Jagadguru Shri Kripalu Ji Maharaj
Статистика॥ रूपध्यान कीजिये ॥ रूपध्यान करते समय भगवान् की जिस लीला में जाना चाहो, चले जाओ तथा उनके दिव्य मिलन व दर्शन के लिए तड़पन पैदा करो। लाख - लाख आसूँ बहाओ लेकिन किसी भी आसूँ को तब तक सच्चा न मानो, जब तक स्वयं श्यामसुंदर आकर अपने पीताम्बर से आँसुओं को न पोछे
- Последний пост
- 15 авг.
- Последнее чтение
- 15 авг.
- Постов за неделю
- 17
- Всего постов
- 43
- Тип
- открытый
- Язык
- хинди
- Категория
- Видео (по похожим)
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 37
- 1/48двое суток
- 42
- 1/72трое суток
- 45
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
без подписи
без подписи
без подписи
✨ CONNECT WITH SHRI KRISHNA 2026! ✨ Join us as we prepare to celebrate the Janmashtami of our Beloved Shri Krishna! 💙 📅 4 September 2026 ⏰ 7:00 PM IST 📺 LIVE on YouTube/JKPIndia 🎥 Share your love for Shri Krishna! Create and send us your special offering of love for Shri Krishna in a REEL of maximum 2 minutes. 🌟 The BEST REELS will be featured LIVE during our Janmashtami broadcast on YouTube/JKPIndia! Please read the guidelines carefully and make sure to submit your REEL on time. ❤️ Share this with all your friends and family and invite them to be a part of this beautiful celebration! Radhey Radhey! 🙏💙 #jagadgurukripaluparishat #jagadgurushrikripalujimaharaj #Janmashtami #Janmashtami2026 #PremMandir श्री कृष्ण से जुड़ें 2026! 💙✨ आइए, हमारे प्रिय श्री कृष्ण के जन्माष्टमी 2026 के पावन उत्सव की तैयारी में हमारे साथ जुड़ें! 4 सितंबर 2026 को शाम 7 बजे (IST) से YouTube/JKPIndia पर जन्माष्टमी का LIVE प्रसारण देखें। 🎥 श्री कृष्ण के प्रति अपनी विशेष भेंट और प्रेम अर्पित करते हुए अपनी अधिकतम 2 मिनट की REEL भेजें! आपकी भेजी गई श्रेष्ठ REELs को हमारे YouTube/JKPIndia LIVE प्रसारण में दिखाया जाएगा! कृपया दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी REEL समय पर अवश्य भेजें! इस संदेश को अपने सभी मित्रों और परिवारजनों के साथ शेयर करें! राधे राधे! 🙏💙
без подписи
без подписи
15-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9791 से9795) आप भी पधारो अब गोविंद राधे। झूलन को भूल चूक क्षमा दो बता दे।।9791।। लाली ने कहा हँसि गोविंद राधे। चलो लाल संग संग झूलें बता दे।।9792।। सखियाँ बजावें गावें गोविंद राधे। मन हरषावे दोउन को बता दे।।9793।। झूलन बैठे दोउ गोविंद राधे। प्रिया अरु प्रियतम गलबँहियाँ दे।।9794।। सखियाँ मलार गावें गोविंद राधे। बारी बारी ते झुलावें बता दे।।9795।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज 🩷❤️🎡💛💚🎡💙
14-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9786 से9790) यह है भोरीभारी गोविंद राधे। श्याम प्रेम रोग लगा बैठी बता दे।।9786।। श्यामा ने ललिता को गोविंद राधे। देखा हँसी आँखि मारी बता दे।।9787।। तब कह ललिता ने गोविंद राधे । लाली यह श्यामा है श्याम बता दे।।9788।। लाल ने कही लाली गोविंद राधे। देखो तो सावन घटा को बता दे।।9789।। चहुँ दिशि हरियाली गोविंद राधे। सब आली झूलि रहिं झूला बता दे।।9790।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज 🌿🎡🌿🎡🌿🎡🌿
राधे राधे 🙏 आगामी महीनों में अनेक पावन अवसरों पर साधना शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। आप भी इन शिविरों में पधारकर हरि-गुरु स्मरण, संकीर्तन और साधना का लाभ लेने की योजना बना सकते हैं। अगला शिविर श्री कृष्ण जन्माष्टमी साधना शिविर है: * श्री कृष्ण जन्माष्टमी साधना शिविर: 1 सितम्बर से 4 सितम्बर, जगद्गुरु कृपालु धाम, वृन्दावन (🌸 श्री कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितम्बर को मनाया जाएगा 🌸) जन्माष्टमी के बाद आगामी साधना शिविर इस प्रकार हैं: * श्री राधाष्टमी साधना शिविर: 16 सितम्बर से 19 सितम्बर, रंगीली महल, बरसाना (18 सितम्बर को मंझली दीदी का जन्मदिन और 19 सितम्बर को श्री राधाष्टमी)। * शरद पूर्णिमा साधना शिविर: 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर, श्री कृपालु धाम, मनगढ़ (प्रमुख तिथियाँ: 25 अक्टूबर को जगद्गुरूत्तम जयंती एवं शरद पूर्णिमा, 4 नवम्बर को छोटी दीदी का जन्मदिन, 8 नवम्बर को दीपावली एवं जगदम्बा जयंती, 22 नवम्बर को जगद्गुरूत्तम महाप्रयाण दिवस, और 24 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा)। आएँ, इन पावन अवसरों पर हरि-गुरु स्मरण, संकीर्तन और साधना का लाभ लेने के लिए गुरु धाम पधारें। राधे राधे 🙏
आज का अनमोल रत्न: 'वेदाहमेतं' मंत्र गोविंद राधे। हरि को सगुण साकार बता दे॥ जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज The verse “Vedahametam ...” from the scriptures tells us that Shri Krishn possesses divine attributes and a divine form.
✒️ जगद्गुरूत्तम सन्देश #3 | 13.08.2026 | दैनिक जागरण के भारत के सभी संस्करणों में प्रकाशित 🗞️ भारत का स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जायेगा, पर क्या जीवात्मा स्वतंत्र है? क्या है ‘स्वतंत्रता’ शब्द का वास्तविक अर्थ? इस कॉलम द्वारा जानें इसका उत्तर और इसे सबके साथ Share करें।
13-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9781 से9785) भूलना असम्भव गोविंद राधे। प्राण त्यागना संभव है बता दे।।9781।। श्री जू बोलीं सखि गोविंद राधे। याकी है औषधि एक ही बता दे।।9782।। और कछु बात कर गोविंद राधे। और कछु बात सोच मन में बता दे।।9783।। श्री जू ने तुरत गोविंद राधे। ललिता सखी को दई टेर बता दे।।9784।। अरी सखि ललिता तू गोविंद राधे। या सखि श्यामा को समझा बता दे।।9785।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज 💖🌷💖🌷💖🌷💖
वो नन्द कुमार मौकों भी शामिल करी लौ न तुमहो का घटी जाओगो मै भी थोड़ो थोड़ो राधे राधे बोलन सिख जाय हों 💚 राधे राधे🌷👏👏👏👏
12-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9776 से9780) जित देखूँ तित गोविंद राधे। सोइ दीखे मुसकात बता दे।।9776।। लोक वेद मर्याद गोविंद राधे। तजि दइ ह्वै गइ बावरी बता दे।।9777।। श्री जू बोलीं सखि गोविंद राधे। भूलि जा वा नटखट को बता दे।।9778।। जो भी देखा था गोविंद राधे। मानि सपना वाय मन ते भुला दे।।9779।। श्यामा सखी बोली गोविंद राधे। प्रिया जू मन नहिं हाथ बता दे।।9780।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज ❤️🤗❤️🤗❤️🤗❤️
. (जगद्गुरु आदेश) *अहंकार - भक्ति में बाधा* _भगवद् भक्ति के मार्ग में एक बहुत बड़ी बाधा है अहंकार। अहंकार नाम का खतरनाक दुश्मन हमें भगवान् के पास नहीं जाने देता। अपने को अच्छा कहलवाने का अभ्यास न करके अच्छा बनने का प्रयत्न करो।_ _*भगवान् दीनबन्धु हैं* - समर्थ बन्धु नहीं हैं। वे पतित पावन हैं, बशर्ते तुम रियलाइज़ करो कि "मैं अनंत जन्मों का पापात्मा हूँ।" एक मन है - जिस क्षण में तुम्हारा मन भगवान् में नहीं है, उस क्षण में तुम पाप कर रहे हो। तुम्हारे अंदर सब दोष हैं, अहंकार करने लायक कोई चीज़ है ही नहीं। न तो तुम रूप में कामदेव हो, न ऐश्वर्य में इंद्र हो, न बुद्धि में बृहस्पति हो। संसार का सबसे अधिक पैसे वाला भी कुबेर के आगे क्या हैसियत रखता है?_ _*अकेले में सोचो* - तुम्हारा शरीर गंदा, मन गंदा, सब गड़बड़। अहंकार है किस बात का?_ _सारे जीवन का हमारा आधा टाइम फीलिंग में निकल जाता है। किसी ने कुछ बात कही - तो वो तो कहकर चला गया, लेकिन उसकी फीलिंग लोग पूरे जीवन मोल लेते हैं। जिस मन में भगवान् को लाना है, उस मन में ये चिंतन बल्कि चिंतन की धारा लाते हैं। अरे अगर चिंतन आ भी गया, तो उसको भगा दो। किसी के वाक्य को फील नहीं करने का अभ्यास करो। निंदक नियरे राखिये - निंदक हमारा हितैषी है। तुम्हारी निंदा करने वाले को अपने आँगन में बसा लो ताकि वो तुम्हें सवेरे से निंदा किया करे, और तुम फील न करने का अभ्यास करो। हमारे अनंत दोष में से एक दोष कोई बता दे, तो वो तो हमारा हितैषी है। हम अपने दोष को भूले हुए हैं और अपने को अच्छा मान रहे हैं। उसने याद दिला दिया।_ _*गंभीरतापूर्वक सोचो* - भगवान् को दीनता प्रिय है। भगवान् कहते हैं कि "तुम जैसे हो, वैसे आओ। बन-ठनकर न आओ। तुम कामी हो, क्रोधी हो, लोभी हो, मोही हो, अनंत जन्म के पापात्मा हो - यह रियलाइज़ करो और उसी तरह मेरे पास आओ।" बन-ठनकर संसार के पास जाओ - उसको बेवकूफ़ बनाओ। कम से कम भगवान् को तो बेवकूफ़ न बनाओ। सिद्ध महापुरुष कह रहे हैं - 'मो सम कौन कुटिल खल कामी।' वे लोग कुटिल, खल और कामी न होते हुए भी लिखकर दे रहे हैं। और हम, होते हुए भी, मानने के लिए तैयार नहीं होते। 'कुटिल' शब्द सुनते ही आग लग जाती है। फील करते हैं कि उसने क्यों कह दिया। माँ-बाप, जिन्होंने तुम्हें पाला-पोसा, जिनका एहसान है, उनकी बात को भी सहन नहीं करते।_ _भगवान् ने तुमको यह मानव देह इसलिए दी है ताकि तुम अपने मन को भगवान् में रखो। इससे मन शुद्ध हो जाएगा। तुमने गर्भ में वादा किया था, लेकिन बाहर आकर भूल गए और संसार में आसक्त हो गए। इसलिए दीन बनो और अपने अंदर भगवान् को लाओ। दूसरों में दोष नहीं देखो, उससे तुम्हारा मन और गंदा हो जाएगा।_ ये महाप्रभु जी के तीन सूत्र हैं- 1) *तृणादपि सुनीचेन* - तृण से बढ़कर दीन बनो। विनम्र बनो।_ 2) _*तरोरपि सहिष्णुना* - वृक्ष से बढ़कर सहनशील बनो। जितने सहनशील बनोगे, उतनी ही आत्मशक्ति बढ़ेगी, भगवान् के पास जाओगे।_ 3) _*अमानिना मानदेन* - अपने लिए मान मत चाहो, दूसरे को मान दो।_ _इसका अभ्यास करना होगा। अभ्यास से सब कुछ हो जाता है। ये बड़े-बड़े महापुरुष जैसे तुलसी, सूर, नानक, तुकाराम, सब हमारी तरह ही थे पहले, बल्कि हमसे भी गए-गुज़रे थे। लेकिन लग गए अच्छे बनने के लिए। बस, अभ्यास से बन गए - अपने को पतित मान लिया, फ़ैक्ट को एडमिट कर लिया। बस भगवान् के प्यारे हो गए। भगवान् जिस चीज़ को चाहते हैं, वो हम उनको दें, बस वे खुश हो जाएँगे और कृपा कर देंगे।_ _यह शरीर हमें भगवान् की प्राप्ति के लिए मिला है। अच्छा बनने के लिए मिला है। लेकिन यह मानव शरीर नश्वर है, पता नहीं कब छिन जाए। ये लापरवाही कितने दिन चलेगी? इसलिए गंभीरतापूर्वक विचार करके, अपने को अच्छा मानना बंद करके, फ़ैक्ट को एडमिट करके, दीनता बढ़ाना चाहिए। उसी से हम भगवान् के समीप जाएँगे। इसका अभ्यास करना होगा।_ जगदगुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज
без подписи
11-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9771 से9775) वेगि मिलवाय मोहिं गोविंद राधे। लै चलु महल के भीतर बता दे।।9771।। श्री जू ने श्यामा को गोविंद राधे। देखा अनूप रूप वारी बता दे।।9772।। श्री जू ने पूछा तू गोविंद राधे। कैसे आई इतै नेकु बता दे।।9773।। श्यामा कह श्यामा सों गोविंद राधे। जब ते लखा छलबलिया बता दे।।9774।। तब ते ना कल पल गोविंद राधे । विकल नैन झरें झर झर बता दे।।9775।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज 🌸🎊🌸🎊🌸🎊🌸
कृपया इस वीडियो को अंत तक देखें। छात्राओं द्वारा श्री महाराज जी और दीदियों के प्रति प्रकट की गई भावनायें भावुक कर देने वाली हैं। https://youtu.be/4vqJV_-lEJE
10-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9766 से9770) तू जो कहेगी सोई गोविंद राधे। करूँगी यह सत्य वचन बता दे।।9766।। सखी कह तू तो श्यामा गोविंद राधे। लगे स्वर्ग की कोई अप्सरा बता दे।।9767।। तोको तो लखि जग गोविंद राधे। ऐसो न कोई जो न मोहे बता दे।।9768।। श्यामा बोली सखि गोविंद राधे। यह सब बकवास बंद कर बता दे।।9769।। मोको तो प्रिया जू ते गोविंद राधे। मिले बिनु एक पल कल ना बता दे।।9770।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज 🌹🫶🌹🫶🌹🫶🌹
9-8-26 🌺 📖_राधा गोविंद गीत📖🌺 (9761 से9765) याको है उपाय एक गोविंद राधे। तुम बनि जावो श्यामा बता दे।।9761।। श्यामा को रूप धरि गोविंद राधे। जावो मनाने महल बता दे।।9762।। श्यामा महल द्वार गोविंद राधे। सखी ते कर जोरि बोली बता दे।।9763।। बहुत प्रशंसा सुनी गोविंद राधे। याते आई प्रिया पास बता दे।।9764।। प्रिया ते मिला दे सखि गोविंद राधे। मानूँगी तेरो आभार बता दे।।9765।। ~🌹जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज 💖🌷💖🌷💖🌷💖