tgindex
Civil Sigma- RAS Essay(निबंध)

Civil Sigma- RAS Essay(निबंध)

Статистика

📚 ✍️ Civil Sigma – RAS Essay (निबंध) निबंध(Paper-4, RAS Mains)तैयारी हेतु... गुणवत्तापूर्ण निबंध, रूपरेखा, उद्धरण एवं लेखन मार्गदर्शन के लिए हमारा यह चैनल जरूर जॉइन करें ✍️

Последний пост
2 авг.
Последнее чтение
13 авг.
Постов за неделю
0
Всего постов
20
Тип
открытый
Язык
und
В каталоге с
13 авг.
Подписчики
7 617
−6 за 2 дн.
Сутки
0
0,00%
Неделя
 
Месяц
 
Просмотров на пост
12 тыс
20 постов
Вовлечённость
158,0%
к подписчикам
Постов в день
0,0
всего 20
Упоминаний
1
каналов
Охват размещения
оценка
1/24сутки в ленте
3 239
1/48двое суток
3 711
1/72трое суток
4 003

Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.

Посты

  • 2 авг.3 4526118

    कुछ लोग केवल जीवन नहीं जीते... वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक विचार, एक विश्वास और एक प्रेरणा बन जाते हैं। हाथों की लकीरों से परे, जब कोई इंसान अपने भाग्य को स्वयं लिखने का संकल्प लेता है, तब इतिहास जन्म लेता है। और जब वही संकल्प हिमालय की बर्फ़ीली चोटियों से टकराता है, तब दुनिया उसे निर्मल 'निम्स' पुरजा (Nims Dai) के नाम से जानती है। पर्वत उनके लिए केवल ऊँचाइयाँ नहीं थे, बल्कि मनुष्य की असीम संभावनाओं का प्रतीक थे। उन्होंने दुनिया की 14 सबसे ऊँची 8,000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाली चोटियों को मात्र 6 महीने और 6 दिनों में फतह कर यह सिद्ध कर दिया कि "असंभव" केवल एक शब्द है, वास्तविकता नहीं। उनका Project Possible केवल एक अभियान नहीं था, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए एक संदेश था जिसने कभी अपने सपनों को परिस्थितियों के कारण छोटा कर दिया। लेकिन प्रकृति का अपना धर्म है। वह किसी की शत्रु नहीं, पर किसी की अधीन भी नहीं। ब्रॉड पीक की बर्फ़ीली वादियों में आया हिमस्खलन केवल बर्फ़ का टूटना नहीं था, बल्कि साहस, अनुभव और सपनों से भरे दस जीवनों का एक साथ मौन हो जाना था। निम्स दाई और उनके साथियों की यह विदाई केवल पर्वतारोहण जगत की क्षति नहीं, बल्कि हर उस इंसान की व्यक्तिगत क्षति है जिसने कभी बड़े सपने देखने का साहस किया है। कहते हैं, पर्वत मनुष्य की ताकत नहीं, उसके धैर्य की परीक्षा लेते हैं। जब साँसें भारी होने लगती हैं, जब हर कदम पीछे लौटने को कहता है, जब मंज़िल धुंध में खोती हुई प्रतीत होती है—तभी कुछ लोग आगे बढ़ते हैं। वही लोग इतिहास नहीं पढ़ते, इतिहास लिखते हैं। निम्स दाई ने केवल शिखरों पर विजय प्राप्त नहीं की, बल्कि करोड़ों लोगों के मन में यह विश्वास जगाया कि हमारी सबसे बड़ी सीमाएँ वे नहीं होतीं जो दुनिया हमारे सामने खड़ी करती है, बल्कि वे होती हैं जिन्हें हम स्वयं स्वीकार कर लेते हैं। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका साहस हर उस पर्वत में जीवित रहेगा जिसे कोई युवा अपने सपनों के साथ चढ़ेगा। उनकी प्रेरणा हर उस विद्यार्थी के भीतर धड़कती रहेगी जो कठिनाइयों के बावजूद हार नहीं मानेगा। उनका विश्वास हर उस इंसान का हाथ थामेगा जो असंभव को संभव बनाने की जिद रखता है। जीवन की महानता वर्षों में नहीं मापी जाती, बल्कि उस साहस में मापी जाती है जिसके साथ कोई अपने सपनों के लिए जीता है। कुछ लोग दुनिया से विदा हो जाते हैं, लेकिन उनके सपने दूसरों की धड़कनों में बस जाते हैं। कुछ लोग चले जाते हैं, पर उनकी कहानियाँ कभी समाप्त नहीं होतीं। निर्मल 'निम्स' पुरजा और ब्रॉड पीक पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी पर्वतारोहियों को विनम्र श्रद्धांजलि। पहाड़ तुम्हारा नाम हमेशा याद रखेंगे। बर्फ़ीली हवाएँ तुम्हारे साहस की गाथा सुनाती रहेंगी, और हर वह इंसान जो अपने सपनों के लिए संघर्ष करेगा, उसमें तुम्हारा एक अंश हमेशा जीवित रहेगा। Rest in Peace, Nims Dai. 🕊️🏔️

  • 1 авг.3 652583из CivilSigmaRAS

    1 अगस्त- Civil Sigma स्थापना दिवस♥️ 1 अगस्त 2023 को शुरू हुआ यह छोटा-सा कारवाँ आज हजारों सदस्यों के विशाल परिवार में बदल चुका है। जब हमने इस ग्रुप की शुरुआत की थी, तब हमारा केवल एक ही उद्देश्य था—दूर-दराज़ के उन अभ्यर्थियों तक सही मार्गदर्शन पहुँचाना, जिन्हें बड़े कोचिंग संस्थानों की सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। खुशी की बात है कि हम अपने इस प्रयास में काफी हद तक सफल रहे हैं। हालाँकि, आज भी हमारी कुछ सीमाएँ हैं, लेकिन हम लगातार उन्हें दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2024 में RAS Mains देने वाले साथी भली-भाँति जानते हैं कि उनकी तैयारी की यात्रा में इस ग्रुप का कितना योगदान रहा है। इस बार Prelims के बाद भी हम कई नए नवाचार और बेहतर पहल करने वाले हैं, ताकि आपको गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन के लिए कहीं और भटकना न पड़े। 🙏 इस ग्रुप को बनाने, संचालित करने और आज इस मुकाम तक पहुँचाने में हमारी पूरी टीम और कई साथियों का अमूल्य योगदान रहा है। आइए, उनसे आपका परिचय करवाते हैं— 1. अशोक पुनियाँ( मैं स्वयं)- इस परिवार का एक सदस्य और संचालक। मेरे योगदान के बारे में आप सभी जानते हैं। 😊 2. मनीष पुनियाँ (2 बार RAS इंटरव्यू) — आपके लिए बेहतरीन और उपयोगी कंटेंट का चयन करके आप तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका। 3. रिछपाल गोदारा (RAS, 12वीं रैंक) — शुरुआत से ही ग्रुप एडमिन के रूप में सक्रिय योगदान। हमारे इस प्रयास को पूरे राजस्थान तक पहुँचाने में विशेष भूमिका। 4. पंकज खीचड़ (RAS, 98वीं रैंक) एवं पंकज गोदारा (RAS इंटरव्यू) — ग्रुप की शुरुआत इन्हीं साथियों के साथ मिलकर हुई थी। संचालन और विस्तार में इनका योगदान हमेशा सराहनीय रहा है। 5. प्रेम चौधरी (द्वितीय श्रेणी SST, 8वीं रैंक) — एक सक्रिय और समर्पित एडमिन। 6. पोना सरपंच एवं Bank Vala Vikash — हमारे महत्वपूर्ण सहयोगी... Civil Sigma के स्टार प्रचारक 7. नवयुग academy परिवार(रूपाराम सर, नरेंद्र सर)- प्रेरणादायक सहयोगी 8. विकास खरबास सर (2 बार SDM) एवं सागर सर — सहयोगी के रूप में निरंतर और बेहतरीन योगदान। 9. राजेंद्र चौधरी (Owner – Springboard Clips) — हमेशा सकारात्मक सहयोग और समर्थन। 10.RAS Toppers Copies चैनल — हमारा सहयोगी चैनल... ग्रुप विस्तार में महत्वपूर्ण सहयोग 11. A.D. सर ( फैकल्टी कलाम academy) 💐 हमारी सहयोगी संस्थाएँ — Parakh Institute, RISE Academy और Tej Civil हजारों सदस्यों की यह संख्या केवल एक आँकड़ा नहीं है, बल्कि हजारों सपनों, उम्मीदों और मेहनत का प्रतीक है। आप सभी के विश्वास, प्रेम और सहयोग ने ही इस परिवार को यहाँ तक पहुँचाया है। आगे भी हमारा प्रयास यही रहेगा कि हम हर अभ्यर्थी तक बेहतर मार्गदर्शन, उपयोगी सामग्री और सही दिशा पहुँचाते रहें। आप सभी का दिल से धन्यवाद। ♥️🙏

  • 20 июл.11,9 тыс1590

    💐निबंध विषय: तकनीक में आत्मनिर्भरता की राह: डिजिटल संप्रभुता, सामरिक शक्ति और भारत@2047 की दिशा

  • 28 июн.10,2 тыс2841

    ✅Essay ✍️हरियाणा सिविल सर्विस mains में पूछे गए निबंध

  • 23 июн.18,6 тыс3556

    ✅Essay आज आयोजित जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा mains एग्जाम में पूछे गए निबंध

  • 16 июн.13,1 тыс75

    टेलीग्राम पर फिलहाल अस्थायी रोक लगाई गई है... 22 जून से वापस शुरू हो जाएगा... तब तक आप हमारे व्हाट्सप्प चैनल पर जुड़ सकते हैं... नोट- व्हाट्सप्प चैनल पर कोई भी आपका मोबाइल नंबर नहीं देख पाएगा...इसलिये प्राइवेसी को लेकर निश्चिन्त रहें 🙏🙏 https://whatsapp.com/channel/0029Vahpnbg30LKQuwvNxN3i

  • 14 июн.16,6 тыс2285

    निबंध थीम- श्रम की गरिमा और विकसित भारत की आकांक्षा: नए श्रम सुधार एवं सुरक्षा का द्वंद्व ✅Important for RAS Mains

  • 13 июн.12,4 тыс2838

    ✨ नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण कथन (निबंध लेखन हेतु)

  • 12 июн.13,6 тыс40114

    •थीम “कहीं भी गरीबी, हर जगह की समृद्धि के लिए खतरा है” (UPSC MAINS- 2018) • RAS Mains के लिए महत्वपूर्ण निबंध

  • 12 июн.7 4423014из ras_richhpalgodara

    मेरी RAS की शुरुआती तैयारी के दौरान मेरे मार्गदर्शक रहे ashok bhai के टेलीग्राम चैनल का मैं विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूँगा। RAS मुख्य परीक्षा के चौथे प्रश्नपत्र में निबंध का 40 अंकों का भाग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि आपका लक्ष्य SDM बनना है या अच्छी रैंक के साथ RAS में चयन प्राप्त करना है, तो निबंध लेखन की उपेक्षा नहीं की जा सकती। सामान्यतः अभ्यर्थियों को निबंध लिखते समय दो स्तरों पर कठिनाई महसूस होती है—पहला, विषय की अवधारणात्मक समझ (Concepts) और दूसरा, गुणवत्तापूर्ण कंटेंट (Content) की उपलब्धता। अवधारणात्मक समझ के लिए मैं धर्मेंद्र जाखड़ सर के यूट्यूब चैनल “Dharmendra Jakhar ” की अनुशंसा करूँगा। वहाँ उन्होंने निबंध लेखन की विभिन्न तकनीकों को सरलता से समझाया है। उदाहरण के लिए, UPSC अथवा RAS के निबंधों का उपयुक्त स्वरूप क्या होना चाहिए, किसी कहानी, उद्धरण, फिल्म के दृश्य, समसामयिक घटना अथवा किसी रिपोर्ट के माध्यम से निबंध की शुरुआत कैसे की जा सकती है, तथा विषय को बहुआयामी दृष्टिकोण से कैसे प्रस्तुत किया जाए—इन सभी पहलुओं पर उन्होंने उपयोगी मार्गदर्शन दिया है। जहाँ तक कंटेंट का प्रश्न है, अशोक भैया का प्रयास विशेष रूप से सराहनीय है। उन्होंने समय निकालकर विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट निबंध तैयार किए हैं और उन्हें अपने टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध कराया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख विषयों—जैसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दे तथा राजस्थान विशेष संदर्भ—को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अनेक मॉडल निबंध तैयार किए हैं। ये निबंध अभ्यास सामग्री तथा संदर्भ सामग्री दोनों रूपों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मैंने अपने टेलीग्राम चैनल पर भी समय-समय पर निबंध संबंधी सामग्री साझा की है, जिसे आप देख सकते हैं। साथ ही, दृष्टि IAS के विकास दिव्यकीर्ति सर की निबंध पुस्तक से भी 15-20 अच्छे निबंध अवश्य पढ़ने चाहिए। इससे आपके निबंधों की भाषा, प्रस्तुति, उदाहरणों तथा उद्धरणों का स्तर काफी बेहतर हो जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निबंध को किसी गौण विषय की तरह नहीं लेना चाहिए। यह 40 अंकों का हिस्सा है, जिसमें 5 अंक का भी अंतर और 25 अंक का भी अंतर संभव है। यही अंक आपके अंतिम चयन और रैंक को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। कई बार यही अंतर किसी अभ्यर्थी को मेरिट सूची में ऊपर ले जाता है, तो कई बार बाहर भी कर देता है। इसलिए निबंध लेखन का नियमित अभ्यास, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अध्ययन और प्रभावी प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।

  • 11 июн.7 6276718

    I am nothing to anyone and that is my greatest freedom. ~Franz Kafka

  • 9 июн.8 83447

    видео или голосовое, без подписи

  • 9 июн.9 7093272

    ✅RAS Mains के लिए महत्वपूर्ण निबंध ✅हिंदी माध्यम

  • 7 июн.11,7 тыс32103

    ✅ RAS Mains के लिए महत्वपूर्ण निबंध

  • 3 июн.19,4 тыс413

    🌿 Civil Sigma–RAS Essay परिवार 5K सदस्य ... 🌿 बहुत ही कम समय में Civil Sigma–RAS Essay परिवार का 5K सदस्यों के पड़ाव तक पहुँचना हमारे लिए किसी उपलब्धि से अधिक एक जिम्मेदारी का एहसास है। हम अधिक शब्दों में अपनी भावनाएँ व्यक्त नहीं करना चाहते। बस इतना कहना चाहते हैं कि हमारी पूरी टीम निरंतर यह प्रयास करती रहेगी कि निबंध लेखन के क्षेत्र में आपका Value Addition होता रहे, आपकी अभिव्यक्ति और दृष्टिकोण और अधिक समृद्ध होते रहें, तथा परीक्षा की तैयारी में आपको गुणवत्तापूर्ण सामग्री मिलती रहे। बहुत से साथी लगातार English Medium के लिए भी सामग्री उपलब्ध करवाने का अनुरोध कर रहे हैं। हम कोई वादा तो नहीं कर सकते, किंतु इतना अवश्य कह सकते हैं कि इस दिशा में भी अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे। आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। आशा है, यह कारवाँ इसी तरह ज्ञान, विचार और सीख के नए आयामों को छूता रहेगा। 5K परिवार के सभी सदस्यों को हृदय से धन्यवाद। 🌸🙏 — Team Civil Sigma

  • 3 июн.23 тыс20237

    ✅ RAS Mains के लिए महत्वपूर्ण निबंध थीम- भारतीय समाज में विविधता एवं बहुलवाद

  • 1 июн.12 тыс5113

    the famous poetry from the movie (Zindagi Na Milegi Dobara): पिघले नीलम सा बहता हुआ ये समां, नीली-नीली सी खामोशियाँ, न कहीं है ज़मीन, न कहीं आसमां। सरसराती हुई टहनियाँ, पत्तियाँ, कह रही हैं कि बस एक तुम हो यहाँ, सिर्फ़ मैं हूँ, मेरी सांसें हैं और मेरी धड़कनें।

  • 30 мая9 5953112

    जब_कैटरपिलर_को_लगता_है_कि_दुनिया_खत्म_हो_गई.pdf

  • 30 мая14 тыс17101

    UPSC PYQ- Essay जब कैटरपिलर को लगता है कि दुनिया खत्म हो गई, वह तितली बन जाता है Important for RAS Mains

  • 26 мая13,7 тыс1072

    RAS Mains Essay “निष्ठा की शपथें सर्वसत्तावादी राज्यों की पहचान हैं, लोकतंत्र की नहीं।” — डेविड केर्टज़र

Civil Sigma- RAS Essay(निबंध) — tgindex