अमित आर्यावर्त (भारत योगी)
Статистикаवैदिक धर्म का प्रचार ही हमारा मकसद होना चाहिए वैदिक धर्म बचेगा तभी देश बचेगा https://youtube.com/c/AmitAryavart
- Последний пост
- 14 авг.
- Последнее чтение
- 15 авг.
- Постов за неделю
- 2
- Всего постов
- 21
- Тип
- открытый
- Язык
- und
- Категория
- Видео
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 218
- 1/48двое суток
- 249
- 1/72трое суток
- 269
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
जय हो 🙏⚔️
भाई आप लोग तो सच में बड़े स्वार्थी हो 😄, पहले किसी पोस्ट पर इतने लाइक नहीं किए , ओर जब एक दिव्य औषधि की जानकारी अपने लाभ की लगी तो लाइक लाइक कर दिए 😄 चलो कोई नहीं मैं वो विधि जरूर साझा करूंगा, किंतु आप लोग भी मेरी युटुब वीडियो को पूरा देखा करो, देखना ना हो तो चला कर छोड़ दिया करो, ओर लाइक कमेंट जरूर किया करो, अरे राम राम ही लिख दिया करो कमेंट में, चाहे वो वीडियो आपको अपने लिए ना भी लगे
यदि आप धातु बलवर्धक, पौष्टिक, पित्त को शांत करने वाला और रक्त को शुद्ध करने वाला 'आंवला मुरब्बा' बनाने की विधि जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट पर दिल (❤️) छाप दीजिए! 😄🚩 सच कह रहा हूं, यह बहुत लाभदायक है। आप इसे खुद घर पर बना सकते हैं। ऐसा मुरब्बा बाजार में कभी नहीं मिल सकता, जिसे आप खुद घर पर बहुत आसानी से और आयुर्वेद के बताए अनुसार बना लेंगे।
क्या आप जानते हैं? 🤔 बाजार में मिलने वाले बहुत से हेयर ऑयल में जिस तरह के प्राकृतिक तेल और जड़ी-बूटियों की हम उम्मीद करते हैं, उनकी वास्तविक मात्रा और गुणवत्ता हमेशा वैसी नहीं होती जैसी हम सोचते हैं। कई उत्पादों में तिल, सरसों या नारियल जैसे पारंपरिक तेलों की जगह अलग-अलग प्रकार के वनस्पति तेल (Vegetable Oils) और अन्य कॉस्मेटिक सामग्री का उपयोग किया जाता है। वहीं दूसरी तरफ, असली जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक तेलों से तेल तैयार करना आसान काम नहीं है। इसके लिए कच्ची सामग्री जुटाने से लेकर उसे साफ करने, कूटने, पकाने और सही तरीके से तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगता है। 🌿 हमने इस वीडियो में आपको तेल बनाने की पूरी प्रक्रिया और इसके पीछे की मेहनत दिखाने की कोशिश की है। 🎥 वीडियो जरूर देखिए और खुद देखिए—असली चीज तैयार करने में कितनी मेहनत लगती है। पूरा वीडियो देखिए https://youtu.be/yzemA4jwUvw?si=_1hH5dcOsq7KqMdZ प्राकृतिक सामग्री • हाथ से तैयार • मेहनत और विश्वास के साथ 🌿
अंकित वाले इस पोस्टर को देखिए इसे स्पांसर किसने किया है मतलब इस फाइट पर पैसा किसका लगा है, बीच में 1 win लिखा हुआ है, (1win एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टेबाजी (sports betting) और ऑनलाइन कैसीनो (online casino) प्लेटफॉर्म है,) अंकित को मै समझदार समझता था किंतु इसने मूर्खता दिखाई ये कार्य करके, आगे तो मैं क्या कहूँ आप लोग खुद इससे सवाल करो , ऐसा नहीं है कि ये भाई कोई बुरा इंसान है, किंतु सोच समझ कर काम करना चाहिए
..हाँ.. हम भी देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे। जब नाम रहेगा केवल ओम् का, जो व्यापक है, अविनाशी है, जब सनातन विरोधी सारे मत भारत से, रुई की तरह उड़ जाएँगे, जब मानवता के पावन पथ से, सब रोड़े हट जाएँगे। जब इस पावन भारत-भू पर, अज्ञान-अंधेरा हारेगा, जब सत्य-धर्म का ओजस्वी सूरज, फिर नया सवेरा लाएगा। हाँ.. हम भी देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे। नाम रहेगा केवल ओम् का, बाकी सब मिट जाएंगे। हाँ हम भी देखेंगे। एक हाथ में वेद-ज्ञान होगा, दूजा सुदर्शन चक्र उठाएगा। जब उज्जयिनी-नरेश विक्रमादित्य का, न्याय-चक्र फिर घूमेगा, जब चक्रवर्ती सम्राटों का वैभव, इस वसुधा को चूमेगा। हाँ... हम भी देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे। ये मेरी नई कविता का छोटा सा अंश है , जल्द ही इस पर वीर रस में कविता आएगी अमित आर्यावर्त
इसमें सब है, इतिहास, वीर रस गीत, व्यायाम, भोजन , योग, आसन , ध्यान, एक महायोद्धा की दिनचर्या https://youtu.be/MdAXoqo1ibI
ये थे महामानव जिन्होंने देश धर्म की रक्षा की थी , बूढ़े होकर मत मरना, वर्तमान देश में अनेकों देश द्रोही है,
🌿 भारत योगी सिद्ध केश तैल, कृपया अपना ऑर्डर बुक करें🌿 ध्यान दे - अभी मैं पहले बैच में केवल 100 बोतलें ही बना रहा हूँ। सबसे पहले मैं यह जानकारी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के साथियों के साथ साझा कर रहा हूँ, क्योंकि यूट्यूब पर हजारों की संख्या में साथी सक्रिय रहते…
इस रविवार छत्रपति शिवाजी महाराज का व्यायाम ओर भोजन जानेंगे बल्कि इतिहास में जाकर देख कर आएंगे, इस रविवार भारत योगी यूट्यूब पर जरूर आएं दोहर 2.30 बजे अभी ये छोटी वीडियो देखें और इंस्टाग्राम पर भी जुड़े https://www.instagram.com/reel/DbI7I_mpPWd/?igsh=OTYyM2RsenJrM3I3
अमित आर्यावर्त (भारत योगी) pinned «🌿 भारत योगी सिद्ध केश तैल, कृपया अपना ऑर्डर बुक करें🌿 ध्यान दे - अभी मैं पहले बैच में केवल 100 बोतलें ही बना रहा हूँ। सबसे पहले मैं यह जानकारी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के साथियों के साथ साझा कर रहा हूँ, क्योंकि यूट्यूब पर हजारों की संख्या में साथी सक्रिय रहते…»
🌿 भारत योगी सिद्ध केश तैल, कृपया अपना ऑर्डर बुक करें🌿 ध्यान दे - अभी मैं पहले बैच में केवल 100 बोतलें ही बना रहा हूँ। सबसे पहले मैं यह जानकारी टेलीग्राम और व्हाट्सएप के साथियों के साथ साझा कर रहा हूँ, क्योंकि यूट्यूब पर हजारों की संख्या में साथी सक्रिय रहते हैं और मैं अभी इतना ज्यादा तेल बना नहीं रहा हूँ। इसमें गुणवत्ता का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। मैं किसी प्रकार की मशीनों का प्रयोग नहीं करता, सब जड़ी-बूटियाँ हाथों से ही कूटकर यह बालों का तेल बना रहा हूँ, इसलिए बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं बना रहा। अगले बैच में कुछ मात्रा बढ़ाऊंगा, लेकिन जो आपको तेल मिलेगा वह बिल्कुल शुद्ध और ताजा होगा, यह मेरा आपसे वादा है। कुछ दिन में वीडियो भी आप सभी के साथ साझा कर दूंगा आप खुद देखना कितनी महनत लगती है 🌿 विशेषताएँ ✅ शुद्ध तिल तैल जो की मैने खुद पहले बाजार से बिना पोलिश के तिल खरीदे फिर अपने सामने धीमी गति से चलने वाले कोल्हू से तेल निकलवाया । (इसकी वीडयो भी साझा की जाएगी मुख्य वीडयो में) ✅ आंवला, भृंगराज एवं मुलेठी, नीम जैसी श्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग और उन्हें अपने हाथो से कुटा। ✅ सभी औषधियों को मशीन से नहीं, बल्कि मैने अपने हाथों से कूटकर उपयोग किया गया है। ✅ पहले औषधियों को 5 घंटे भिगोकर रखा गया मिटटी के पात्र में फिर काढ़ा तैयार किया गया लोहे की कढाई में, तत्पश्चात पारंपरिक विधि से तिल तैल में सिद्ध किया गया। ✅ प्रत्येक बैच सीमित मात्रा में सावधानीपूर्वक तैयार किया जाता है। 🌿 प्रमुख औषधियाँ एवं उनके पारंपरिक आयुर्वेदिक गुण 🟢 तिल तैल • केश्य (केशों के लिए हितकारी) • वातहर एवं स्निग्ध • केशमूलों के पोषण में सहायक सबसे श्रेष्ट 🟢 आंवला (आमलकी) • रसायन • पित्तशामक • केश्य • केशों के पोषण एवं प्राकृतिक कान्ति बनाए रखने में सहायक 🟢 भृंगराज • आयुर्वेद में प्रसिद्ध केश्य द्रव्य • केशपोषक • शिरःत्वचा के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी .बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में अत्यंत उपयोगी 🟢 मुलेठी • शीतल एवं स्निग्ध • त्वचा एवं शिरःत्वचा के पोषण में सहायक 🟢 नीम नीम • स्कैल्प को स्वस्थ रखने में सहायक: नीम के प्राकृतिक एंटीमाइक्रोबियल गुण सिर की त्वचा को स्वच्छ रखने तथा रूसी और खुजली जैसी सामान्य समस्याओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं। • बालों के पोषण में सहायक: नीम स्वस्थ स्कैल्प वातावरण बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ों को बेहतर पोषण मिलता है और वे मजबूत बने रहने में सहायता मिलती है। 🎥 पूर्ण पारदर्शिता इस सिद्ध केश तैल की संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया मैं अपने "भारत योगी" YouTube चैनल पर प्रकाशित करूंगा , ताकि आप स्वयं देख सकें कि प्रत्येक औषधि को हाथों से कूटकर, पारंपरिक विधि से काढ़ा बनाकर और फिर शुद्ध तिल तैल में किस प्रकार सिद्ध किया गया है। मेरा उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखना है। 📦 मात्रा: 100 ml 💰 विशेष प्रारंभिक मूल्य: ₹299 (संपूर्ण भारत में कोरियर सहित) 🎁 प्रत्येक ऑर्डर के साथ निःशुल्क 📖 ब्रह्मचर्य पर विशेष PDF जो मैने लिखी थी ओर अभी इसे ओर व्यवस्थित किया गया है। ⚠️ प्रथम बैच – केवल 100 बोतलें उपलब्ध हो पाएंगी । जो आर्डर आएँगे उसके अनुसार तयारी की जाएगी 5 दिन में आप अपना ऑर्डर बुक करवा दें, उसके बाद ये जानकारी युटुब पर डाली जाएगी अगले बैच के लिए 📲 ऑर्डर हेतु upi का इस्तेमाल करें : amittomar00@okhdfcbank WhatsApp पर पेमेंट का स्क्रीन शॉट भेजें : ओर अपना नाम कोरियर भेजने का पूरा सही पता भी भेज दें 9817117025 , नोट मोबाइल नंबर पर पैसे ना भेजे, केवल upi id का ही प्रयोग करें
इतिहास बार-बार खुद को उसी रूप में दोहरा रहा है किस ओर संकेत है यह? भगत सिंह को भी न्याय के नाम पर अंग्रेजी कचहरी में न्याय का ढोंग किया गया जबकि भगत सिंह ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया था कि उन्हें फांसी की ही सजा हो दूसरी सजा अंग्रेज दे सकते थे किंतु नहीं क्योंकि एक सच्चा राष्ट्रभक्त तानाशाहों की आंखों में चुभता है। भरत तिवारी जैसे वीर पुरुष के साथ भी यही हुआ, पहले इनकी हत्या की खाकी ने और अब न्याय के नाम पर बस टालमटोल हो रही है, अंग्रेज गए हैं किंतु अंग्रेजों से भी दुष्ट ये काले अंग्रेज हैं, जब इतिहास खुद को 100% दोहरा रहा है, तो क्या मालूम उधम सिंह कब जन्म ले ले? उधम सिंह का धैर्य बहुत ऊंचा था तो समय बलवान है👊 अमित आर्यवर्त
बप्पा रावल का ईरान तक साम्राज्य था https://youtube.com/shorts/2mlCBGWtBMA?si=3ihZaRO7c-zxpXwm
ये बीमार नस्ल हटाएगी मोदी को 😄😂
एक ब्राह्मण की अखंड प्रतिज्ञा ओर उसका परिणाम क्या हुआ देखिए https://youtube.com/shorts/kJ4FQYXM4jQ?si=1ZeJOlUsQJPdcNwI
अमित आर्यावर्त (भारत योगी) pinned a photo
⏳ काउंटडाउन शुरू: कल दोपहर 2:30 बजे! 📢 मुगलों की विशाल सेना को घुटनों पर लाने वाले मराठा योद्धाओं की शारीरिक शक्ति का सीक्रेट क्या था? उनका व्यायाम करने का पारंपरिक तरीका कैसा था? कल दोपहर 2:30 बजे इतिहास के पन्नों से निकलकर आ रही है मराठा योद्धाओं की सीक्रेट व्यायाम विधि। खुद को तैयार कर लीजिए एक ऐसे सफर के लिए जो आपकी सोच और कसरत करने के तरीके को हमेशा के लिए बदल देगा। ⚔️🔥 भारत योगी youtube chanel पर
सर्वश्रेष्ठ गदाधारी कौन था - भीम या दुर्योधन? सभी कहेंगे कि भीम, क्योंकि महाबली भीम जन्म से ही अत्यंत बलशाली थे। किंतु दुर्योधन ऐसा नहीं था। दुर्योधन हमेशा भीम से ही प्रतिस्पर्धा रखता था और उसने पूरे तेरह वर्षों तक केवल गदा युद्ध का कठिन अभ्यास किया था। वो भी बहुत ही कठोर, इसका परिणाम यह हुआ कि दुर्योधन, भीम से भी कुशल गदाधारी बन गया था। जब कुरुक्षेत्र के युद्ध का अठारहवाँ और अंतिम दिन आया, तो सरोवर से बाहर आकर दुर्योधन ने भीम से गदा युद्ध किया। भीम, दुर्योधन को आसानी से हरा नहीं पा रहे थे। तब भीम को उनकी प्रतिज्ञा याद दिलाई गई और भीम ने गदा युद्ध के पारंपरिक नियमों के विरुद्ध जाकर दुर्योधन की जंघा तोड़ दी। खुद भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर से कहा था कि दुर्योधन ने वर्षों केवल गदा युद्ध का अभ्यास किया है और युधिष्ठिर आपके वचन ने फिर से बनी-बनाई जीत को दांव पर लगा दिया। आप यह सब इस वीर रस से प्रेरित, शानदार ऐतिहासिक एनिमेटेड रैप युद्ध गीत में सुन सकते हैं: https://youtu.be/KPD40griND8?si=BFPxneFw6ajc94Vf
प्रश्न : यदि ब्रह्मचर्य में इतनी ही ताकत है तो ये विदेशी खिलाड़ी तो ब्रह्मचर्य का पालन नहीं करते, वे तो खेल से पहले भी 10 बार सम्भोग करते हैं, फिर भी कैसे जीत जाते हैं? उत्तर: पहली बात तो यह पूरी तरह सफेद झूठ है कि कोई भी खिलाड़ी प्रतियोगिता से 1 रात पहले 10 बार सम्भोग करता है । ओलंपिक स्तर के धावकों और पहलवानों की दिनचर्या इतनी कठोर होती है कि वे अपनी वीर्य ऊर्जा को खेल के अभ्यास में झोंक देते हैं । इतनी ज्यादा महनत के बाद केवल 2 बाते खिलाड़ी के जीवन में रहती हैं 1 भोजन 2 गहरी नींद , वे सम्भोग को कोई महत्व नहीं देते । जीत का मुख्य आधार "सतत अभ्यास" है । जो खिलाड़ी जितना अधिक अभ्यास करेगा, वह जीतेगा, और यदि उसने अपनी मुख्य धातुओ को लगातार बर्बाद किया तो शरीर में आलस मानसिक तनाव और एकाग्रता की भयंकर कमी देखने को मिलेगी । फिर भी, यदि आपको लगता है कि संतान उत्पत्ति यानी गर्भाधान के अलावा अत्यधिक सम्भोग करने से ताकत बढ़ती है, तो आप स्वयं अपने ऊपर इसे प्रयोग करके देख लीजिए, सत्य तुरंत सामने आ जाएगा । हमारे देश के महान आदर्शों जैसे हनुमान जी, भीष्म पितामह, ऋषि दयानंद , हरी सिंह नलवा और राममूर्ति जी आदि का जीवन देखें, जहाँ कदम-कदम पर ब्रह्मचर्य और बल का साक्षात् प्रमाण मिलता है । कुछ भारतीय मनुष्य इतना निचे गिर चुके हैं की वे अपनी असफलता अपनी कायरता अपने आलस आदि का ठीकरा सदाचार जीवन पर फोड़ने का प्रयास करते हैं , ये गलत है आप खुद को धोखा दे रहे हैं. हमारे आदर्श हमारे महापुरुष हैं ना की विदेशी उन्ही का अनुसरण करें नोट - ये प्रशन मेने अपनी ब्रह्मचर्य की पुस्तक से लिया है जो मेने कुछ साल पहले लिखी थी अभी जो मैं बालों के लिए आयुर्वेदिक तेल की तयारी कर रहा हूँ जैसा की कुछ दिन पहले भी बताया था, उसके साथ ये पीडीऍफ़ आप सभी को फ्री में दूंगा इसमें आपको बहुत उत्तम जानकारिय मिलेंगी और में इस पीडीऍफ़ को भी अपडेट कर रहा हूँ अभी के अनुसार आपके बहुत काम आएगी जीवन बदल जाएगा आपका यदि पालन करोगे तो वादा है