UPMSP
СтатистикаUttar Pradesh madhyamik shiksha Parishad This is not an official channel of Uttar Pradesh Board of Secondary Education.
- Последний пост
- 24 сент. 2025 г.
- Последнее чтение
- ещё не заходили
- Постов за неделю
- 0
- Всего постов
- 20
- Тип
- открытый
- Язык
- английский
- В каталоге с
- 15 авг.
- 1/24сутки в ленте
- —
- 1/48двое суток
- —
- 1/72трое суток
- —
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
без подписи
без подписи
हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट (परीक्षा वर्ष 2026) के पंजीकरण की तिथियों में वृद्धि के संबंध में विज्ञप्ति ।
कक्षा 9 एवं 11 (परीक्षा वर्ष 2027) के पंजीकरण की तिथियों में वृद्धि के संबंध में विज्ञप्ति ।
यूपी बोर्ड परीक्षा : 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर नहीं मिलेगा प्रवेश पत्र कक्षा में 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति पर विद्यार्थी को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) परीक्षा में प्रवेश पत्र नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने इस बावत सभी प्रधानाचार्यों को अपने यहां बच्चों की उपस्थिति सुधारने के लिए कहा है। साथ ही रोजाना उपस्थिति का डाटा वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा शैक्षिक सत्र में इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। निगरानी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में 355 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 58 अशासकीय सहायता प्राप्त, 29 राजकीय और अन्य वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। बोर्ड ने अब प्रवेशपत्र जारी करने से पहले विद्यालयों को छात्रों की उपस्थिति का प्रमाण विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य कर दिया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्रों के लिए उपस्थिति संबंधी नियमों को और सख्त कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के परीक्षा प्रभारी जितेंद्र दुबे ने बताया कि अब सभी विद्यालयों को प्रतिदिन की उपस्थिति को बोर्ड के विभागीय एप और वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही उपस्थिति पत्रक की स्कैन कॉपी भी अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। सभी विद्यालयों को भेजा गया निर्देश- डीआईओएस सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिया गया है। समय से छात्रों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने को कहा गया है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 फीसदी से कम होगी, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
https://t.me/envpnbot?start=_tgr_9jfgbUVhZDdl
📌 शैक्षिक सत्र 2025 26 से उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल पर OTR( वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य नए प्रवेशित छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि शैक्षिक सत्र 2025-26 से उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल पर OTR( वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य कर दिया गया हैं यदि वह किसी भी शिक्षण संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं अथवा अभी प्रवेश लेंगे वह लोग छात्रवृत्ति का आवेदन करने से पहले OTR आवश्यक रूप से कर लें रजिस्ट्रेशन के बाद OTR नंबर को सुरक्षित रखें..! 📌Note:- सभी छात्र - छात्राएं पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करें, उसके पश्चात ही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवश्यक सूचना:- समस्त छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं कराया है, तत्काल अपने संचालित बैंक खाते में आधार सीडिंग करा लें
राष्ट्रीय ध्वज में योगदान: 1. प्रेरणा और विचार : - 19 वर्ष की आयु में ब्रिटिश सेना में सेवा के दौरान दक्षिण अफ्रीका में बोअर युद्ध में हिस्सा लेते समय उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से हुई। ब्रिटिश ध्वज को सलामी देने की अनिवार्यता ने उनकी देशभक्ति को झकझोरा, और उन्होंने भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता महसूस की। गांधी जी ने उनके इस विचार को प्रोत्साहित किया और उन्हें ध्वज डिज़ाइन करने का सुझाव दिया। 2. शोध और डिज़ाइन : - वेंकैया ने 1916 से 1921 तक विश्व भर के 30 से अधिक देशों के झंडों का गहन अध्ययन किया। 1916 में उन्होंने "A National Flag for India" नामक पुस्तिका प्रकाशित की, जिसमें 30 से अधिक डिज़ाइनों का प्रस्ताव था। - 1921 में विजयवाड़ा में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में उन्होंने गांधी जी को लाल और हरे रंग का एक प्रारंभिक डिज़ाइन प्रस्तुत किया, जो हिंदू और मुस्लिम समुदायों की एकता का प्रतीक था। 3. तिरंगे का विकास: - गांधी जी के सुझाव पर वेंकैया ने ध्वज में सफेद रंग जोड़ा, जो शांति और अन्य समुदायों का प्रतीक था, साथ ही चरखा शामिल किया, जो स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को दर्शाता था। - 1931 में कराची में कांग्रेस के अखिल भारतीय सम्मेलन में केसरिया, सफेद और हरे रंगों वाला तिरंगा स्वीकार किया गया, जिसमें चरखा प्रगति और जनकल्याण का प्रतीक था। - स्वतंत्रता के बाद, 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने इस डिज़ाइन को अपनाया, लेकिन चरखे की जगह सम्राट अशोक के धर्म चक्र (अशोक चक्र) को शामिल किया गया, जो धर्म, प्रगति और गति का प्रतीक है।[ 4. प्रतीकात्मक महत्व: - तिरंगे के रंगों का अर्थ: केसरिया (साहस और बलिदान), सफेद (सत्य और शांति), हरा (विश्वास और समृद्धि)। अशोक चक्र 24 तीलियों के साथ निरंतर प्रगति और धर्म का प्रतीक है। - वेंकैया का डिज़ाइन भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता और स्वतंत्रता की भावना को दर्शाता है। अन्य योगदान और गुमनामी: - वेंकैया ने अपने डिज़ाइन को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार कराने के लिए अथक प्रयास किए, कांग्रेस अधिवेशनों में हिस्सा लिया और गांधी जी, नेहरू जैसे नेताओं को इसके महत्व से अवगत कराया। - 2009 में भारत सरकार ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया, और उनकी स्मृति में आंध्र प्रदेश में समारोह आयोजित हुए।[ निष्कर्ष: पिंगली वेंकैया का तिरंगे का डिज़ाइन केवल एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की एकता, विविधता और स्वतंत्रता संग्राम की भावना का प्रतीक है। उनके शोध, समर्पण और गांधी जी के मार्गदर्शन ने तिरंगे को वह रूप दिया, जो आज हर भारतीय के गर्व का स्रोत है। उनकी जयंती (2 अगस्त) पर 'हर घर तिरंगा' अभियान जैसे प्रयास उनके योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करते हैं।[
पिंगली वेंकैया भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' के डिज़ाइनर थे, जिनका योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय पहचान के निर्माण में अमूल्य है। उनका जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम के पास भटलापेनुमारु में हुआ था। वे एक स्वतंत्रता सेनानी, कृषि वैज्ञानिक, भूविज्ञानी और भाषाविद् थे।
यूपी बोर्ड की 10वीं 12वीं परीक्षा की शुरुआत हिन्दी विषय की बजाय दूसरे सरल विषय से करने की तैयारी है। बोर्ड के अधिकारी 2026 की परीक्षा की समय सारिणी को अभी से अंतिम रूप देने में जुटे हैं। "यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत हिन्दी विषय की बजाय दूसरे सरल विषय से करने की तैयारी है। बोर्ड के अधिकारी 2026 की परीक्षा की समय सारिणी को अभी से अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार नया प्रयोग करते हुए हिन्दी का प्रश्नपत्र बाद में रखने पर विचार चल रहा है। बोर्ड अधिकारियों का मानना है कि ऐसा करने से परीक्षा छोड़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में कमी आएगी।" पिछले कुछ सालों के परीक्षा परिणाम की समीक्षा में बोर्ड अधिकारियों को पता चला कि हिंदी विषय में अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हो जाते हैं। फीडबैक में पता चला कि पहले दिन के दबाव के कारण छात्रों में घबराहट होती है। जब एक दिन की परीक्षा हो जाती है, तो छात्रों को अगले दिनों के लिए मानसिक रूप से तैयार होने का समय मिलता है, जिससे उनकी प्रदर्शन क्षमता बेहतर होती है। बोर्ड सूत्रों की मानें तो अलग-अलग तिथियों की समय सारिणी बनाकर शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद जल्द जारी कर दी जाएगी ताकि छात्र-छात्राओं को विषयवार परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
https://t.me/Buddy_GPTbot?start=_tgr_4yrF-WcxMDll
https://t.me/envpnbot?start=_tgr_9jfgbUVhZDdl
प्रिय विद्यार्थियों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई! यह उपलब्धि आप सभी की मेधा, मेहनत एवं अनुशासन का प्रतिफल है। जीवन की हर परीक्षा में आपके परिश्रम को प्रतिष्ठा मिले, सफलता आपकी स्थायी साथी बने, यही शुभकामना है। आप सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं! विद्यार्थियों! विफलता निराशा का आधार नहीं होना चाहिए, यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। निराश न हों, फिर से प्रयास करें। सफलता आपकी राह देख रही है... उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई! आप सभी ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और दृढ निश्चय से यह सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि आपके अभिभावक एवं गुरुजनों को गौरवान्वित करने वाली है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!
без подписи
UPMSP UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड 12वीं में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से काफी बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 86.37 फीसदी जबकि लड़कों का 76.60 फीसदी रहा। यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंकों के साथ महक जायसवाल ने टॉप किया है। महक जायसवाल, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, भुलाई की छात्रा हैं।
UPMSP UP Board Result 2025 : यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान अमरोहा की साक्षी को मिला है।
UPMSP UP Board Result 2025 Live: यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपरों की लिस्ट रैंक 1 - यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी रैंक 2 - अंशी 97.67% रैंक 2 - अभिषेक कुमार यादव 97.67 % रैंक 3 - ऋतु गर्ग 97.50% रैंक 3 - अर्पित वर्मा 97.50 % रैंक 3 - सिमरन गुप्ता 97.50%
UP Board Result 10th & 12th Official Site : Class 10th - https://upmsp.edu.in/ResultHighSchool.aspx Class 12th - https://upmsp.edu.in/ResultIntermediate.aspx
UP Board Result Class 10th: https://results.digilocker.gov.in/upboardXthkajslirwrpqwp.html UP Board Result Class 12th: https://results.digilocker.gov.in/upboardXIIthzxasjqeqeweqrq.html
उत्तर प्रदेश बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से रिजल्ट की सूचना ऑफिशियल X हैंडल एवं वेबसाइट पर साझा की गई है। नोटिफिकेशन में दी गई डिटेल के मुताबिक रिजल्ट आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर घोषित होगा। सभी छात्र ध्यान रखें कि दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया जायेगा। रिजल्ट चेक करने के साथ मार्कशीट इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड स्टेप 1: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है। स्टेप 3: अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है। स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर सकेंगे।