RAS RICHHPAL GODARA
СтатистикаRAS 2023 rank 12 PSI 2021 RANK 23 PAPER 1 (HINDI) - 180 PAPER 2 (GK&GS) - 160 NET JRF IN HINDI SUBJECT
- Последний пост
- 1 авг.
- Последнее чтение
- 13 авг.
- Постов за неделю
- 0
- Всего постов
- 20
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 10 025
- 1/48двое суток
- 11 488
- 1/72трое суток
- 12 390
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
📢 महत्वपूर्ण सूचना जयपुर के कई अभ्यर्थी चित्रकूट स्टेडियम, VT Road (मानसरोवर) तथा अन्य स्थानों पर राजस्थान पुलिस SI फिजिकल की तैयारी कर रहे थे। वर्तमान में चित्रकूट स्टेडियम में पुलिस द्वारा फिजिकल परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके कारण वहाँ नियमित अभ्यास करना संभव नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए Physical Success Academy ने सभी अभ्यर्थियों के हित में एक विशेष निर्णय लिया है। ✅ अगले 7 दिनों तक Physical Success Academy का ग्राउंड सभी अभ्यर्थियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क (Free of Cost) उपलब्ध रहेगा। ⏰ अभ्यास का समय: सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक यदि आपकी तैयारी बीच में बाधित हो रही है, तो आप बिना किसी शुल्क के आकर अपनी प्रैक्टिस जारी रख सकते हैं। इसका उद्देश्य केवल इतना है कि किसी भी अभ्यर्थी की तैयारी प्रभावित न हो और वह अपने फिजिकल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।
यदि आप सब-इंस्पेक्टर भर्ती की फिजिकल तैयारी के लिए अच्छा ग्राउंड ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी बेहतर है। चिन-अप के लिए बिल्कुल वैसा ही सेटअप उपलब्ध है जैसा वास्तविक परीक्षा में पुलिस विभाग द्वारा कराया जाता है। लॉन्ग जंप के लिए भी अच्छी तरह तैयार ग्राउंड है। साथ ही, वातावरण भी काफी सकारात्मक और प्रेरणादायक है, जिससे आलस नहीं आता और नियमित अभ्यास करने का मन बना रहता है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपका एक नियमित रूटीन बन जाता है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ घंटे की प्रभावी प्रैक्टिस के बाद पूरा दिन पढ़ाई पर ध्यान दिया जा सकता है। आजकल यूट्यूब पर बहुत लोग बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन हर जगह उतने अच्छे परिणाम देखने को नहीं मिलते। इसके विपरीत, सुशील जी बहुत सरल और विनम्र व्यक्ति हैं। उनके साथ एक अनुभवी टीम भी है, जो अभ्यर्थियों का सही मार्गदर्शन करती है। जो अभ्यर्थी साथ-साथ RAS की तैयारी भी कर रहे हैं, वे सुबह केवल एक से डेढ़ घंटा फिजिकल को दें और उसके बाद पूरे दिन निश्चिंत होकर अपनी पढ़ाई करें। जिनकी चिन-अप अभी नहीं हो रही है, वे कुछ समय के लिए जिम भी जॉइन कर सकते हैं और प्रोटीन-समृद्ध संतुलित आहार लें। इससे ताकत बढ़ेगी और चिन-अप जल्दी सुधरेगी। वहीं जिनकी चिन-अप पहले से अच्छी है, उन्हें केवल ग्राउंड पर नियमित अभ्यास करना पर्याप्त है। नियमित प्रैक्टिस से रनिंग का समय भी धीरे-धीरे बेहतर हो जाता है। यदि आपकी रनिंग और चिन-अप दोनों अच्छी हैं, तो लॉन्ग जंप में अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। इसमें फाउल होने की संभावना रहती है। यदि लगभग 50% अंक भी आ जाते हैं, तो सामान्यतः इंटरव्यू तक पहुंचने की अच्छी संभावना रहती है। इसलिए जो अभ्यर्थी गंभीरता से RAS की तैयारी कर रहे हैं, वे फिजिकल में आवश्यक प्रदर्शन सुनिश्चित करने के बाद अपना अधिक समय RAS की पढ़ाई को दें। फिजिकल अभ्यास के बाद शरीर में थकान भी होती है और पर्याप्त आराम की आवश्यकता रहती है। इसलिए समय का संतुलित उपयोग बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि, यदि आपका फिजिकल अभी कमजोर है, तो निश्चित रूप से आपको अतिरिक्त समय देकर उस पर अधिक मेहनत करनी चाहिए। RAS जैसी प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत के साथ-साथ किस्मत की भी एक भूमिका होती है। यदि किसी कारणवश RAS में चयन नहीं हो पाता, तो राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर का पद भी एक अत्यंत सम्मानजनक और उत्कृष्ट करियर विकल्प है। पिछले बैचों के कई अधिकारियों का समय पर पदोन्नति होकर सर्किल इंस्पेक्टर (CI) तक प्रमोशन हो चुका है और आगे भी अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि सब-इंस्पेक्टर भर्ती में फिजिकल और चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जॉइनिंग मिलने में सामान्यतः पर्याप्त समय मिलता है। इस अवधि का उपयोग आप पूरी गंभीरता से RAS की तैयारी के लिए कर सकते हैं। इसलिए दोनों अवसरों को संतुलित तरीके से लेकर चलना एक समझदारी भरी रणनीति होगी।
जो साथी si physical के लिए पूछ रहे है वो सुशील सर के मार्गदर्शन में कर सकते हैं...reel बाजी से दूर ये वास्तव में अच्छा फिजिकल करवाते हैं 📍 स्थान: सिटी पार्क, मानसरोवर से 500m दूर , जयपुर 📞 संपर्क करें: 9875181920
https://youtu.be/qm8N4OeP3wA?si=B__IDKqgHMGCnfC_ SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को जरूर सुनना चाहिए...👂👂👁️
https://t.me/CivilSigmaRASEssay
मेरी RAS की शुरुआती तैयारी के दौरान मेरे मार्गदर्शक रहे ashok bhai के टेलीग्राम चैनल का मैं विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूँगा। RAS मुख्य परीक्षा के चौथे प्रश्नपत्र में निबंध का 40 अंकों का भाग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यदि आपका लक्ष्य SDM बनना है या अच्छी रैंक के साथ RAS में चयन प्राप्त करना है, तो निबंध लेखन की उपेक्षा नहीं की जा सकती। सामान्यतः अभ्यर्थियों को निबंध लिखते समय दो स्तरों पर कठिनाई महसूस होती है—पहला, विषय की अवधारणात्मक समझ (Concepts) और दूसरा, गुणवत्तापूर्ण कंटेंट (Content) की उपलब्धता। अवधारणात्मक समझ के लिए मैं धर्मेंद्र जाखड़ सर के यूट्यूब चैनल “Dharmendra Jakhar ” की अनुशंसा करूँगा। वहाँ उन्होंने निबंध लेखन की विभिन्न तकनीकों को सरलता से समझाया है। उदाहरण के लिए, UPSC अथवा RAS के निबंधों का उपयुक्त स्वरूप क्या होना चाहिए, किसी कहानी, उद्धरण, फिल्म के दृश्य, समसामयिक घटना अथवा किसी रिपोर्ट के माध्यम से निबंध की शुरुआत कैसे की जा सकती है, तथा विषय को बहुआयामी दृष्टिकोण से कैसे प्रस्तुत किया जाए—इन सभी पहलुओं पर उन्होंने उपयोगी मार्गदर्शन दिया है। जहाँ तक कंटेंट का प्रश्न है, अशोक भैया का प्रयास विशेष रूप से सराहनीय है। उन्होंने समय निकालकर विभिन्न विषयों पर उत्कृष्ट निबंध तैयार किए हैं और उन्हें अपने टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध कराया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित प्रमुख विषयों—जैसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक मुद्दे तथा राजस्थान विशेष संदर्भ—को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अनेक मॉडल निबंध तैयार किए हैं। ये निबंध अभ्यास सामग्री तथा संदर्भ सामग्री दोनों रूपों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मैंने अपने टेलीग्राम चैनल पर भी समय-समय पर निबंध संबंधी सामग्री साझा की है, जिसे आप देख सकते हैं। साथ ही, दृष्टि IAS के विकास दिव्यकीर्ति सर की निबंध पुस्तक से भी 15-20 अच्छे निबंध अवश्य पढ़ने चाहिए। इससे आपके निबंधों की भाषा, प्रस्तुति, उदाहरणों तथा उद्धरणों का स्तर काफी बेहतर हो जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि निबंध को किसी गौण विषय की तरह नहीं लेना चाहिए। यह 40 अंकों का हिस्सा है, जिसमें 5 अंक का भी अंतर और 25 अंक का भी अंतर संभव है। यही अंक आपके अंतिम चयन और रैंक को निर्णायक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। कई बार यही अंतर किसी अभ्यर्थी को मेरिट सूची में ऊपर ले जाता है, तो कई बार बाहर भी कर देता है। इसलिए निबंध लेखन का नियमित अभ्यास, गुणवत्तापूर्ण सामग्री का अध्ययन और प्रभावी प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
https://t.me/PraveenRatnooAIR499
https://youtube.com/@navneetsharmaras03?si=HxnBdveDhZ1PZxiT
https://t.me/Navneet87RAS
https://youtu.be/z7yd_HJbz2M?si=F4kitI1rLkLR9IGR
RPSC 2025-26 PYQ BOOK Specifications - 1. राजस्थान लोक सेवा आयोग के नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित 2. RPSC द्वारा आयोजित परीक्षाओं के गत वर्ष के 2200 से अधिक सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का व्याख्या सहित संकलन 3. RAS 2024 से PSI Exam 2026 तक के प्रश्नों सहित 4. RAS 2026 के नवीनतम पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्नों का विषयवार वर्गीकरण 5. RPSC एवं RSMSSB द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं हेतु उपयोगी ONLINE (BUY) - https://www.bookmybook.co.in/bodhika-rpsc-2025-2026-pyqs-by-jitendra-chopra-sir/pid-2234764809 OFFLINE - आपके नजदीकी बुक स्टोर पर उपलब्ध हैं।
без подписи
RPSC 2025-26 PYQ BOOK - 2025 के बाद RPSC के बदलते पैटर्न ने निश्चित रूप से सभी अभ्यर्थियों के मन में भय की स्थिति पैदा की है। क्योंकि परीक्षा पैटर्न तथा प्रश्न पैटर्न में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहाँ RPSC सीधे facts based सवाल बनाया करती थी वहीँ अब conceptual and tricky प्रश्नों का समावेश होने लगा है। उदाहरण के लिए यदि बात की जाए तो RAS 2024 Pre, PSI Telecom, 1st Grade, 2nd Grade एवं PSI 2026 इन सभी exams में 40% स्कोर करना मुश्किल हो रहा है। अतः इस स्थिति में अभ्यर्थियों के हितार्थ बोधिका पब्लिकेशन ने इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के PYQs को RAS जितेन्द्र चोपड़ा(Rank 43 in RAS 2023) के निर्देशन में एक जगह संकलित किया है। जहाँ इन प्रश्नों के उत्तर को व्याख्यात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया है कि प्रश्नों को समझ पाना आसान एवं सुलभ हो गया है। हालाँकि अभी तक मार्केट में RPSC के लेटेस्ट प्रश्नों के हल सहित कोई बुक उपलब्ध नहीं है। निकट भविष्य में RAS प्री 2026 एवं PSI 2021 (Re-Exam) को देखते हुए इस पुस्तक का महत्त्व बढ़ गया है क्योंकि इसके अध्ययन से परीक्षा का पैटर्न क्रैक किया जा सकता है जो निश्चित ही आपकी सफलता में कारगर सिद्ध होगा। शुभकामनाओं सहित। ONLINE (BUY) - https://www.bookmybook.co.in/bodhika-rpsc-2025-2026-pyqs-by-jitendra-chopra-sir/pid-2234764809 OFFLINE - आपके नजदीकी बुक स्टोर पर उपलब्ध है।
https://youtu.be/mMrclxEL0Cg?si=e4iucxuggNwdt9Y0
“ संगतकार “कविता - मंगलेश डबराल मुख्य गायक के चट्टान जैसे भारी स्वर का साथ देती वह आवाज़ सुंदर कमज़ोर काँपती हुई थी वह मुख्य गायक का छोटा भाई है या उसका शिष्य या पैदल चलकर सीखने आने वाला दूर का कोई रिश्तेदार मुख्य गायक की गरज में वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में खो चुका होता है या अपने ही सरगम को लाँघकर चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थाई को सँभाले रहता है जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन जब वह नौसिखिया था तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ आवाज़ से राख जैसा कुछ गिरता हुआ तभी मुख्य गायक हो ढाढ़स बंधाता कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर कभी-कभी वह यों ही दे देता है उसका साथ यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग और उसकी आवाज़ में जो एक हिचक साफ़ सुनाई देती है यों अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।
अगर खो गया इक नशेमन तो क्या ग़म मक़ामात-ए-आह-ओ-फ़ुग़ाँ और भी हैं तू शाहीं है परवाज़ है काम तेरा तिरे सामने आसमाँ और भी हैं इसी रोज़ ओ शब में उलझ कर न रह जा कि तेरे ज़मान ओ मकाँ और भी हैं अल्लामा इक़बाल
घेवर जी पहले 12वीं के साथ ही नेवी में चयनित हुए। इसके बाद उनका चयन Border Security Force में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर हुआ। Jammu and Kashmir में कठिन फील्ड ड्यूटी के दौरान भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। सीमित संसाधनों और व्यस्त जीवन के बावजूद उन्होंने केवल ऑनलाइन माध्यम और iPad की सहायता से पूरा mains syllabus तैयार किया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी coaching या heavy material के disciplined self-study, answer writing और लगातार revision के दम पर शानदार 55वीं rank हासिल की। उनका यह सफर हम सभी अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है, क्योंकि यह साबित करता है कि सफलता संसाधनों से नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही रणनीति से प्राप्त होती है।
https://youtu.be/kS04dUCR3Xw?si=CObGT_qGhFwIFOMc
RAS RICHHPAL GODARA pinned a file
RAS RICHHPAL GODARA pinned a file