer%20Instructor%20Exam Use Code : INDIA for Extra 30% off.
Today's Current Affairs Question Q. 1 भारतीय नौसेना-अमेरिकी नौसेना EOD अभ्यास 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. यह अभ्यास 10 से 14 अगस्त 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आयोजित किया जाएगा। 2. यह भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास है। 3. इस अभ्यास का उद्देश्य विशेषज्ञ गोताखोरी एवं विस्फोटक आयुध निस्तारण टीमों की परस्पर संचालन क्षमता बढ़ाना है। 4. यह इस द्विपक्षीय प्रशिक्षण श्रृंखला का दसवाँ संस्करण है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं? केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 सभी 1, 2, 3 और 4 2 भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण (ईओडी) अभ्यास 2026 का आयोजन 10 से 14 अगस्त 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में किया जाएगा। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ गोताखोरी एवं विस्फोटक आयुध निस्तारण टीमों के बीच परस्पर संचालन क्षमता को बढ़ाना तथा पेशेवर सहयोग को और मजबूत करना है। भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना वर्ष 2005 से संयुक्त रूप से जहाज का मलबा हटाने एवं बचाव व विस्फोटक आयुध निस्तारणअभ्यास आयोजित करती आ रही हैं। आगामी अभ्यास इस विशेष द्विपक्षीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आठवां संस्करण है। Q. 2 विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार मेघवाल के प्रदर्शन के संबंध में कौन-सा कथन सही है? उन्होंने लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हाई जंप में रजत पदक जीता और 2.21 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाई। उन्होंने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता। उन्होंने हाई जंप में कांस्य पदक जीता। 2 अमरीका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-ट्वेंटी चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में रजत पदक जीता, जबकि शाहनवाज खान ने लॉंग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों की हाई जंप में, 19 वर्षीय मेघवाल ने 2.21 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता। पुरुषों की लॉंग जंप में, शाहनवाज ने 7.84 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। इससे पहले, भाला फेंक में आशीष यादव ने रजत पदक जीता और नीरज चोपड़ा के बाद विश्व एथलेटिक्स अंडर-ट्वेंटी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। यादव ने कल तीसरे दौर में 74.09 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। Q. 3 भारत छोड़ो आंदोलन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को शुरू हुआ था। 2. महात्मा गांधी ने इस आंदोलन के दौरान “करो या मरो” का नारा दिया था। 3. वर्ष 2026 में भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ मनाई गई। 4. इसे ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। सही कथन कौन-से हैं? केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 सभी 1, 2, 3 और 4 4 9 अगस्त , 2026 को ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ है, जो हमारे राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है। 9 अगस्त 1942 को शुरू हुआ यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी जनक्रांतियों में से एक था। महात्मा गांधी ने इसी आंदोलन में “करो या मरो” का नारा दिया था, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। इस ‘अगस्त क्रांति’ ने देशभर में नई चेतना का संचार किया और असंख्य भारतीयों को स्वाधीनता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण अभ्यास 2026 का कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आयोजन होगा 2. उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया 3. नेपाल के PM बालेन शाह भारत के राजदूत से मिलेंगे 4. सबसे प्रतिष्ठित मेट्रो प्रणाली बनी दिल्ली मेट्रो; हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क को छोड़ा पीछे 5. केंद्र सरकार ने कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनामिक्स के साथ MoU किया 6. भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ 7. ‘काकोरी ट्रेन घटना’ की वर्षगांठ 8. गुरचरण दास को 'लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड' 9. विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर तीन हुई 10. अश्मिता चालिहा ने विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीता 11. साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने 9वीं वर्ल्ड् यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप के अंडर-31 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Computer Instructor 2026 (Paper-2) Full Test 2 अपलोड कर दिया गया है। टेस्ट सिरिज में : कुल 36 टेस्ट + 4 Previous Year Papers ✅ 28 Sectional Tests ✅ 8 Full Length Tests ✅ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र ✅ नई परीक्षा पैटर्न आधारित प्रश्न https://www.rajasthangyan.com/exam?gid=26&title=Computer%20Instructor%20Exam
Today's Current Affairs Question Q. 1 डिजीलॉकर और AAERI साझेदारी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. ‘AAERI Verify’ डिजिटल प्लेटफॉर्म को NeGD और AAERI ने मिलकर लॉन्च किया है। 2. यह प्लेटफॉर्म डिजीलॉकर के साथ सीधे एकीकृत है। 3. इसके माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक, पहचान और वित्तीय दस्तावेजों का सहमति-आधारित सत्यापन किया जा सकेगा। 4. इसका उद्देश्य भौतिक दस्तावेजों और मैनुअल सत्यापन पर निर्भरता बढ़ाना है। उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं? केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 सभी चार 2 ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन करने वाले भारतीय छात्रों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया अब अधिक तेज, सुरक्षित और पेपरलेस होने जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) ने एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियन एजुकेशन रिप्रेजेंटेटिव्स इन इंडिया (AAERI) के साथ मिलकर ‘AAERI Verify’ डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म डिजीलॉकर के साथ सीधे एकीकृत होकर छात्रों के शैक्षणिक, पहचान और वित्तीय दस्तावेजों का सहमति-आधारित और स्रोत-सत्यापित सत्यापन उपलब्ध कराएगा। Q. 2 भारत के पहले निजी तौर पर विकसित 800 kN FFSC रॉकेट इंजन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? 1. इसका नाम ‘एवरेस्ट’ (EVEREST) रखा गया है। 2. इसे बेंगलुरु की स्पेस-टेक स्टार्टअप ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज’ ने विकसित किया है। 3. इसमें ऑक्सीडाइज़र-रिच और फ्यूल-रिच, दो प्री-बर्नर होते हैं। 4. इसमें ईंधन के रूप में मीथेन और ऑक्सीडाइज़र के रूप में तरल ऑक्सीजन का उपयोग किया जाता है। केवल 1 और 2 केवल 1, 2 और 3 केवल 2, 3 और 4 1, 2, 3 और 4 4 बेंगलुरु की स्पेस-टेक स्टार्टअप ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज’ ने 7 अगस्त 2026 को भारत के पहले प्राइवेट तौर पर विकसित 800 kN 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' (EVEREST) का अनावरण किया। यह भारत के कमर्शियल स्पेस सेक्टर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पारंपरिक रॉकेट इंजनों में, टर्बोपंप को चलाने के बाद बिना जले हुए ईंधन या ऑक्सीडाइज़र का कुछ हिस्सा एग्जॉस्ट के रूप में बाहर निकाल दिया जाता है। 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) इंजन में इस बर्बादी को खत्म कर दिया जाता है: Q. 3 अरिहा पंगमबाम के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. वह एशियाई एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में सीनियर इंडिविजुअल महिला इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। 2. उन्होंने फाइनल में 19.100 का स्कोर किया। 3. चैंपियनशिप का आयोजन तगायटे सिटी, फिलीपींस में हुआ। 4. उन्होंने इससे पहले 2023 और 2025 के नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीते थे। सही कथन कौन-से हैं? केवल 1, 2 और 3 केवल 1, 3 और 4 केवल 2 और 4 1, 2, 3 और 4 4 अरिहा पंगमबम एशियाई एरोबिक जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में सीनियर इंडिविजुअल महिला इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। मणिपुर की रहने वाली 22 वर्षीय अरिहा ने फिलीपींस के तगायटे सिटी में 4 से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में 19.100 का स्कोर करके पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने इससे पहले 2023 और 2025 में नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है और FIG एरोबिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n
Today's Current Affairs Added 1. डिजीलॉकर और AAERI की साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के दस्तावेज सत्यापन में आएगी तेजी 2. विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कोटे डी आइवर के 66वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए 3. भारत का पहला निजी तौर पर बनाया गया 800 kN का फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन LOX-मीथेन रॉकेट इंजन 4. एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला कोलंबिया के नए राष्ट्रपति बने 5. भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में भोपाल में 11वीं ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक 6. भारत ने समुद्री गवर्नेंस में डिजिटल बदलाव को गति देने के लिए ई-समुद्र का शुभारंभ किया 7. केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ में सीएसआईआर-एनबीआरआई द्वारा विकसित अपनी तरह का पहला 'इको-एजुकेशनल हब' राष्ट्र को समर्पित किया 8. सरकार ने अरुणाचल प्रदेश में 27 भौगोलिक विशेषताओं के नामों को मानकीकृत किया 9. स्कारबोरो रीफ पर चीन के राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण क्षेत्र बनाने पर अमरीका ने जताई आपत्ति, फिलीपींस का समर्थन किया 10. बिहार से जीआई-टैग वाला मिथिला मखाना की 18 मिट्रिक टन खेप ऑस्ट्रेलिया निर्यात की गई 11. गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एन.यू.सी.एफ.डी.सी. के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया 12. टेंडोंग ल्हो रम फाट (Tendong Lho Rum Faat) सिक्किम 13. पंजाब ने केरल को पीछे छोड़कर नीति आयोग के स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक 2026 में पहला स्थान हासिल किया 14. अरिहा पंगमबाम ने एशियन एरोबिक जिम्नास्टिक्स में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता। 15. विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक Detail : https://www.rajasthangyan.com/current_affairs
Today's Current Affairs Question Q. 1 स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं। वह फाइटर कॉम्बैट लीडर (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। वह भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं। वह भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं। 2 स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने अगस्त 2026 में भारतीय वायु सेना में प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स पूरा करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ, उन्हें भारत की पहली महिला ‘टॉप गन’ कॉम्बैट पायलट का खिताब मिला है, जो भारतीय सैन्य एविएशन में एक दुर्लभ सम्मान है। ग्वालियर स्थित भारतीय वायुसेना के टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (TACDE) में आयोजित प्रतिष्ठित फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वह भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ बन गई हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली महिला फाइटर पायलट हैं। भावना कंठ बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं। Q. 2 भारत अगले वर्ष किस प्रथम महोत्सव की मेजबानी करेगा? ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव ब्रिक्स फिल्म महोत्सव एशिया फिल्म महोत्सव ग्लोबल सिनेमा फोरम 1 भारत अगले वर्ष पहले ग्लोबल साउथ फिल्म महोत्सव की मेजबानी करेगा। मुंबई में ब्रिक्स वेव्स बाजार के दौरान इसकी घोषण की गई। फिल्म और मनोरंजन क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से कई समझौतों की भी घोषणा हुई। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम-एनएफडीसी और भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार सहित कई संस्थानों ने ब्राजील, रूस और वियतनाम जैसे देशों के सहयोगी संस्थानों के साथ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। Q. 3 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. बैठक का आयोजन जयपुर के सवाई मान महल में किया गया। 2. इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की। 3. बैठक की मुख्य थीम “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” थी। 4. बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत आयोजित हुई। सही कथन हैं— केवल 1 और 2 केवल 2 और 3 केवल 1, 2 और 4 1, 2, 3 और 4 4 भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत राजस्थान के जयपुर में सवाई मान महल में 16वीं ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने की। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुए। “सुदृढ़शीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण” की मुख्य थीम के तहत आयोजित यह बैठक, नई दिल्ली में 3 और 4 अगस्त 2026 को हुई आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों पर ब्रिक्स संपर्क समूह की तीसरी बैठक के बाद आयोजित की गई थी। August 2026 Current Affairs Question : https://www.rajasthangyan.com/question?tid=663&start=0&sort=n