Magadh University Vocational
СтатистикаWhatsApp: https://tinyurl.com/MUWhatsApp Syllabus: https://tinyurl.com/MU-Syllabus Prev Que: http://tinyurl.com/Questions-MU Owner: @ItzRishavMani ✓ We do not officially represent the University, this channel is only for students help purpose.
- Последний пост
- 19 июл.
- Последнее чтение
- ещё не заходили
- Постов за неделю
- 0
- Всего постов
- 20
- Тип
- открытый
- Язык
- английский
- Категория
- Образование
- В каталоге с
- 15 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 731
- 1/48двое суток
- 837
- 1/72трое суток
- 903
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
व्यावसायिक (Vocational/Professional) कोर्स 2026 में नामांकन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी कुछ दिन पहले हमारी बातचीत विश्वविद्यालय के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सत्र 2026 के व्यावसायिक (Vocational/Professional) कोर्सों की नामांकन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है, क्योंकि इस बार नामांकन Samarth Portal के माध्यम से कराया जाना है। पोर्टल पर कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण प्रक्रिया में विलंब हुआ है और इन्हें दूर करने का कार्य जारी है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि अगस्त माह समाप्त होने से पहले नामांकन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो इसी अवधि के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जैसे ही कोई आधिकारिक सूचना जारी होगी, उसकी जानकारी सबसे पहले आप सभी तक पहुंचाई जाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थी अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।
Vocational U.G. (BCA, BBM, BASPM, B.Sc IT, EWM, Bio-Tech, Bio-Chemistry) के Part 1 (2025-28) एवं Part 2 (2024-27) के ऐसे छात्र जो परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क जमा करने से वंचित रह गए थे, वे अब विलंब शुल्क के साथ 27 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। सभी छात्र समय रहते अपना फॉर्म अवश्य जमा करें।
2nd Merit List P.G Vocational Session:- 2025-27
2nd Merit List U.G Vocational Session:- 2025-27
1st Merit List P.G Vocational Session:- 2025-27
1st Merit List U.G Vocational Session:- 2025-27
Revised Examination Programme of P.G. Vocational Course Semester 4th Session 2023-25
Revised Examination Programme of P.G. Vocational Course Semester 1 Session 2024-26
Examination Programme of P.G. Vocational Course Sem.I Sessions 2024-26
Examination Programme of P.G. Vocational Course Sem.4 Session 2023-25
Examination Programme of P.G. Vocational Course
Vocational (B.C.A./B.Β.Μ./B.A.S.P.M./B.Sc.I.T./ E.W.M./Bio-Technology, Bio-Chemistry) Part-II शैक्षणिक सत्र-2023-26 का परीक्षा-प्रपत्र एवं शुल्क ऑफलाईन माध्यम से जमा करने के सम्बन्ध में।
M.B.A./M.C.A./ M.Sc. I.T./M.Sc. Comp. Sc./M.Sc. Env. Sc./M.Sc. Biotechnology 4th Sem. 2023-25 परीक्षा प्रपत्र एवं शुल्क जमा करने के सम्बन्ध में।
Baat to shi hai...
M.B.A./M.C.A./ M.Sc. I.T./M.Sc. Comp. Sc./M.Sc. Env. Sc./M.Sc. Biotechnology 1st Sem. सत्र-2024-26 के परीक्षा-प्रपत्र एवं शुल्क ऑनलाईन माध्यम से जमा करने के सम्बन्ध में।
Vocational (B.C.A./B.B.Μ./B.A.S.P.M./B.Sc.I.T./ E.W.M./Bio-Technology, Bio-Chemistry) Part-I सत्र-2024-27 के परीक्षा-प्रपत्र एवं शुल्क ऑनलाईन माध्यम से जमा करने के सम्बन्ध में।
Revised Examination Programme of Vocational P.G. Course ● M.Sc. Environmental Science 3rd Semester: 2023-25 ● M.Sc. Biotechnology 3rd Semester: 2023-25
Examination Programme of Professional Course 3rd Semester 2023-25 ● M.Sc. I.T. 3rd Sem. 2023-25 ● MBA 3rd Sem. 2023-25 ● M.C.A. 3rd Sem. 2023-25 ● M.Sc. Computer Sc. 3rd Sem 2023-25
Examination Programme of Vocational P.G. Courses ● M.Sc. Biotechnology 3rd Semester: 2023-25. ● M.Sc. Environmental Science 3rd Semester: 2023-25.
आज मैं अपने वोकेशनल स्नातकोत्तर सत्र 2023-25 (M.Sc. IT) के रिजल्ट में हो रही देरी से जुड़ी समस्या को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय गया। उम्मीद थी कि वहां से कोई समाधान मिलेगा, लेकिन जो अनुभव हुआ, उसने विश्वविद्यालय की अव्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही की सच्चाई को उजागर कर दिया। जब मैं परीक्षा नियंत्रक से मिला, तो ऐसा लगा जैसे किसी रोबोट से बात कर रहा हूं। वे पूरी तरह निष्क्रिय और छात्रों की समस्याओं से अनजान नजर आए। उन्हें यह तक नहीं पता था कि विश्वविद्यालय में कौन-सा परिणाम घोषित हुआ है, कौन-सा लंबित है और छात्रों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा लग रहा था कि उनका काम सिर्फ दफ्तर आना, कुर्सी पर बैठना और मार्कशीट या प्रोविजनल सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करना भर रह गया है। छात्रों की समस्याओं से उनका कोई सरोकार ही नहीं था। परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में एक अन्य व्यक्ति मौजूद था, जो शायद उनके सहायक थे। अजीब बात यह थी कि सभी प्रश्नों के जवाब वही दे रहे थे, जबकि परीक्षा नियंत्रक मौन बैठे रहे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वे सिर्फ एक नाम मात्र के अधिकारी हों, जिनका प्रशासनिक कार्यों से कोई लेना-देना ही नहीं है। यह देखकर दुख हुआ कि इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले लोग छात्रों के भविष्य के प्रति कितने उदासीन हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि M.Sc. IT प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को हुए एक साल और एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। छात्र लगातार विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में पड़ता जा रहा है। क्या विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की इस परेशानी को गंभीरता से लेगा? या फिर छात्रों को इसी अव्यवस्था, देरी और अनदेखी के बीच अपना समय और भविष्य बर्बाद करने के लिए छोड़ दिया जाएगा? यदि यही हाल रहा, तो विश्वविद्यालय का पतन निश्चित है, और इसकी कीमत छात्रों को चुकानी पड़ेगी।