India Speak Daily Official
Статистикаwww.indiaspeakdaily.in is a News portal and YouTube channel dedicated to Investigative and Data-driven journalism, operating on the principles of "No Left, No Right—Only Sanatani Voice."
- Последний пост
- 15:58
- Последнее чтение
- 23:50
- Постов за неделю
- 36
- Всего постов
- 287
- Тип
- открытый
- Язык
- английский
- Категория
- Видео
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 392
- 1/48двое суток
- 449
- 1/72трое суток
- 484
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
संसद से लाल किला तक: छात्र आंदोलन के सामने मोदी के लड़खड़ाते बोल? | Shweta Purohit Live #ISD Premier ON 08:00PM https://www.youtube.com/watch?v=YAKSnzIg9_8
कंगना रनौत के ‘Gen-Z’ बयान पर बाबा रामदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा — “उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?”
हर मिनट एक कंटेंट ब्लॉकिंग आदेश! रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च से जुलाई के बीच ‘सहयोग’ पोर्टल के जरिए 19 प्लेटफॉर्मों को 2,312 ब्लॉकिंग आदेश भेजे गए। यह खुलासा डिजिटल अभिव्यक्ति और सरकारी नियंत्रण पर बड़े सवाल खड़े करता है।
धर्मेंद्र प्रधान गए… अमित मालवीय भी गए… अब अगला दरवाज़ा किसका? 👀💀 Gen-Z का असर है बॉस… लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई! 🔥😂
1952 चुनाव: जब हिंदू महासभा ने मांगी अंग्रेजों से मदद? ThePrint की रिपोर्ट पर बड़ा खुलासा! | ISD #ISD LIVE ON 08:00PM https://www.youtube.com/watch?v=t7S1Ndjj8Jo
без подписи
भाजपा की आईटी सेल में कुछ सदस्यों की नियुक्ति की घोषणा होते ही, वो सभी अपना एकाउंट डि-एक्टिवेट कर या पोस्ट प्रोटेक्ट कर अपने पुराने गालीबाजी वाले पोस्ट की सफाई में जोर-शोर से जुटे हुए हैं।
बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना 'नया भगवान' घोषित कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को भगवान श्रीराम का अवतार घोषित कर दिया गया है! मोदी जी की सोने की मूर्ति और मंदिर बनवाने का प्रस्ताव किन्नर बोर्ड पास कर चुका है, एक मंत्र भी जारी किया है- "ओम नरेंद्र मोदी नम:।" किन्नर बोर्ड के उपाध्यक्ष राजन सिंह का दावा है कि इस मंत्र को पढ़ने से सारे दुख दूर हो जाएंगे। अर्थात् पेपरलीक, पसमांदावाद, जातिवाद, बेरोजगारी, महंगाई, 'यस बॉस' अमेरिका, चीनी घुसपैठ आदि की समस्याएं, यह मंत्र पढ़ते ही रुड़नछू हो जाएगी और फिर 'किन्नर-देवता' की 'कृपा' बरसेगी! 😁 पूरी खबर और विश्लेषण का लिंक👇 https://indiaspeakdaily.in/modi-as-the-new-god-of-the-hijras-and-the-true-history-of-the-kinnar-community/ #SandeepDeo #ISD #isdnewsroom #isdnews #isdreport
'किन्नरों' के नये देवता मोदी! #ISD LIVE ON 03:00PM https://www.youtube.com/watch?v=2exZCEm5aIg
🚨 रेलवे के पानी में मिला मानव मल से जुड़ा बैक्टीरिया CAG रिपोर्ट के मुताबिक कई रेलवे स्टेशनों के पीने के पानी के नमूनों में Total Coliforms मिले, जिनमें E. coli भी शामिल है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर मानव मल में पाया जाता है। 📌 512 स्टेशन ऑडिट में शामिल 📌 458 यानी करीब 90% स्टेशनों पर न्यूनतम सुविधाओं में कमी 📌 नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रल, CSMT, हावड़ा और सियालदह जैसे बड़े स्टेशन भी प्रभावित 📌 शौचालय, डस्टबिन, सीटिंग और दूसरी जरूरी सुविधाओं में भी कमियां साफ पीने का पानी और स्वच्छता—रेल यात्रियों के लिए सबसे बुनियादी जरूरत।
без подписи
सड़क निर्माण में देरी के लिए ट्रंप जिम्मेदार! BJP नेता सुजय विखे पाटिल का दावा—ट्रंप की युद्ध नीतियों से crude oil और bitumen प्रभावित हुए, जिससे अहिल्यानगर–मनमाड रोड के काम में देरी हुई। उन्होंने लोगों की बढ़ती शराब की खपत को भी ट्रंप से पैदा हुई वैश्विक अनिश्चितता से जोड़ दिया।
तुकाराम मुंढे की FDA का बॉलीवुड पर शिकंजा महाराष्ट्र FDA ने Vimal Elaichi विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा है। तीनों से 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। FDA को आशंका है कि विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला/तंबाकू उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार हो सकता है।
RSS and the Syndicate Files (किस्त 9): "RSS and the Syndicate Files" की पिछली किस्तों में हमने विस्तार से देखा कि कैसे वैश्विक सिंडिकेट और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) ने भारत के सामाजिक ताने-बाने को स्थाई रूप से खंडित करने के लिए एक अभेद्य समाज-विभाजक सिद्धांत का आयात किया था, जिसे अकादमिक दुनिया में 'क्रिटिकल रेस थ्योरी' (Critical Race Theory - CRT) कहा जाता है। अमेरिका में अश्वेत और श्वेत के नाम पर समाज को जन्म के आधार पर दो शाश्वत दुश्मन गुटों में बांटने वाली इसी 'क्रिटिकल रेस थ्योरी' को सिंडिकेट ने भारत में 'अल्पसंख्यक' और 'जाति' के सांचे में ढाला था। पाठकों को यहाँ याद दिलाना अत्यंत आवश्यक है कि जनसंघ के 90 सांसदों के प्रचंड समर्थन से बनी 1977 की मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार ने ही इस घिनौने एजेंडे के तहत 'मंडल कमीशन' का गठन किया था और 'अल्पसंख्यक आयोग' की वैधानिक नींव रखी थी। पढ़ें राष्ट्रवाद का ढोंग करने वाले संगठन और पार्टी ने कैसे हिंदुओं और भारत को कमजोर करने के लिए अमेरिकी एजेंडे को पूरा किया! रिपोर्ट का लिंक 👇 https://indiaspeakdaily.in/rss-and-the-syndicate-files-installment-9-the-fixing-of-mandal-and-kamandal-when-society-crumbled-on-the-crutches-of-85-mps-and-hindu-blood-flowed-in-kashmir/ #SandeepDeo #RSS100Years #ISD #isdnews #isdnewsroom #isdreport
अब यूजीसी-नेट के तीन विषयों का पेपर दोबारा होगा! यह आज के अखबार की लीड खबर है। आखिर शिक्षा से किसे इतनी घृणा है कि वह देश की समूची शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को ही नष्ट करने पर तुला है? #SandeepDeo
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी ने कहा, "1947 में कांग्रेस अड़ गई होती, तो देश का विभाजन नहीं होता।" कांग्रेस तो है ही देश विभाजक। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। चलिए हम आपके मातृ संगठन संघ के साथ-साथ आज की भाजपा की मातृ पार्टी जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उनकी हिंदू महासभा की स्थिति देखते हैं कि वो उस समय भारत जोड़ने के पक्ष में थे या भारत-विभाजकों के साथ गलबहियां कर रहे थे! १) महाराज जी, #RSS तो 1947 में अस्तित्व में थी न। फिर बताएं कि संघ के कितने लोगों ने भारत विभाजन के विरोध में उतर कर जेल भरो अभियान चलाया था? २) उल्टा जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस समय बंगाल में फज़लुल हक के साथ सरकार चला रहे थे और उस सरकार में ताकतवर वित्त मंत्री थे। बता दूं कि मार्च 1940 में ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में मुस्लिम लीग के मंच से ऐतिहासिक 'पाकिस्तान प्रस्ताव' (Lahore Resolution) पेश फज़लुल हक ने ही किया था। अर्थात् जिसने भारत विभाजन का पहला प्रस्ताव पेश किया, संघी-भाजपाई के पितृ पुरुष ने उसके साथ मिलकर सरकार चलाई। ३) यही नहीं, भारत विभाजन का प्रस्ताव जिस सिंध एसेंबली में रखा गया वहां हिंदू महासभा ने मुस्लिम लीग के साथ सरकार में भागीदारी की थी। बता दूं कि उसी सिंध असेंबली ने 3 मार्च 1943 को भारत को बांटकर 'पाकिस्तान के निर्माण का समर्थन करने वाला आधिकारिक प्रस्ताव' पारित किया था। तो रोकना तो दूर की बात है। संघियों के पूर्वज तो भारत विभाजकों के साथ सरकार चला रहे थे और एक तरह से भारत विभाजन का समर्थन कर रहे थे! संघियों के देशद्रोह का लंबा इतिहास है। पूरा इतिहास पढ़िए तथ्यों के साथ..लिंक 👇 52 साल के ऐतिहासिक ‘अपराध-बोध’ से भागते संघी और संघ के ‘राष्ट्रवाद’ का ऐतिहासिक व मनोवैज्ञानिक सच! ☞ https://indiaspeakdaily.in/mohan-bhagwats-lie-sangh-members-fleeing-a-52-year-old-historic-sense-of-guilt-and-the-historical-and-psychological-truth-of-the-sanghs-nationalism/ #SandeepDeo #ISD #isdnews #isdreport #isdnewsroom
मैंने 14 अगस्त को ही लेख लिखकर और वीडियो के जरिए आपसे कहा था न कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिला से 2047 का सपना बेचेंगे! हुआ न वही? आखिर क्यों प्रधानमंत्री, संघ प्रमुख, गृहमंत्री, उप्र के मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जे.पी.नड्डा आदि- अर्थात् भाजपा-संघ की पूरी टॉप लीडरशिप सिसकते वर्तमान को छोड़कर भविष्य का सपना बेचने निकल पड़ा है? आप लोग इस पर कभी गंभीरता से सोचते हैं? यह थॉट प्रोसेस अचानक नहीं निकला है! इसके पीछे ऐतिहासिक, मनोवैज्ञानिक और समाजशास्त्रीय कारण है, जिसे विस्तार से मैंने अपने निम्न लेख में समझाया है। आप भी इसे पढ़ सकते हैं, समझ सकते हैं और जान सकते हैं कि इसके पीछे का गहरा राज क्या है? धन्यवाद। लेख और उसका लिंक:- सपने वो बेचो जिसकी उम्मीद में वोट मिले, लेकिन जिसे पूरा न करना पड़े ! जानिए संघ-भाजपा के 'विश्वगुरु 2047' के पीछे का मनोवैज्ञानिक सच! https://indiaspeakdaily.in/peddle-dreams-that-garner-votes-based-on-hope-yet-never-have-to-be-fulfilled-discover-the-psychological-truth-behind-the-sangh-bjps-vishwaguru-2047-narrative/ #SandeepDeo #ISD #isdreport #isdnewsroom #isdnews
प्रधानमंत्री का भाषण और चीनी घुसपैठ! #ISD LIVE ON 08:00 PM https://www.youtube.com/watch?v=8I6ulrZGEpY
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किला से कहा, "'हथियारी नक्सल' तो चले गये, लेकिन 'दिमागी नक्सल' मौके की तलाश में हैं। समाज को गलत रास्ते पर ले जाने के लिए तरह-तरह के काम कर रहे हैं! इन 'दिमागी नक्सलियों' को पहचानना होगा और इन्हें आइसोलेट करना होगा।" देख लीजिए आज असली 'दिमागी नक्सल' कौन है,👇 जिससे छुटकारा पाना देश और हिंदुओं के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ऐसे 'दिमागी नक्सली' की ओर ही इशारा कर रहे हैं जो रूप बदल कर वर्तमान में मौजूद है। #SandeepDeo #RSS100Years
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सभी वीरों को नमन। हमारा तिरंगा सदैव गर्व और स्वाभिमान के साथ लहराता रहे। जय हिन्द 🇮🇳 जय भारत!