प्राचीन वैदिक सैद्धांतिक ज्ञान 🚩
Статистикаसादर नमस्ते जी 🙏🏻 🙏🏻 🚩🚩 यहां पर आपको प्राचीन वैदिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न और उसका उत्तर दिया जाएगा। चैनल से जुड़ कर अपना ज्ञानवर्धन करें👍🏻🚩🚩 धन्यवाद् 🙏🏻 https://t.me/vaidic_gyan/5 https://t.me/vaidic_gyan/2206
- Последний пост
- 14 авг.
- Последнее чтение
- 14 авг.
- Постов за неделю
- 2
- Всего постов
- 21
- Тип
- открытый
- Язык
- хинди
- Категория
- Новости и СМИ (по похожим)
- В каталоге с
- 13 авг.
- 1/24сутки в ленте
- 63
- 1/48двое суток
- 72
- 1/72трое суток
- 77
Оценка по просмотрам недавних постов: пост набирает почти всё за первые сутки.
Посты
प्र. ३४७. श्राद्ध किसे कहते हैं ? उत्तर : जीवित माता-पिता गुरु, विद्वान आदि की सेवा करना श्राद्ध कहलाता है । @vaidic_gyan
без подписи
प्र. ३४६. स्वर्ग और नरक की प्राप्ति क्या इसी जन्म में भी हो सकती है ? उत्तर : हाँ, स्वर्ग और नरक की प्राप्ति इसी जन्म में भी हो सकती है। जीते जी दुःख, अभाव, बन्धन, भय पीडा, रोग, वियोग आदि की प्राप्ति नरक और उत्तम स्वास्थ्य, धन सम्पति, ऐश्वर्य, सुख शान्ति…
प्र. ३४५. नरक प्राप्ति के कारण क्या हैं ? उत्तर : भ्रष्टाचार, व्यभिचार, मांसाहार, चोरी, झूठ कपट आदि अशुभकर्म नरक प्राप्ति के कारण हैं। @vaidic_gyan
प्र. ३४४. स्वर्ग प्राप्ति के साधन कौन कौन से हैं ? उत्तर : पंचमहायज्ञ का अनुष्ठान करना, विद्या अध्ययन करना, दान करना, पुण्य करना आदि स्वर्ग प्राप्ति के साधन हैं। @vaidic_gyan
प्र. ३४३. स्वर्ग प्राप्ति किसे कहते हैं ? उत्तर : धन, ऐश्वर्य से सम्पन्न विद्वान माता-पिता के यहां जन्म लेना तथा विशेष सुख, शांति, आनन्द उत्साह, निर्भयता आदि को प्राप्त करना स्वर्गप्राप्ति कहलाती है। @vaidic_gyan
https://t.me/satyarth_prakash_prachar/4267
प्र. ३४२. क्या कुत्ते, बिल्ली, सुअर और मनुष्य को समान सुख दुःख है, "वह अपने शरीर में सुखी, हम अपने शरीर में" क्या यह मान्यता ठीक है ? उत्तर : कुत्ते, बिल्ली, सूअर और मनुष्य को समान सुख-दुःख नहीं है अपितु पशुओं को दुःख अधिक होता है। "वह अपने शरीर में सुखी…
प्र. ३४१. नरक प्राप्ति का अर्थ क्या है ? उत्तर : जीवन में अभाव कष्ट, दुःख, पीडा और मरणोपरांत कीट, पतंग, सूअर, कुत्ता, बिल्ली आदि दुःखमय योनि में जन्म लेना तथा घोर दुःख कष्ट पाना नर्क प्राप्ति कहलाती है। @vaidic_gyan
без подписи
प्र. ३४०. नरक किसे कहते हैं ? उत्तर : दुःख विशेष की प्राप्ति को नरक कहते हैं। @vaidic_gyan
प्र. ३३९. वास्तव में देवता किसे कहते हैं ? उत्तर: माता, पिता, शिक्षक, विद्वान, अतिथि आदि तथा दाता, उपकारक, धर्मात्मा लोग देवता कहलाते हैं। @vaidic_gyan
без подписи
प्र. ३३८. स्वर्गलोक में इन्द्र, रुद्र, वरुण आदि देवता रहते हैं, क्या यह मान्यता सही है ? उत्तर : नहीं, यह मान्यता सही नहीं है। @vaidic_gyan
प्र. ३३७. स्वर्ग का वास्तविक अर्थ क्या है ? उत्तर : सुख विशेष की प्राप्ति को स्वर्ग कहते हैं । @vaidic_gyan
без подписи
प्र. ३३६. क्या स्वर्ग-नरक किसी स्थान विशेष का नाम है ? उत्तर : नहीं स्वर्ग या नरक कोई स्थान विशेष का नाम नहीं है। @vaidic_gyan
प्र. ३३५. इनमें से सर्वश्रेष्ठ विधि कौन सी है और क्यों ? उत्तर : इनमें सर्वश्रेष्ठ मुर्दे को जलाना है। क्योंकि इससे जमीन, पानी, हवा आदि = पर्यावरण की बहुत ही कम हानि होती है थोड़ी सी भूमि में लाखों, करोड़ों मृतदेहों के अन्तिम संस्कार किये जा सकते हैं । @vaidic_gyan
без подписи
प्र. ३३४. संसार में मृतक देह की अंतिम विधि के लिए कौन कौन सी पद्धतियाँ प्रचलित हैं ? उत्तर : संसार में मृतक देह की अंतिम विधि के लिए, मुर्दे को गाड़ना, नदीं में बहाना, जंगल, पर्वत आदि स्थानों में खुला छोड़ देना तथा जलाना आदि पद्धतियाँ प्रचलित हैं । @vaidic_gyan