tgindex
Последний пост
3 авг.
Последнее чтение
14 авг.
Постов за неделю
0
Всего постов
22
Тип
открытый
Язык
und
В каталоге с
14 авг.
Подписчики
74
0 за 2 дн.
Сутки
0
0,00%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
48
22 постов
Вовлечённость
64,9%
к подписчикам
Постов в день
0,0
всего 22
Упоминаний
0
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
9
1/48двое суток
10
1/72трое суток
11

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • *कुँऐ का पानी सब फसलों को एक समान मिलता है* *लेकिन फिर भी करेला कडवा, गन्ना मीठा और इमली खट्टी होती है* *यह दोष पानी का नही है, बीज का है..* *वैसे ही मनुष्य सभी एक समान है परन्तु* *उन पर संस्कारों का असर पड़ता है* *जिंदगी.................* *अपने हिसाब से ही जीनी चाहिए...* *लोगों को खुश रखने के चक्कर में तो "शेर" को भी सर्कस में नाचना पड़ता है...* इसलिए मेरा आप सब लोगों से निवेदन है यह जिंदगी आपकी है अपने हिसाब से जियो लोगों को खुश करने के चक्कर में आप अपनी खुशी क्यों खो रहे हो Sandeep chaudhary JEN (jvvnl )

  • राज्यपाल के कार्य एवं शक्तियाँ राज्यपाल, राज्य की कार्यपालिका और विधायिका का प्रमुख होता है। राज्यपाल, राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अधिकारियों की नियुक्ति करता है; जैसे- मुख्यमंत्री, राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्री, महाधिवक्ता, राज्य संबंधी संस्थाओं के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति। राज्यपाल, राज्य विश्वविद्यालय का कुलाधिपति होता है। अनुच्छेद 161 - के तहत राज्यपाल, न्यायालय द्वारा दी गई सजा को कम अथवा पूर्णतः माफ़ कर सकता है, इसे राज्यपाल की क्षमादान शक्ति कहा जाता है अनुच्छेद 171 - के तहत राज्यपाल, विधानपरिषद की कुल सदस्य संख्या का 1/6 भाग सदस्यों को मनोनीत करता है, जिनका कला, विज्ञान, साहित्य, समाज सेवा एवं सहकारिता के क्षेत्र उत्कृष्ट योगदान होता है। अनुच्छेद 174 - के तहत राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सिफ़ारिश पर विधानसभा को भंग/विघटित कर सकता है। अनुच्छेद 200 -  के तहत राज्यपाल, राज्य विधानमंडल द्वारा पारित विधेयक पर वीटो शक्ति का प्रयोग करके विधेयक को राष्ट्रपति के पास आरक्षित कर सकता है। अनुच्छेद 213 - के तहत राज्यपाल, राज्य विधानमंडल का सत्र न चलने की स्थिति में राज्य सूची के किसी भी विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है। अनुच्छेद 356 - के तहत राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति राज्य आपातकाल/राष्ट्रपति शासन की घोषणा करता है।

  • RSSB : नई VDO भर्ती 2027 सिलेबस (पदों की संख्या 3430+) पदों की संख्या में बढ़ोतरी होगी ⭐ योग्यता : नई CET स्नातक 2026 (Exam Date - नवंबर 2026) 🗓 VDO Exam Date : संभावित जून - जुलाई 2027

  • 🔴 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026 का 11 हजार 127 पदों पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी ✅ योग्यता : 10वीं पास + ITI (संबंधित ट्रेड से) ✅ ऑनलाइन आवेदन 15 मई से 14 जून 2026 तक भरे जाएंगे

  • https://youtube.com/shorts/Iqot7psSL7k?si=FrhVtOf4wWICifWW

  • महाराणा प्रताप ▪️महाराणा प्रताप : वीरता का प्रतीक, स्वाभिमान की मिसाल! ▪️“हिन्दुआ सूरज” – हल्दीघाटी का शेर ▪️जन्म – 9 मई 1540, कुंभलगढ़ ▪️निधन – 19 जनवरी 1597, चावण्ड ▪️पिता – महाराणा उदयसिंह ▪️माता – जयवन्ता बाई  ▪️बाल्यकाल नाम – "कीका" ▪️राज्याभिषेक – 28 फरवरी 1572, गोगुंदा (होली पर) ▪️युद्धवीर उपनाम – ▪️मेवाड़ केसरी ▪️हिन्दुआ सूरज ▪️हल्दीघाटी का शेर ▪️वीर शिरोमणि ▪️गुहिलोत राणा 🔷प्रमुख युद्ध : ▪️हल्दीघाटी युद्ध – 18 जून 1576 👉 खमनौर के पास मुगल सेना से टक्कर ▪️दिवेर युद्ध – 1582 ई. ▪️प्रिय घोड़ा – चेतक (बलिदान स्थल – बलीचा, 4 खम्भीय छतरी) ▪️प्रिय हाथी – रामप्रसाद व लूणा ▪️अन्य घोड़े – त्राटक, अटक ▪️दरबारी कवि – चक्रपाणि मिश्र ▪️रचनाएँ –मुहूतमाला, विश्ववल्लभ ▪️अकबर के भेजे शिष्टमंडल (अधीनता हेतु) 1️⃣ जलाल खाँ कोरचि (1572) 2️⃣ मानसिंह (1573) 3️⃣ भगवन्तदास (1573) 4️⃣ टोडरमल (1573) ▪️राजधानी परिवर्तन ➡️ आवरगढ़ –हल्दीघाटी युद्ध के बाद अस्थायी राजधानी ➡️ चावण्ड – 1585 में बनी राजधानी 12 वर्ष तक रही ▪️प्रताप की समाधि – बांडोली 8 खम्भीय छतरी – केजड़ बाँध

  • SI भर्ती 2021 के 859 पदों पर नई भर्ती आएगी SI भर्ती 2025 में पद Add नहीं होंगे

  • फाइनल फैसला: SI भर्ती 2021 रद्द का फैसला राजस्थान हाइकोर्ट ने सुना दिया है

  • без подписи

  • 4 апр.52из RAS_RPSC_REET_Patwari

    🔰 भारत के प्रमुख दर्रे 🔰 ■ काराकोरम दर्रा - जम्मू कश्मीर ■ जोजिला दर्रा - जम्मू कश्मीर ■ पीरपंजाल दर्रा - जम्मू कश्मीर ■ बनिहाल दर्रा - जम्मू कश्मीर ■ बुर्जिल दर्रा - जम्मू कश्मीर ■ शिपकीला दर्रा - हिमाचल प्रदेश ■ रोहतांग दर्रा - हिमाचल प्रदेश ■ बड़ालाचा दर्रा - हिमाचल प्रदेश ■ लिपुलेख दर्रा - उत्तराखंड ■ माना दर्रा - उत्तराखंड ■ नीति दर्रा - उत्तराखंड ■ नाथूला दर्रा - सिक्किम ■ जैलेप्लो दर्रा - सिक्किम ■ बोम्डिला दर्रा - अरुणाचल प्रदेश ■ यांग्याप दर्रा - अरुणाचल प्रदेश ■ दिफू दर्रा - अरुणाचल प्रदेश ■ तुजु दर्रा - मणिपुर टेलीग्राम पर जुड़े 👇 https://t.me/joinchat/QTIsgrtEsQbqR5sW

  • कैसी चल रही है आपकी तैयारी।

  • कैसे हो डियर स्टूडेंट्स।

  • पशुओं की प्रमुख नस्ल 🔷 बकरी की नस्ल 1. जमनापुरी - सर्वाधिक दुध देने वाली बकरी 2. लोही - सर्वाधिक मांस देने वाली बकरी 3. जखराना - सर्वाधिक दुध व सांस देने वाली श्रेष्ठ नस्ल - अलवर 4. बरबरी - सुन्दर बकरी - भरतपुर, सवाई माधोपुर ⬤ अन्य बकरी की नस्ल - परबतसरी, सिरोही व मारवाड़ी। 🔷 गौवंश की नस्लें 1. गिर गाय - उद्गम - गिर प्रदेश(गुजरात)। ▪️इसे रेडां/अजमेरा भी कहते हैं। ▪️क्षेत्र - अजमेर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा। 2. राठी - लालसिंधी एवं साहिवाल की मिश्रण नस्ल। ▪️सर्वाधिक दुध देने वाली गाय की श्रेष्ठ नस्ल। ▪️क्षेत्र - गंगानगर, जैसलमेर, बीकानेर। 3. थारपारकर - उद्गम - बाड़मेर का मालाणी प्रदेश। ▪️दूसरी सर्वाधिक दुध देने वाली गाय। ▪️क्षेत्र - उत्तरी - पश्चिमी सीमावर्ती जिले। 4. नागौरी - उद्गम - नागौरी का सुहालक प्रदेश। ▪️इसका बैल चुस्त व मजबुत कद काठी का होता है। ▪️क्षेत्र - नागौर, बीकानेर, जोधपुर। 5. कांकरेज - उद्गम - कच्छ का रन। ▪️गाय की द्विप्रयोजनीय नस्ल। ▪️क्षेत्र - जालौर, पाली, सिरोही, बाड़मेर। 6. सांचौरी - जालौर, पाली, उदयपुर। 7. मेवाती - अलवर, भरतपुर,कोठी(धौलपुर)। 8. मालवी - मध्यप्रदेश की सीमा वाले जिले। 9. हरियाणवी - हरियाणा के सीमा वाले जिले। 🔷 भैंस की नस्ल 1. मुर्रा(कुन्नी) - सर्वाधिक दुध देने वाली भैंस की नस्ल। ▪️क्षेत्र -जयपुर, अलवर। 2. बदावरी - इसके दुध में सर्वाधिक वसा होती है। ▪️क्षेत्र - भरतपुर, सवाई माधोपुर, अलवर। 3. जाफाराबादी - भैंस की श्रेष्ठ नस्ल। क्षेत्र - कोटा, बांरा, झालावाड़। ⬤ अन्य नस्ल - नागपुरी, सुरती, मेहसाना। 🔷 भेड़ की नस्लें 1. चोकला(शेखावटी) - इसका ऊन श्रेष्ठ किस्म का होता है इसे भारत की मेरिनों कहते है। चुरू, सीकर, झुन्झुनू। 2. जैसलमेरी - सर्वाधिक ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल। ▪️क्षेत्र - जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर। 3. नाली - इसका ऊन लम्बे रेशे का होता है, जिसका उपयोग कालीन बनाने में किया जाता है। ⬤ क्षेत्र - गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुन्झुनू। 4. मगरा - सर्वाधिक मांस देने वाली नस्ल। ⬤ क्षेत्र - जैसलमेर, बीकानेर, चुरू, नागौर। 5. मारवाड़ी - इसमें सर्वाधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। ⬤ क्षेत्र - जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर। 6. सोनाड़ी/चनोथर - लम्बे कान वाली नस्ल। ▪️क्षेत्र - उदयपुर, डुंगरपुर, बांसवाड़ा 7. पूंगला - बीकानेर में। 8. मालपुरी/अविका नगरी - टोंक, बुंदी, जयपुर। 9. खेरी नस्ल - भेड़ के रेवड़ों में पाई जाती है।

  • без подписи

  • 📘 वायरस जनित रोगों पर 10 MCQs (उत्तर व व्याख्या सहित): Q1. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग वायरस के कारण होता है? A) मलेरिया B) डेंगू C) क्षय रोग D) टायफाइड ✅ उत्तर: B) डेंगू व्याख्या: डेंगू एक वायरल रोग है जो डेंगू वायरस (Dengue virus) के कारण होता है। इसे एडीज एजिप्टी मच्छर फैलाता है। मलेरिया (परजीवी), क्षय रोग (बैक्टीरिया), और टायफाइड (बैक्टीरिया) के कारण होते हैं। Q2. पोलियो रोग किस प्रकार के वायरस से होता है? A) DNA वायरस B) RNA वायरस C) बैक्टीरिया D) फंगस ✅ उत्तर: B) RNA वायरस व्याख्या: पोलियो RNA वायरस से होता है जिसे पोलियोवायरस कहा जाता है। यह रोग मुख्यतः बच्चों को प्रभावित करता है और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। Q3. निम्न में से कौन-सा एक रोग वायुमार्ग से फैलता है और वायरस से उत्पन्न होता है? A) हेपेटाइटिस-B B) एड्स C) इन्फ्लुएंजा D) टिटनेस ✅ उत्तर: C) इन्फ्लुएंजा व्याख्या: इन्फ्लुएंजा वायरस से होने वाला यह रोग हवा के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। Q4. एड्स (AIDS) किस वायरस के कारण होता है? A) HBV B) HIV C) HCV D) HPV ✅ उत्तर: B) HIV व्याख्या: एड्स (Acquired Immuno Deficiency Syndrome) एक वायरस जनित रोग है जो HIV (Human Immunodeficiency Virus) के कारण होता है। यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट कर देता है। Q5. कोरोना वायरस किस प्रकार के रोग का कारण बनता है? A) त्वचा रोग B) मानसिक रोग C) श्वसन तंत्र रोग D) पाचन तंत्र रोग ✅ उत्तर: C) श्वसन तंत्र रोग व्याख्या: COVID-19, SARS-CoV-2 वायरस द्वारा उत्पन्न होता है और यह मुख्यतः फेफड़ों और श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। Q6. चिकनपॉक्स (चेचक) किस वायरस के कारण होता है? A) वरिसेला जोस्टर वायरस B) रैबीज वायरस C) एचआईवी D) हेपेटाइटिस वायरस ✅ उत्तर: A) वरिसेला जोस्टर वायरस व्याख्या: चिकनपॉक्स Varicella zoster virus द्वारा होता है, जो एक हर्पीस वायरस है। यह त्वचा पर फुंसियों और बुखार का कारण बनता है। Q7. रैबीज रोग किसके काटने से होता है? A) मच्छर B) कुत्ता C) मक्खी D) चूहा ✅ उत्तर: B) कुत्ता व्याख्या: रैबीज एक वायरस जनित रोग है जो रैबीज वायरस के कारण होता है। यह संक्रमित कुत्ते या अन्य जानवर के काटने से फैलता है। Q8. हेपेटाइटिस-B किस अंग को प्रभावित करता है? A) हृदय B) यकृत (Liver) C) गुर्दा D) फेफड़े ✅ उत्तर: B) यकृत (Liver) व्याख्या: हेपेटाइटिस-B वायरस यकृत को प्रभावित करता है और यह खून या शारीरिक तरल के संपर्क से फैलता है। Q9. मीज़ल्स (Measles) किस प्रकार की बीमारी है? A) बैक्टीरिया जनित B) वायरल C) फंगल D) परजीवी ✅ उत्तर: B) वायरल व्याख्या: मीज़ल्स (खसरा) एक वायरल रोग है जो Measles virus से होता है। यह बच्चों में अधिक होता है और तेज बुखार, खांसी, और त्वचा पर दाने लाता है। Q10. निम्न में से कौन-सा रोग लार से फैलने वाला वायरस जनित रोग है? A) हैजा B) रैबीज C) टायफाइड D) कुष्ठ रोग ✅ उत्तर: B) रैबीज व्याख्या: रैबीज लार के माध्यम से फैलता है, विशेषकर संक्रमित जानवर के काटने से। यह नर्वस सिस्टम को प्रभावित करता है।

  • राजस्थान के क्षेत्रीय लोक नृत्य--:🔰 🔷 घूमर नृत्य ▪️स्थान – मारवाड़, जयपुर ▪️विशेष विवरण – राजस्थान के लोक नृत्यों की  आत्मा। 🔷 ढोल नृत्य ▪️स्थान – जालौर ▪️विशेष विवरण – शादी के अवसर पर पुरुषों द्वारा समूह-नृत्य। 🔷 चंग नृत्य ▪️स्थान – शेखावाटी ▪️विशेष विवरण – होली पर पुरुषों का समूह-नृत्य। 🔷 गीदड़ नृत्य ▪️स्थान – शेखावाटी ▪️विशेष विवरण – होली से पूर्व डांडा रोपण से होली के सप्ताह भर बाद तक चलता है। 🔷 झूमर नृत्य ▪️स्थान – हाड़ोती ▪️विशेष विवरण – स्त्रियों द्वारा त्योहारों व मांगलिक अवसरों पर। 🔷 बिंदौरी नृत्य ▪️स्थान – झालावाड़  ▪️विशेष विवरण – होली व विवाह पर पुरुषों द्वारा समूह- नृत्य। 🔷 घुड़ला नृत्य ▪️स्थान – मारवाड़  ▪️विशेष विवरण – लड़कियाँ नाचती हुई घर-घर तेल मांगती है। 🔷 अग्नि नृत्य ▪️स्थान – कतरियासर (बीकानेर) ▪️विशेष विवरण – बीकानेर के जसनाथी सिद्धों द्वारा फतै-फतै के उद्‌घोष के साथ जलते अंगारोंं पर किया जाता है। 🔷 बम नृत्य ▪️स्थान – भरतपुर, अलवर ▪️विशेष विवरण – होली पर ढ़ाईं-तीन फुट ऊंचे नगाड़े पर पुरुषों का समुह-नृत्य। 🔷 लांगुरिया नृत्य ▪️स्थान – करौली  ▪️विशेष विवरण – करौली में कैला देवी के मेले में किया जाने वाला नृत्य। 🔷 डांग नृत्य ▪️स्थान – नाथद्वारा (राजसमंद) ▪️विशेष विवरण – होली के अवसर पर किए जाने वाला नृत्य। 🔷 डांडिया नृत्य ▪️स्थान – मारवाड़ ▪️विशेष विवरण – पुरुषों द्वारा किया जाने वाला नृत्य। 🔷 नाहर नृत्य ▪️स्थान – मांडल (भीलवाड़ा) ▪️विशेष विवरण – शेर की वेशभूषा में किया जाता है। 🔷 ढप नृत्य ▪️स्थान – शेखावाटी ▪️विशेष विवरण – बसंत पंचमी पर किया जाता है। 🔷 चोगोला नृत्य ▪️स्थान – डूंगरपुर ▪️विशेष विवरण – होली पर स्त्रियों-पुरुषों का सामूहिक नृत्य। 🔷 रण नृत्य ▪️स्थान – मेवाड़ ▪️विशेष विवरण – पुरुषों द्वारा हाथों में तलवार लेकर किया जाता है। 🔷 पेजण नृत्य ▪️स्थान – वागड़ (डूंगरपुर, बांसवाड़ा) ▪️विशेष विवरण – दीपावली के अवसर पर किया जाता है। 🔷 चारकुला ▪️स्थान – भरतपुर,अलवर  ▪️विशेष विवरण – महिलाएं  सिर पर बर्तन

  • विद्रोह का क्रम क्रांति की तिथि स्थान [Special REET Exam] ➡️28 मई, 1857 नसीराबाद में विद्रोह ➡️31 मई, 1857 भरतपुर राज्य में विद्रोह ➡️3 जून, 1857 नीमच में विद्रोह ➡️10 जून, 1857 देवली छावनी में विद्रोह ➡️14 जून, 1857 टोंक राज्य में विद्रोह ➡️11 जुलाई, 1857 अलवर राज्य में विद्रोह ➡️9 अगस्त, 1857 अजमेर के केंद्रीय कारागार में विद्रोह ➡️21 अगस्त, 1857 एरिनपुरा के सैनिकों का विद्रोह ➡️23 अगस्त, 1857 जोधपुरा लीजियन में विद्रोह ➡️8 सितम्बर, 1857 बिटौड़ा / बिथोड़ा का युद्ध ➡️18 सितम्बर 1857 चेलावास का युद्ध ➡️27 अक्टूबर, 1857 धौलपुर राज्य में विद्रोह ➡️15 अक्टूबर, 1857 कोटा में विद्रोह

  • राजस्थान समसामयिक घटनाचक्र करेंट अफेयर्स अति महत्वपूर्ण ▪️जनजाति गौरव सम्मान सम्मानित मीरा दौजा (झाड़ोल –  उदयपुर),सम्मान प्रदाता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,अवसर भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्तरीय कार्यक्रम (डूंगरपुर) उपलब्धि – एशियन लेक्रॉस गेम्स (भारत को रजत पदक दिलाने में योगदान) ▪️60वां पुलिस डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस - तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन गृह मंत्री अमित शाह ने किया,28 से 30 नवंबर,2025 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) के भारतीय प्रबंधन संस्थान में इसका आयोजन ▪️MSRA अभियान - 29 मार्च 2025 राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, राजकीय विद्यालयों में ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (एमएसआरए) संचालित है।इस तरह का व्यापक अभियान प्रारंभ करने वाला राजस्थान देश में पहला राज्य है। मुख्यमंत्री ने 29 मार्च 2025 को राजस्थान दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित समारोह में, शिक्षा विभाग के इस महत्वाकांक्षी अभियान का शुभारंभ किया था। ▪️विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में डिजिटाईजेशन कार्य सौ फीसदी पूर्ण कर सलूंबर जिला बना राज्य में प्रथम ▪️पाली के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में दस नई ग्राम सेवा सहकारी समितियां स्वीकृत ▪️जैसलमेर–दिल्ली के बीच नई रेलसेवा 'स्वर्णनगरी एक्सप्रेस' का ऐतिहासिक शुभारंभ ▪️19वी राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान प्रथम स्थान आयोजन  - 23 से 29 नवंबर 2025, लखनऊ ▪️ऑल इंडिया जीवी मावलंकर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप स्थान –  अहमदाबाद (मिलिट्री एंड राइफल क्लब, खिलाड़ी –  सुरेंद्र सिंह देवड़ा (उदयपुर),श्रेणी –  10 मीटर पिस्टल डेफ कैटेगरी ▪️राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव, चितौड़गढ़ 23-28 दिसंबर 2025 स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योग और स्वदेशी उत्पादों को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। ▪️केंद्र सरकार द्वारा कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर सेवा तीर्थ कर दिया है। राज्य भवन का नाम अब लोक भवन होगा। केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन के नाम से जाना जाएगा।इससे पहले केंद्र सरकार ने राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किया था,  PM का आधिकारिक निवास भी रेस कोर्स रोड कहलाता था , जिसे 2016 में बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया था

  • без подписи

  • https://youtube.com/shorts/x2qT4bPvnaY?si=wFd_2PIFtXlFb_Ux